1 HGST यीशु ने अपने चेलों से कहा,“ऐसी बातें जो लोगों को पाप करने के लिए परीक्षा में डालती हैं वे निश्चित रूप से घटित होती हैं। परन्तु यह उस मनुष्य के लिए कितना भयंकर होगा कि जो उन बातों को घटित होने देता है! BSB BSB: Jesus said to His disciples, “It is inevitable that stumbling blocks will come, but woe to the one through whom they come!
2 HGST उस मनुष्य के लिए यह अच्छा होगा कि यदि कोई व्यक्ति एक बड़ा सा पत्थर उसके गले में बाँध दे और उसे समुद्र में फेंक दे बजाए इसके कि वह उनमें से किसी जन से पाप करवाए जिनका विश्वास दुर्बल था। BSB BSB: It would be better for him to have a millstone hung around his neck and to be thrown into the sea than to cause one of these little ones to stumble.
3 HGST सावधान रहो कि तुम कैसे व्यवहार करते हो। यदि कोई अन्य विश्वासी पाप करता है, तो तुम को उसे फटकारना चाहिए। यदि वह कहे कि वह पाप करने के लिए खेदित है और तुम से उसे क्षमा कर देने के लिए विनती करे, तो तुम को उसे क्षमा कर देना चाहिए। BSB BSB: Watch yourselves. If your brother sins, rebuke him; and if he repents, forgive him.
4 HGST यहाँ तक कि यदि वह तेरे विरोध में एक दिन में सात बार भी पाप करे, यदि वह तेरे पास हर बार आये और कहे,‘जो मैंने किया है मैं उसके लिए खेदित हूँ,’ तो तुझे उसे क्षमा करते रहना चाहिए।” BSB BSB: Even if he sins against you seven times in a day, and seven times returns to say, ‘I repent,’ you must forgive him.”
5 HGST तब प्रेरितों ने यीशु से कहा,“हमें और अधिक विश्वास प्रदान कर!” BSB BSB: The apostles said to the Lord, “Increase our faith!”
6 HGST यीशु ने प्रत्युत्तर में कहा,“यहाँ तक कि यदि तुम्हारा विश्वास ऐसा हो जो इस छोटे से राई के बीज से भी बड़ा न हो, तब तुम इस शहतूत के पेड़ से कह सकते हो,‘स्वयं को भूमि में से जड़ों समेत उखाड़ ले, और समुद्र में जा लग,’ और वह तुम्हारा आज्ञापालन करेगा!” BSB BSB: And the Lord answered, “If you have faith the size of a mustard seed, you can say to this mulberry tree, ‘Be uprooted and planted in the sea,’ and it will obey you.
7 HGST { यीशु ने यह भी कहा,}“मान लो कि तुम में से किसी के पास एक दास हो जो खेत में हल जोत रहा था या तुम्हारी भेड़ों की रखवाली कर रहा था। उसके खेतों में से वापस घर पर आने के पश्चात, तुम यह नहीं कहोगे,‘झटपट आ और भोजन करने के लिए बैठ जा!’ BSB BSB: Which of you whose servant comes in from plowing or shepherding in the field will say to him, ‘Come at once and sit down to eat’?
8 HGST बजाए इसके, तुम उससे कहोगे,‘मेरे लिए भोजन तैयार कर! अतः अपने सेवा करने के वस्त्रों को पहन और मुझे भोजन परोस ताकि मैं खाऊँ और पीऊँ! उसके पश्चात ही तू खा और पी सकता है।’ BSB BSB: Instead, won’t he tell him, ‘Prepare my meal and dress yourself to serve me while I eat and drink, and afterward you may eat and drink’?
9 HGST तुम उस काम को करने के लिए अपने दास का धन्यवाद नहीं करोगे जिसे करने के लिए उससे कहा गया था! BSB BSB: Does he thank the servant because he did what he was told?
10 HGST इसी रीति से, जब तुम उन सब कामों को कर चुकते हो जिसे करने के लिए परमेश्वर ने तुम से कहा था, तो तुम को कहना चाहिए,‘हम तो केवल परमेश्वर के दास हैं। हम इस योग्य नहीं हैं कि तू हमें धन्यवाद बोले। हम ने केवल उन कामों को किया है जिनको करने के लिए तूने हम से कहा था।’” BSB BSB: So you also, when you have done everything commanded of you, should say, ‘We are unworthy servants; we have only done our duty.’”
11 HGST जब यीशु और उसके चेले यरूशलेम जाने वाली सड़क पर चल रहे थे, तो वे सामरिया और गलील क्षेत्रों के मध्य के इलाके से होकर जा रहे थे। BSB BSB: While Jesus was on His way to Jerusalem, He was passing between Samaria and Galilee.
