1 HGST पर तुझे यह महसूस करने की जरूरत है कि अंतिम समय की अवधि{ मसीह के लौटने से पहले}{ विश्वासियों के लिए} बहुत ही खतरनाक होगी। BSB BSB: But understand this: In the last days terrible times will come.
2 HGST ऐसा इसलिए है क्योंकि लोग अपने आप को किसी दूसरे से ज्यादा प्रेम करेंगे। वे धन से प्रेम करेंगे। वे अपने बारे में डींगे हाँकेंगे। उन्हें घमण्ड होगा। वे दूसरों का अपमान करेंगे। वे अपने माता- पिता की बात नहीं मानेंगे। वे किसी को किसी भी बात के लिए धन्यवाद नहीं देंगे। वे परमेश्वर का आदर नहीं करेंगे। BSB BSB: For men will be lovers of themselves, lovers of money, boastful, arrogant, abusive, disobedient to their parents, ungrateful, unholy,
3 HGST वे दूसरों से प्रेम नहीं करेंगे। वे किसी के साथ भी शांति से रहने से इंकार कर देंगे। वे दूसरों को बदनाम करेंगे। वे अपने आप पर नियंत्रण नहीं रखेंगे। वे दूसरों के प्रति क्रूर होंगे। वे किसी भी चीज से घृणा करेंगे जो अच्छी है। BSB BSB: unloving, unforgiving, slanderous, without self-control, brutal, without love of good,
4 HGST वे उसी के साथ विश्वासघात करेंगे{ जिनकी उन्हें रक्षा करनी चाहिए}। वे बिना सोचे खतरनाक कामों को करेंगे। उन्हें घमण्ड होगा। वे परमेश्वर से प्रेम करने के बजाय वही करेंगे जो उन्हें प्रसन्न करता है। BSB BSB: traitorous, reckless, conceited, lovers of pleasure rather than lovers of God,
6 HGST उनमें से कुछ लोगों को भरमा कर उन्हें उनके घरों में आने देते हैं, जहाँ पर वे मूर्ख स्त्रियों की सोच को नियंत्रित करना आरम्भ कर देते हैं। ये वे स्त्रियाँ हैं जो निरन्तर पाप करती रहती हैं, और जो कुछ भी उनका करने का मन करता है उसे करती रहती हैं। BSB BSB: They are the kind who worm their way into households and captivate vulnerable women who are weighed down with sins and led astray by various passions,
7 HGST भले ही ये स्त्रियाँ सदैव नई बातें सीखना चाहती हैं, पर वे कभी भी यह नहीं पहचान पाती हैं कि वास्तव में सत्य क्या है। BSB BSB: who are always learning but never able to come to a knowledge of the truth.
8 HGST जिस तरह यन्नेस और यम्ब्रेस{ फिरौन के जादूगर,} ने{ फिरौन को उस पर विश्वास करने से रोकने का प्रयास किया था जिसे} मूसा{ उसे बता रहा था}, ठीक वैसे ही ये लोग भी{ यीशु के बारे में} सच्चे सन्देश में{ लोगों को विश्वास करने से} रोकने का प्रयास करते हैं। ये लोग जिस तरह से सोचते हैं उसी में नाश हो जाते हैं।{ वे शिक्षक बनने के योग्य नहीं हैं क्योंकि} वे केवल यीशु में विश्वास करने का दिखावा मात्र करते हैं। BSB BSB: Just as Jannes and Jambres opposed Moses, so also these men oppose the truth. They are depraved in mind and disqualified from the faith.
9 HGST इसलिए भले ही वे कुछ लोगों को गलत बातें सिखाने में सक्षम रहे हैं, वे लगातार सफल नहीं होंगे, क्योंकि अधिकांश दूसरे लोग स्पष्ट समझ जाएंगे कि ये लोग कुछ भी नहीं समझते हैं। यह उनके साथ ठीक वैसे ही होगा जैसे यन्नेस और यम्ब्रेस के साथ हुआ था, जब लोगों को पता चला कि वे मूर्ख हैं। BSB BSB: But they will not advance much further. For just like Jannes and Jambres, their folly will be plain to everyone.
