1 HGST यीशु ने अपने चेलों से यह भी कहा,“एक समय में एक धनवान व्यक्ति था जिसके पास एक घर का भण्डारी था। एक दिन किसी व्यक्ति ने उस धनवान को सूचित किया कि वह भण्डारी ऐसा बुरा काम कर रहा था कि वह धनवान अपना बहुत सा धन गँवाए जा रहा था। BSB BSB: Jesus also said to His disciples, “There was a rich man whose manager was accused of wasting his possessions.
2 HGST इसलिए उसने उस भण्डारी को अपने पास बुलाया और उससे कहा,‘जो मैंने सुना है कि जो तू कर रहा है वह भयानक है! मुझे लिखित में उन वस्तुओं की अन्तिम जानकारी दे जिनका प्रबन्ध तू कर रहा है, क्योंकि अब तू मेरे घर का भण्डारी बना नहीं रहेगा!’ BSB BSB: So he called him in to ask, ‘What is this I hear about you? Turn in an account of your management, for you cannot be manager any longer.’
3 HGST तब उस भण्डारी ने स्वयं से कहा,‘मेरा स्वामी मुझे उसका भण्डारी बने रहने से निकालने वाला है, इसलिए मुझे सोचना पड़ेगा कि क्या करना चाहिए। मैं इतना बलवंत भी नहीं हूँ कि गड्ढे खोदने का काम करूँ, और भीख माँगने में मैं लज्जित होता हूँ। BSB BSB: The manager said to himself, ‘What shall I do, now that my master is taking away my position? I am too weak to dig and too ashamed to beg.
4 HGST मैं जानता हूँ कि मैं क्या करूँगा जिससे कि लोग मुझे अपने घरों में बुला लेंगे{ और मेरे लिए प्रावधान करेंगे} जब वह मेरे भण्डारीपन के काम से मुझे निकाल देगा!’ BSB BSB: I know what I will do so that after my removal from management, people will welcome me into their homes.’
5 HGST इसलिए उसने उन सभी को एक- एक करके उसके पास आने के लिए कहा, जिनके पास उसके स्वामी का पैसा बकाया था। उसने पहले से कहा,‘मेरे स्वामी का तुझ पर कितना बकाया है?’ BSB BSB: And he called in each one of his master’s debtors. ‘How much do you owe my master?’ he asked the first.
6 HGST उस व्यक्ति ने उत्तर दिया,‘3, 000 लीटर जैतून का तेल।’ उस भण्डारी ने उससे कहा,‘अपनी खाता- बही ले, और बैठ जा, और झटपट से इसे 1, 500 लीटर में बदल दे!’ BSB BSB: ‘A hundred measures of olive oil,’ he answered. ‘Take your bill,’ said the manager, ‘sit down quickly, and write fifty.’
7 HGST उसने दूसरे व्यक्ति से कहा,‘तुझ पर कितना बकाया है?’ उस व्यक्ति ने उत्तर दिया,‘1, 000 टोकरी गेहूँ।’ उस भण्डारी ने उससे कहा,‘अपनी खाता- बही ले और इसे 800 टोकरियों में बदल दे!’ BSB BSB: Then he asked another, ‘And how much do you owe?’ ‘A hundred measures of wheat,’ he replied. ‘Take your bill and write eighty,’ he told him.
8 HGST { जब} स्वामी ने{ सुना कि उसके भण्डारी ने क्या किया है, तो उसने} उस कपटी भण्डारी के बहुत चतुर होने के लिए उसकी बड़ाई की। सत्य यह है कि, इस संसार के रहनेवाले लोग इस विषय में परमेश्वर के लोगों से अधिक बढ़कर चतुर हैं कि वे अपने आसपास के लोगों से कैसे मेलजोल रखते हैं। BSB BSB: The master commended the dishonest manager because he had acted shrewdly. For the sons of this age are more shrewd in dealing with their own kind than are the sons of light.
9 HGST मैं तुम से कहता हूँ, इस संसार में जो धन तुम्हारे पास है उसका स्वयं के लिए मित्र बनाने के लिए उपयोग करो। उस समय पर जब धन समाप्त हो जाएगा, वे मित्र अपने घरों में तुम्हारा स्वागत करेंगे, जो कि अन्त तक बना रहेगा। BSB BSB: I tell you, use worldly wealth to make friends for yourselves so that when it is gone, they will welcome you into eternal dwellings.
10 HGST ऐसे लोग जो थोड़े से धन का विश्वासयोग्यता के साथ प्रबन्धन करते हैं वे अधिक बड़ी मात्रा में भी विश्वासयोग्य रहेंगे। ऐसे लोग जो थोड़ी मात्रा में धन का प्रबन्धन करने के तरीके में कपटी हैं, वे अधिक बड़ी मात्रा में भी कपटी रहेंगे। BSB BSB: Whoever is faithful with very little will also be faithful with much, and whoever is dishonest with very little will also be dishonest with much.