12 HGST जब यीशु ने एक गाँव में प्रवेश किया, तो दस कोढ़ी उसके पास आए, परन्तु वे थोड़ी दूरी पर ही खड़े हो गए। BSB BSB: As He entered one of the villages, He was met by ten lepers. They stood at a distance
13 HGST उन्होंने पुकार कर कहा,“हे यीशु, हे स्वामी, कृपया हम पर दया कर।” BSB BSB: and raised their voices, shouting, “Jesus, Master, have mercy on us!”
14 HGST जब यीशु ने उन्हें देखा, तो उसने उनसे कहा,“जाकर याजकों से अपनी जाँच करवाओ।” इसलिए वे चले गए, और मार्ग में ही, उनका कोढ़ मिट गया। BSB BSB: When Jesus saw them, He said, “Go, show yourselves to the priests.” And as they were on their way, they were cleansed.
15 HGST तब उनमें से एक ने जब उसने देखा कि अब उसे कोढ़ नहीं है, तो वह ऊँचे स्वर से परमेश्वर की स्तुति करता हुआ वापस आया। BSB BSB: When one of them saw that he was healed, he came back, praising God in a loud voice.
16 HGST { वह यीशु के पास आया और} यीशु के पाँवों में वह मुँह के बल लेट गया, और उसने परमेश्वर को धन्यवाद दिया। वह व्यक्ति सामरिया का रहने वाला था। BSB BSB: He fell facedown at Jesus’ feet in thanksgiving to Him—and he was a Samaritan.
17 HGST तब यीशु ने कहा,“मैंने तो दस कोढ़ियों को चंगा किया था! मैंने तो बाकी के नौ से भी वापस आने की अपेक्षा की थी! BSB BSB: “Were not all ten cleansed?” Jesus asked. “Where then are the other nine?
18 HGST यह परदेशी व्यक्ति ही केवल एक ऐसा था जो परमेश्वर को धन्यवाद देने के लिए लौट आया। अन्य लोगों में से कोई भी वापस नहीं लौटा!” BSB BSB: Was no one found except this foreigner to return and give glory to God?”
19 HGST फिर उसने उस व्यक्ति से कहा,“उठ कर अपने मार्ग पर चला जा। क्योंकि तूने मुझपर भरोसा किया इसलिए परमेश्वर ने तुझे चंगा कर दिया है।” BSB BSB: Then Jesus said to him, “Rise and go; your faith has made you well!”
20 HGST एक दिन कुछ फरीसियों ने यीशु से पूछा,“परमेश्वर सब लोगों पर शासन करना कब आरम्भ करेगा?” उसने प्रत्युत्तर दिया,“यह उन संकेतों के साथ घटित नहीं होगा जिनको यदि लोग देखें तो उन्हें पहचान सकें। BSB BSB: When asked by the Pharisees when the kingdom of God would come, Jesus replied, “The kingdom of God will not come with observable signs.
21 HGST लोग यह कहने में सक्षम नहीं होंगे कि,‘देखो! परमेश्वर यहाँ शासन कर रहा है!’ या‘परमेश्वर वहाँ शासन कर रहा है!’{ जो तुम विचार करते हो उसके विपरीत,} परमेश्वर ने पहले से ही तुम्हारे मध्य में शासन करना आरम्भ कर दिया है।” BSB BSB: Nor will people say, ‘Look, here it is,’ or ‘There it is.’ For you see, the kingdom of God is in your midst.”
22 HGST यीशु ने अपने चेलों से कहा,“ऐसा समय आएगा जब तुम मुझ, मनुष्य के पुत्र, को सामर्थी रूप से शासन करते हुए देखना चाहोगे, परन्तु तुम उसे देख नहीं पाओगे। BSB BSB: Then He said to the disciples, “The time is coming when you will long to see one of the days of the Son of Man, but you will not see it.
23 HGST तुम से लोग कहेंगे,‘देखो, मसीह वहाँ पर है!’ या वे कहेंगे,‘देखो, वह यहाँ पर है!’{ जब वे ऐसा कहें,} तो उनका अनुसरण मत करना। BSB BSB: People will tell you, ‘Look, there He is!’ or ‘Look, here He is!’ Do not go out or chase after them.
24 HGST क्योंकि जब बिजली चमकती है और आकाश को एक ओर से दूसरी ओर तक प्रकाशित करती है,{ तो हर कोई उसे देख सकता है}। उसी प्रकार से, जब मैं, मनुष्य का पुत्र, वापस आऊँगा, तो हर कोई मुझे देखने पाएगा। BSB BSB: For just as the lightning flashes and lights up the sky from one end to the other, so will be the Son of Man in His day.
