1 HGST स्वामियों को अपने दासों के साथ न्यायपूर्ण और निष्पक्ष व्यवहार करना चाहिए।{ तुम जो स्वामी हो यह अवश्य ही करो} क्योंकि तुम जानते हो कि तुम भी एक स्वामी की सेवा करते हो,{ वह जो स्वर्ग में है}। BSB BSB: Masters, supply your slaves with what is right and fair, since you know that you also have a Master in heaven.
2 HGST लगातार{ परमेश्वर से} प्रार्थना करो। प्रार्थना करते समय ध्यान लगाओ, और{ परमेश्वर का} धन्यवाद करो। BSB BSB: Devote yourselves to prayer, being watchful and thankful,
3 HGST जब तुम प्रार्थना करते हो, तो हमारे लिए भी प्रार्थना करो।{ प्रार्थना करो} कि परमेश्वर हमारे लिए हमारे सन्देश को स्वतंत्र रूप से प्रचार करना सम्भव बनाए, जो कि मसीह के बारे में रहस्य है जिसे अब हम दूसरों के साथ साझा करते हैं। क्योंकि इस सन्देश का{ हम ने प्रचार किया था इसलिए}, मैं इस समय पर बन्दीगृह में हूँ। BSB BSB: as you pray also for us, that God may open to us a door for the word, so that we may proclaim the mystery of Christ, for which I am in chains.
4 HGST { प्रार्थना करो} कि मैं सुसमाचार को स्पष्ट रूप से समझाने में सक्षम होऊँ, क्योंकि परमेश्वर ने मुझे ऐसा करने के लिए ही बुलाया है। BSB BSB: Pray that I may declare it clearly, as I should.
5 HGST आसपास के उन लोगों के साथ बुद्धिमानी से व्यवहार करो जो मसीह पर विश्वास नहीं करते हैं। हर अवसर का लाभ उठाओ{ तुम्हें यह करना ही है}। BSB BSB: Act wisely toward outsiders, redeeming the time.
6 HGST { जब तुम उनसे बातें करते हो,} तो तुम्हें हमेशा सुखद और रोचक तरीके से बोलना चाहिए।{ जब तुम ऐसा करते हो,} तो तुम प्रत्येक व्यक्ति को उत्तर देने का सबसे अच्छा तरीका जान जाओगे। BSB BSB: Let your speech always be gracious, seasoned with salt, so that you may know how to answer everyone.
7 HGST तुखिकुस तुम्हें वह सब कुछ बता देगा जो मेरे साथ हो रहा है।{ वह} एक ऐसा संगी विश्वासी है जिससे मैं प्रेम करता हूँ, जो विश्वासयोग्यता के साथ मेरी सहायता करता है, और जो मेरे साथ एक ऐसे व्यक्ति के रूप में सेवा करता है जिसे परमेश्वर ने प्रभु के साथ एकजुट किया है। BSB BSB: Tychicus will tell you all the news about me. He is a beloved brother, a faithful minister, and a fellow servant in the Lord.
8 HGST { इस पत्र के साथ} मैं तुखिकुस को तुम्हारे पास इसलिए भेज रहा हूँ क्योंकि मैं चाहता हूँ कि तुम यह जान लो कि हम किस हाल में हैं और क्योंकि तुखिकुस आत्मविश्वास से जीवन व्यतीत करने में तुम्हारी सहायता करेगा। BSB BSB: I have sent him to you for this very purpose, that you may know about us, and that he may encourage your hearts.
9 HGST { मैं उसे तुम्हारे पास भेज रहा हूँ} उनेसिमुस के साथ, जो एक विश्वासयोग्य संगी विश्वासी है जिससे मैं प्रेम करता हूँ। वह तुम्हारे ही समूह से है। तुखिकुस और उनेसिमुस तुम्हें यहाँ{ जो हो रहा है} उसके बारे में सब कुछ बताएँगे। BSB BSB: With him I am sending Onesimus, our faithful and beloved brother, who is one of you. They will tell you about everything here.
10 HGST अरिस्तर्खुस, जो मेरे साथ बन्दीगृह में है, और मरकुस, जो बरनबास का चचेरा भाई है, तुम्हें अपना अभिवादन भेजते हैं। तुम पहले से ही जानते हो कि तुम्हें मरकुस का स्वागत करना है यदि वह तुम से मिलने के लिए आता है। BSB BSB: My fellow prisoner Aristarchus sends you greetings, as does Mark the cousin of Barnabas. You have already received instructions about him: If he comes to you, welcome him.