11 HGST इसलिए यदि तुम ने इस संसार में विश्वासयोग्यता के साथ उस धन को(जो परमेश्वर ने तुम को दिया है) नहीं सम्भाला है, तो वह निश्चित रूप से{ स्वर्ग के} सच्चे धन के विषय में तुम पर भरोसा नहीं करेगा। BSB BSB: So if you have not been faithful with worldly wealth, who will entrust you with true riches?
12 HGST यदि तुम ने उस सम्पत्ति का जो अन्य लोगों की है विश्वासयोग्यता के साथ प्रबन्धन नहीं किया है, तो तुम को किसी से यह अपेक्षा नहीं करनी चाहिए कि वह तुम को तुम्हारी स्वयं की सम्पत्ति देगा। BSB BSB: And if you have not been faithful with the belongings of another, who will give you belongings of your own?
13 HGST कोई भी दास एक ही समय पर दो अलग- अलग स्वामियों की सेवा करने में सक्षम नहीं होता है। यदि उसने ऐसा करने का प्रयास किया, तो वह एक से द्वेष रखेगा और दूसरे से प्रेम रखेगा, या वह उनमें से एक के प्रति निष्ठावान रहेगा और दूसरे को तुच्छ जानेगा। तुम अपना जीवन परमेश्वर की सेवा करने में समर्पित नहीं कर सकते यदि तुम अपना जीवन धन और अन्य भौतिक सम्पत्तियों को प्राप्त करने के लिए भी समर्पित कर रहे हो।” BSB BSB: No servant can serve two masters. Either he will hate the one and love the other, or he will be devoted to the one and despise the other. You cannot serve both God and money.”
14 HGST जब फरीसियों ने{ जो वहाँ पर उपस्थित थे} यह सुना जिसकी यीशु शिक्षा दे रहा था, तो उन्होंने उसका उपहास किया क्योंकि वे धन प्राप्त करने से प्रीति रखते थे। BSB BSB: The Pharisees, who were lovers of money, heard all of this and were scoffing at Jesus.
15 HGST परन्तु यीशु ने उनसे कहा,“तुम दूसरे लोगों को यह सोचने देने का प्रयास करते हो कि तुम धर्मी हो, परन्तु परमेश्वर जानता है कि वास्तव में तुम किसके समान हो। ध्यान रखो कि परमेश्वर उन बहुत सी वस्तुओं को घृणित मानता है जिनकी लोग बहुत महत्वपूर्ण के जैसे प्रशंसा करते हैं। BSB BSB: So He said to them, “You are the ones who justify yourselves before men, but God knows your hearts. For what is prized among men is detestable before God.
16 HGST जो व्यवस्था परमेश्वर ने मूसा को दी और जो बातें भविष्यद्वक्ताओं ने लिखीं, वे यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के आने तक प्रभावी थीं। तब से, मैं इस विषय में शुभ सन्देश का प्रचार कर रहा हूँ कि परमेश्वर राजा के रूप में कैसे शासन करेगा। बहुत से लोग{ मेरे संदेश को स्वीकार कर रहे हैं और} बहुत उत्सुकता से परमेश्वर के राज्य का हिस्सा बनने का प्रयास कर रहे हैं। BSB BSB: The Law and the Prophets were proclaimed until John. Since that time, the gospel of the kingdom of God is being preached, and everyone is forcing his way into it.
17 HGST परमेश्वर की सम्पूर्ण व्यवस्था, यहाँ तक कि वह जो महत्वहीन लगती है, स्वर्ग और पृथ्वी से भी अधिक स्थायी है। BSB BSB: But it is easier for heaven and earth to pass away than for a single stroke of a pen to drop out of the Law.
18 HGST कोई पुरुष जो अपनी पत्नी से विवाह- विच्छेद करके और दूसरी स्त्री से विवाह करता है तो वह व्यभिचार करता है, और कोई पुरुष जो उस स्त्री से विवाह करे जिसके पति ने उससे विवाह- विच्छेद कर लिया हो तो वह भी व्यभिचार करता है।” BSB BSB: Anyone who divorces his wife and marries another woman commits adultery, and he who marries a divorced woman commits adultery.
19 HGST { यीशु ने यह भी कहा,}“एक बार एक धनवान व्यक्ति था जो बहुमूल्य बैंगनी और सनी के वस्त्र पहना करता था। वह प्रतिदिन भव्य भोज दिया करता था। BSB BSB: Now there was a rich man dressed in purple and fine linen, who lived each day in joyous splendor.
