1 HGST { मैं,} पौलुस,{ इस पत्र को लिख रहा हूँ}। सीलास और तीमुथियुस{ मेरे साथ हैं। हम इस पत्र को भेज रहे हैं}{ तुम} मसीह में पाई जाने वाली थिस्सलुनीके नगर की विश्वासियों की मण्डली को, जो परमेश्वर पिता और प्रभु यीशु मसीह के साथ जुड़ गए हैं।{ परमेश्वर तुम पर लगातार} कृपा करे और तुम्हें शान्ति प्रदान करे। BSB BSB: Paul, Silvanus, and Timothy, To the church of the Thessalonians in God the Father and the Lord Jesus Christ: Grace and peace to you.
2 HGST हम बहुत बार तुम्हारे लिए प्रार्थना करते हैं।{ और जब हम करते हैं, तो} तुम सब के लिए हम सर्वदा परमेश्वर का धन्यवाद करते हैं। BSB BSB: We always thank God for all of you, remembering you in our prayers
3 HGST हमारे परमेश्वर और पिता का हम उस काम के लिए धन्यवाद करते हैं जिसे तुम इसलिए करते हो क्योंकि तुम{ उस पर} भरोसा करते हो। हम उस तरीके के लिए भी उसका धन्यवाद करते हैं जिससे तुम ऊर्जापूर्ण रूप से लोगों की सहायता इसलिए करते हो क्योंकि तुम{ उनसे} प्रेम करते हो। हम उस तरीके के लिए भी उसका धन्यवाद करते हैं जिससे तुम धीरज के साथ इसलिए सह लेते हो क्योंकि तुम भरोसे के साथ हमारे प्रभु यीशु मसीह पर{ अपनी प्रतिज्ञाओं को पूरा करने की} आशा लगाए रहते हो। BSB BSB: and continually recalling before our God and Father your work of faith, your labor of love, and your enduring hope in our Lord Jesus Christ.
4 HGST हे मसीह में पाए जाने वाले{ हमारे} संगी विश्वासियों,{ हम परमेश्वर का इसलिए भी धन्यवाद करते हैं क्योंकि} हम जानते हैं कि वह तुम से प्रेम करता है, और{ उसके लोग होने के लिए} तुम्हारा चुनाव करता है। BSB BSB: Brothers who are beloved by God, we know that He has chosen you,
5 HGST { हम जानते हैं कि परमेश्वर तुम्हारा चुनाव इसलिए करता है,} क्योंकि जिस समय हम ने{ यीशु के विषय में} तुम्हें शुभ सन्देश बताया, तो वह केवल वचनों के साथ ही नहीं था, परन्तु पवित्र आत्मा ने भी सामर्थी रूप से{ हमारे माध्यम से} कार्य किया। उसने दृढ़तापूर्वक हमें सुनिश्चित किया{ कि उसने तुम्हें चुन लिया था}। उसी रीति से, तुम जानते हो कि हम किस प्रकार के मनुष्य हैं, क्योंकि जब हम तुम्हारे साथ थे, तो जो कुछ भी हम ने किया वह तुम्हारे लाभ के लिए ही था। BSB BSB: because our gospel came to you not only in word, but also in power, in the Holy Spirit, and with great conviction—just as you know we lived among you for your sake.
6 HGST जहाँ तक तुम्हारी बात है, तुम वैसे ही जीवन व्यतीत करने लगे जैसे हम करते हैं और जैसे प्रभु(यीशु) ने व्यतीत किया था। जब तुम ने{ शुभ समाचार के} सन्देश पर विश्वास किया, तो लोगों ने तुम्हें इसलिए पीड़ित किया{ क्योंकि तुम ने ऐसा किया था। परन्तु भले ही तुम पीड़ित थे,} तौभी पवित्र आत्मा ने तुम्हें आनन्दित किया। BSB BSB: And you became imitators of us and of the Lord when you welcomed the message with the joy of the Holy Spirit, in spite of your great suffering.
7 HGST क्योंकि सम्पूर्ण मकिदुनिया और अखाया के प्रान्तों में रहने वाले उन सब लोगों ने जो{ मसीह पर} भरोसा करते हैं यह सुना{ कि जिस समय लोगों ने तुम्हें पीड़ित किया तब तुम कैसे आनन्दित बने रहे}, तो उन्होंने भी तुम्हारी ही तरह जीवन व्यतीत करना चाहा। BSB BSB: As a result, you have become an example to all the believers in Macedonia and Achaia.
8 HGST वास्तव में, बहुत से लोगों ने तुम्हें प्रभु{ यीशु} के विषय में सन्देश बताते हुए सुना है। तब उन्होंने भी उस सन्देश की उन दूसरे लोगों पर घोषणा की जो सम्पूर्ण मकिदुनिया और अखाया के प्रान्तों में रहते हैं। यहाँ तक कि इससे भी बढ़कर, बहुत से दूर- दराज वाले स्थानों में रहने वाले लोगों ने भी इस विषय में सुना है कि तुम परमेश्वर पर कैसे भरोसा करते हो। इसके परिणामस्वरूप, हमें लोगों को कुछ भी बताने की आवश्यकता नहीं है{ उस विषय में जो परमेश्वर ने तुम्हारे लिए किया है}। BSB BSB: For not only did the message of the Lord ring out from you to Macedonia and Achaia, but your faith in God has gone out to every place, so that we have no need to say anything more.
9 HGST यही लोग{ जो तुम से बहुत दूर रहते हैं}{ दूसरों को} इस विषय में बता रहे हैं कि कैसे तुम ने{ गर्मजोशी से} हमारा स्वागत किया। वे{ दूसरों को} यह भी बता रहे हैं कि तुम ने झूठे देवताओं की{ प्राणरहित} मूरतों की उपासना करना बन्द कर दिया है ताकि तुम जीवित परमेश्वर की आराधना कर सको और उसकी आज्ञाओं का पालन कर सको। वही{ एकमात्र} सच्चा परमेश्वर है। BSB BSB: For they themselves report what kind of welcome you gave us, and how you turned to God from idols to serve the living and true God
10 HGST { वे}{ दूसरों को यह भी बता रहे हैं कि तुम ने झूठे देवताओं की उपासना करना बन्द कर दिया है} ताकि तुम उत्सुकता के साथ परमेश्वर के पुत्र यीशु के स्वर्ग से{ पृथ्वी पर वापस आने की} प्रतीक्षा कर सको।{ जैसा कि तुम जानते हो,} परमेश्वर ने यीशु को उसके मर जाने के पश्चात फिर से जिलाया, और वह यीशु ही है जो हम को{ जो उस पर विश्वास करते हैं} उस समय बचाएगा जब परमेश्वर लोगों को{ उनके पापों के लिए} दण्ड देगा। BSB BSB: and to await His Son from heaven, whom He raised from the dead—Jesus our deliverer from the coming wrath.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.