10 HGST पर जहाँ तक तेरी बात हैं, तू अच्छी तरह से जानता है कि मैं क्या शिक्षा देता हूँ और यही तू सिखाता है। तू जानता है और मेरी जीवन शैली की नकल करता है और यह कि मैं कैसे परमेश्वर की सेवा करने के लिए सब कुछ करता हूँ। तूने मेरी ही तरह परमेश्वर पर भरोसा किया है। तूने देखा है कि मेरे पास तब भी शांति है जब मैं दु: ख उठा रहा हूँ। तूने देखा है कि मैं परमेश्वर और विश्वासियों से प्रेम करता हूँ। तूने देखा है कि मैं परमेश्वर की सेवा तब भी करता हूँ जब ऐसा करना अत्याधिक कठिन होता है। BSB BSB: You, however, have observed my teaching, my conduct, my purpose, my faith, my patience, my love, my perseverance,
11 HGST तूने लोगों को मुझे सताते हुए देखा है। जब मैं अन्ताकिया, इकुनियुम और लुस्त्रा{ के शहरों} में था, तब तूने देखा कि मैंने क्या सहा है।{ तूने देखा है कि कैसे} मैंने उन तरीकों को सहा जिनसे लोग मुझे{ उन स्थानों में} सताते थे, पर प्रभु ने मुझे उन सभी परिस्थितियों से बचने में योग्य किया। BSB BSB: my persecutions, and the sufferings that came upon me in Antioch, Iconium, and Lystra. What persecutions I endured! Yet the Lord rescued me from all of them.
12 HGST यह सच है कि लोग उन सभी विश्वासियों को सताएँगे जो इस तरह से जीवन जीना चाहते हैं जिसमें वे मसीह यीशु के साथ अपने संबंध के द्वारा परमेश्वर का आदर करते हैं। BSB BSB: Indeed, all who desire to live godly lives in Christ Jesus will be persecuted,
13 HGST बुरे लोग जो{ विश्वासी होने का} बहाना बनाते हैं वे अधिक से अधिक बुरे होते चले जाएंगे। वे लोगों को उन बातों पर विश्वास करने के लिए प्रेरित करेंगे जो सत्य नहीं हैं, क्योंकि वे स्वयं अधिक से अधिक उन बातों पर विश्वास करते हैं जो सत्य नहीं हैं। BSB BSB: while evil men and imposters go from bad to worse, deceiving and being deceived.
14 HGST परन्तु, इसके विपरीत, तूने जो सीखा है और जिसमें दृढ़ता से विश्वास करता है उसमें निरन्तर विश्वास करता रह।{ तू भरोसा कर सकता है कि ये बातें सत्य हैं,} क्योंकि तू जानता है{ कि} जिन लोगों ने तुझे ये बातें सिखाई हैं वे{ भरोसेयोग्य हैं}। BSB BSB: But as for you, continue in the things you have learned and firmly believed, since you know from whom you have learned them.
15 HGST { तू} यह भी{ जानता है कि ये बातें सत्य हैं} क्योंकि जब तू एक बालक ही था तब से तू जानता है कि परमेश्वर पवित्रशास्त्र में क्या कहता है। पवित्रशास्त्र तुझे यह समझने में सक्षम बनाता है कि जब हम मसीह यीशु पर भरोसा करते हैं तो परमेश्वर हमें कैसे बचाता है। BSB BSB: From infancy you have known the Holy Scriptures, which are able to make you wise for salvation through faith in Christ Jesus.
17 HGST इन तरीकों से, पवित्रशास्त्र परमेश्वर की सेवा करने वाले विश्वासियों को पूरी तरह से तैयार होने और हर तरह के भले काम को करने के लिए आवश्यक सब कुछ को प्राप्त करने में सक्षम बनाता है। BSB BSB: so that the man of God may be complete, fully equipped for every good work.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.