20 HGST और{ प्रतिदिन} लोग एक निर्धन व्यक्ति को जिसका नाम लाज़र था उस धनवान व्यक्ति के घर के द्वार पर लिटा दिया करते थे। लाज़र की देह घावों से ढकी हुई थी। BSB BSB: And a beggar named Lazarus lay at his gate, covered with sores
21 HGST { वह इतना भूखा था कि} वह भोजन के उन टुकड़ों को खाना चाहता था जो उस मेज़ से गिरे थे जहाँ उस धनवान व्यक्ति भोजन किया था।{ जब वह वहाँ लेटा हुआ था,} तो कुत्तों ने आकर उसके घावों को चाट लिया। BSB BSB: and longing to be fed with the crumbs that fell from the rich man’s table. Even the dogs came and licked his sores.
22 HGST अन्ततः वह निर्धन व्यक्ति मर गया। फिर स्वर्गदूत उसे{ उसके पूर्वज} अब्राहम के साथ रहने के लिए ले गए। वह धनवान भी मर गया, और लोगों ने उसके शव को गाड़ दिया। BSB BSB: One day the beggar died and was carried by the angels to Abraham’s side. And the rich man also died and was buried.
23 HGST मरे हुओं के स्थान में, वह धनवान अत्यन्त पीड़ा को झेल रहा था। और उसने दृष्टि उठा कर बहुत दूरी पर इब्राहीम को देखा और लाज़र को इब्राहीम के बहुत समीप में बैठा हुआ। BSB BSB: In Hades, where he was in torment, he looked up and saw Abraham from afar, with Lazarus by his side.
24 HGST इसलिए वह धनवान व्यक्ति चिल्लाया,‘हे पिता अब्राहम, मैं यहाँ इस अग्नि में अत्यधिक पीड़ित हो रहा हूँ! इसलिए कृपया मुझ पर दया कर और लाज़र को यहाँ पर भेज दे ताकि वह अपनी उंगली को पानी में डुबोए और मेरी जीभ को ठण्डा करने के लिए उसे छू ले!’ BSB BSB: So he cried out, ‘Father Abraham, have mercy on me and send Lazarus to dip the tip of his finger in water and cool my tongue. For I am in agony in this fire.’
25 HGST परन्तु अब्राहम ने प्रत्युत्तर में कहा,‘मेरे बच्चे, स्मरण कर कि जिस समय पर तू पृथ्वी पर जीवित था तब तूने बहुत सी अच्छी वस्तुओं का आनन्द लिया। परन्तु लाज़र दुःखित था। अब वह यहाँ पर प्रसन्न है, और तू पीड़ित हो रहा है। BSB BSB: But Abraham answered, ‘Child, remember that during your lifetime you received your good things, while Lazarus received bad things. But now he is comforted here, while you are in agony.
26 HGST इसके अलावा, परमेश्वर ने हमारे और तेरे बीच में एक बड़ी खाई ठहराई है। इसलिए जो कोई यहाँ से वहाँ तेरे पास जाना चाहे वे ऐसा करने में असमर्थ हैं। इससे भी बढ़कर, न ही कोई वहाँ से यहाँ तक जहाँ हम हैं पार करके नहीं आ सकता है।’ BSB BSB: And besides all this, a great chasm has been fixed between us and you, so that even those who wish cannot cross from here to you, nor can anyone cross from there to us.’
27 HGST तब उस धनवान व्यक्ति ने कहा,‘यदि ऐसा है तो, हे पिता अब्राहम, मैं तुझ से विनती करता हूँ कि लाज़र को मेरे घराने के पास भेज दे। BSB BSB: ‘Then I beg you, father,’ he said, ‘send Lazarus to my father’s house,
28 HGST मेरे पाँच भाई हैं{ जो वहाँ रहते हैं}। उससे उनको चेतावनी देने के लिए कह दे ताकि वे भी इस स्थान में आने न पाएँ जहाँ हम अत्यन्त पीड़ा को झेलते हैं!’ BSB BSB: for I have five brothers. Let him warn them, so that they will not also end up in this place of torment.’
29 HGST परन्तु अब्राहम ने प्रत्युत्तर में कहा,‘{ नहीं, मैं ऐसा नहीं करूँगा क्योंकि} तेरे भाइयों के पास वह है जो मूसा ने और भविष्यद्वक्ताओं ने बहुत समय पहले लिख दिया था। जो उन्होंने लिखा है उनको उसका पालन करना चाहिए!’ BSB BSB: But Abraham replied, ‘They have Moses and the Prophets; let your brothers listen to them.’
30 HGST परन्तु उस धनवान व्यक्ति ने प्रत्युत्तर में कहा,‘नहीं, हे पिता अब्राहम,{ यह पर्याप्त नहीं होगा}! परन्तु यदि कोई उनमें से जो मर गए हैं उनके पास वापस जाए और उनको चेतावनी दे, तो वे अपने पापी व्यवहार से फिर जाएँगे।’ BSB BSB: ‘No, father Abraham,’ he said, ‘but if someone is sent to them from the dead, they will repent.’