11 HGST यीशु भी, जिसे तुम यूस्तुस के नाम से जानते होगे,{ अपना अभिवादन भेजता है}। ये पुरुष{— अरिस्तर्खुस, मरकुस, और यूस्तुस—} ही केवल ऐसे यहूदी विश्वासी हैं जो परमेश्वर के राज्य की खातिर मेरे साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने मुझे{ इस काम में} प्रोत्साहित किया है। BSB BSB: Jesus, who is called Justus, also sends greetings. These are the only Jews among my fellow workers for the kingdom of God, and they have been a comfort to me.
12 HGST इपफ्रास, जो तुम्हारे ही समूह से है{ और} जो मसीह यीशु की सेवा करता है, तुम्हें अपना अभिवादन भेजता है। वह तुम्हारे लिए बहुत बार ईमानदारी से प्रार्थना करता है।{ वह प्रार्थना करता है} कि परमेश्वर तुम्हें वह बनने के योग्य करे जो होने के लिए परमेश्वर ने तुम्हें बुलाया है और वह सब कुछ सुनिश्चित करने के लिए जो परमेश्वर चाहता है{ कि तुम करो}। BSB BSB: Epaphras, who is one of you and a servant of Christ Jesus, sends you greetings. He is always wrestling in prayer for you, so that you may stand mature and fully assured in the full will of God.
13 HGST { तुम जानते हो कि वह तुम्हारे लिए इस रीति से इसलिए प्रार्थना करता है} क्योंकि मैं व्यक्तिगत रूप से उसके बारे में इस बात की पुष्टि कर सकता हूँ।{ मैं तुम्हें बताता हूँ} कि वह तुम्हारे लिए, तथा उन लोगों के लिए जो लौदीकिया नगर में{ रहते हैं}, और उन लोगों के लिए जो हियरापुलिस नगर में{ रहते हैं} बहुत कठिन परिश्रम करता है। BSB BSB: For I testify about him that he goes to great pains for you and for those at Laodicea and Hierapolis.
14 HGST वैद्य लूका, जिससे मैं प्रेम करता हूँ, और देमास तुम्हें अपना अभिवादन भेजते हैं। BSB BSB: Luke, the beloved physician, and Demas send you greetings.
15 HGST जो लौदीकिया में रहते हैं उन संगी विश्वासियों को, नुमफास को, और विश्वासियों के उस समूह को जो नुमफास के घर में{ मिलता है} हमारा अभिवादन देना। BSB BSB: Greet the brothers in Laodicea, as well as Nympha and the church that meets at her house.
16 HGST जो व्यक्ति इस पत्र को तुम्हारे लिए पढ़ता है, उसके इसे समाप्त कर लेने के बाद,{ इसे लौदीकिया को} भेज देना ताकि कोई इसे वहाँ के विश्वासियों के समूह के लिए भी पढ़ सके। साथ ही, वह पत्र{ माँग लेना} जो मैंने लौदीकिया में रहने वाले विश्वासियों को भेजा था ताकि उसे तुम भी पढ़ सको। BSB BSB: After this letter has been read among you, make sure that it is also read in the church of the Laodiceans, and that you in turn read the letter from Laodicea.
17 HGST { तुम्हें अवश्य ही} अरखिप्पुस को यह सुनिश्चित करने के लिए बोलना है कि वह उस कार्य को पूरा करे जो परमेश्वर ने उसे तब करने के लिए दिया था जब परमेश्वर ने उसे मसीह के साथ एकजुट किया था। BSB BSB: Tell Archippus: “See to it that you complete the ministry you have received in the Lord.”
18 HGST मैं, पौलुस, अपना अभिवादन{ तुम्हें} भेजता हूँ।{ मेरे लिखने वाले से इन्हें लिखवाने के बजाए} मैं{ ये अन्तिम शब्द} स्वयं लिख रहा हूँ। तुम्हें यह नहीं भूलना है कि मैं बन्दीगृह में हूँ।{ मैं प्रार्थना करता हूँ कि परमेश्वर} तुम पर दयालु बना रहे। BSB BSB: This greeting is in my own hand—Paul. Remember my chains. Grace be with you.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.