25 HGST परन्तु इसके घटित होने से पूर्व, मुझे बहुत बातों में दुःख उठाना अवश्य है, और लोग मुझे अस्वीकार कर देंगे। BSB BSB: But first He must suffer many things and be rejected by this generation.
26 HGST परन्तु जब मैं, मनुष्य का पुत्र, वापस आऊँगा, तो लोग वैसे ही कामों को कर रहे होंगे जिस प्रकार से उस समय के लोग कर रहे थे जब नूह जीवित था। BSB BSB: Just as it was in the days of Noah, so also will it be in the days of the Son of Man:
27 HGST उस समय पर लोग{ सामान्य रूप से} खाते और पीते थे, और वे{ सामान्य रूप से} विवाह किया करते थे, उस दिन के आने तक जब नूह और उसके परिवार ने उस विशाल नाव में प्रवेश नहीं किया। परन्तु फिर बाढ़ आई और उन सब को नष्ट कर दिया जो नाव के भीतर नहीं थे। BSB BSB: People were eating and drinking, marrying and being given in marriage, up to the day Noah entered the ark. Then the flood came and destroyed them all.
28 HGST उसी प्रकार से, जब लूत{ सदोम नगर में} रहा करता था, तो{ वहाँ रहने वाले} लोग{ सामान्य रूप से} खाते और पीते थे। वे वस्तुओं को मोल लिया करते थे और वे वस्तुओं को बेचा करते थे। उन्होंने{ सामान्य रूप से} फसलों को बोया और उन्होंने घरों का निर्माण किया। BSB BSB: It was the same in the days of Lot: People were eating and drinking, buying and selling, planting and building.
29 HGST परन्तु उस दिन जब लूत सदोम से निकला, अग्नि और गंधक आकाश से बरसे और उन सब को नष्ट कर दिया जो नगर के भीतर रुके हुए थे। BSB BSB: But on the day Lot left Sodom, fire and sulfur rained down from heaven and destroyed them all.
30 HGST उसी प्रकार से, जब मैं, मनुष्य का पुत्र, पृथ्वी पर वापस आऊँगा, तो लोग तैयार नहीं होंगे। BSB BSB: It will be just like that on the day the Son of Man is revealed.
31 HGST उस दिन, वे लोग जो अपने घरों से बाहर हों और उनका सब सामान उनके पास घरों के भीतर हो, तो उन्हें समय निकाल कर उनको लेने के लिए भीतर नहीं जाना चाहिए। उसी प्रकार से, जो लोग बाहर खेत में काम कर रहे हों उन्हें कोई भी सामान लेने के लिए घर वापस नहीं लौटना चाहिए{ उनको झटपट से भाग जाना चाहिए।} BSB BSB: On that day, let no one on the housetop come down to retrieve his possessions. Likewise, let no one in the field return for anything he has left behind.
32 HGST जो लूत की पत्नी के साथ घटित हुआ था उसे स्मरण रखें! BSB BSB: Remember Lot’s wife!
33 HGST जो कोई भी अपने स्वयं के तरीके से जीवन जीना जारी रखता है, वह मर जाएगा। परन्तु जो कोई भी{ मेरी खातिर} जीवन जीने के अपने पुराने तरीके को त्याग देता है, वह सदा के लिए जीवित रहेगा। BSB BSB: Whoever tries to save his life will lose it, but whoever loses his life will preserve it.
34 HGST मैं तुम से यह कहता हूँ: उस रात में जब मैं वापस आऊँगा, तब दो लोग एक ही खाट पर सो रहे होंगे। जो मुझ पर विश्वास करता है परमेश्वर उस व्यक्ति को उठा लेगा और दूसरे व्यक्ति को वहीं छोड़ देगा। BSB BSB: I tell you, on that night two people will be in one bed: one will be taken and the other left.
35 HGST दो स्त्रियाँ एक साथ गेहूँ पीसती होंगी। परमेश्वर उनमें से एक को उठा लेगा और दूसरी को वहीं पर छोड़ देगा।” BSB BSB: Two women will be grinding grain together: one will be taken and the other left.”
36 HGST “दो जन खेत में होंगे; एक को उठा लिया जाएगा और दूसरे को छोड़ दिया जाएगा।” BSB BSB: Not in the BSB
37 HGST उसके चेलों ने उससे कहा,“हे प्रभु, यह कहाँ पर घटित होगा?” उसने उनको प्रत्युत्तर दिया,“जहाँ कहीं भी कोई मृत देह होगी, वहाँ उसे खाने के लिए गिद्ध इकट्ठा होंगे।” BSB BSB: “Where, Lord?” they asked. Jesus answered, “Wherever there is a carcass, there the vultures will gather.”