1 HGST यीशु ने अपने 12 चेलों को अपने पास आने को कहा। फिर उसने उन्हें लोगों को वश में करने वाली दुष्टात्माओं को निकालने की सामर्थ्य प्रदान की। उसने उन्हें हर प्रकार की बीमारी से पीड़ित लोगों को चंगा करने में भी सक्षम बनाया। BSB BSB: And calling His twelve disciples to Him, Jesus gave them authority over unclean spirits, so that they could drive them out and heal every disease and sickness.
2 HGST उन बारहों के नामों की सूची यह है जिन्हें उसने अपना प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना। वे थे: शमौन, जिसे उसने नया नाम पतरस दिया; अन्द्रियास, पतरस का छोटा भाई; जब्दी का पुत्र याकूब; याकूब का छोटा भाई यूहन्ना; BSB BSB: These are the names of the twelve apostles: first Simon, called Peter, and his brother Andrew; James son of Zebedee, and his brother John;
3 HGST फिलिप्पुस; बरतुल्मै; थोमा; चुंगी लेने वाला मत्ती; हलफई का पुत्र, याकूब; तद्दै; BSB BSB: Philip and Bartholomew; Thomas and Matthew the tax collector; James son of Alphaeus, and Thaddaeus;
4 HGST शमौन, जेलोतेस और यहूदा इस्करियोती, जो यीशु के प्रति विश्वासघाती था और अधिकारियों को उसके पास ले आया था ताकि वे उसे पकड़ सकें। BSB BSB: Simon the Zealot, and Judas Iscariot, who betrayed Jesus.
6 HGST इसके बजाय, इस्राएली लोगों के पास जाना; वे उन भेड़ों के समान हैं जो अपने चरवाहे से भटक गई हैं। BSB BSB: Go rather to the lost sheep of Israel.
7 HGST जब तुम उनके पास जाओ, तो उन पर यह घोषणा करो कि वे परमेश्वर के लोग बन सकते हैं, जिन पर वह स्वर्ग से शासन करेगा। BSB BSB: As you go, preach this message: ‘The kingdom of heaven is near.’
8 HGST बीमारों को चंगा करो, मरे हुओं को जीवित करो, कोढ़ से ग्रस्त लोगों को चंगा करो और उन्हें समाज में वापस लाओ, और जिनको दुष्टात्माओं ने वश में किया हुआ है उनमें से दुष्टात्माओं को निकालो। परमेश्वर ने तुम्हारी सहायता के लिए तुम से कोई पैसा नहीं लिया, अत: तुम्हें भी दूसरों की सहायता के लिए उनसे पैसा नहीं लेना है। BSB BSB: Heal the sick, raise the dead, cleanse the lepers, drive out demons. Freely you have received; freely give.
9 HGST जब तुम यात्रा करो तो अपने साथ कुछ पैसा न ले जाना। BSB BSB: Do not take along any gold or silver or copper in your belts.
10 HGST और न ही तुम्हें अपने सामान के लिए कोई थैला लेना है। जो तुम ने पहना हुआ है उसके अलावा कोई अतिरिक्त कुर्ता या जूते, या चलने की छड़ी न लेना। प्रत्येक कामगार उन लोगों से मजदूरी पाने का हकदार है जिनके लिए वह काम करता है, अत: तुम उन लोगों से भोजन पाने के हकदार हो जिनके पास तुम जाते हो। BSB BSB: Take no bag for the road, or second tunic, or sandals, or staff; for the worker is worthy of his provisions.
11 HGST जिस किसी नगर या गाँव में तुम प्रवेश करो, तो वहाँ ऐसे व्यक्ति को ढूँढ़ो जो चाहता हो कि तुम उसके घर में ठहरो। उस व्यक्ति के घर में तब तक रहो, जब तक कि तुम उस स्थान को छोड़ने का निर्णय न कर लो। BSB BSB: Whatever town or village you enter, find out who is worthy there and stay at his house until you move on.
12 HGST जब तुम उस घर में जाओ, तो वहाँ रहने वालों को नमस्कार करो,{ और परमेश्वर से उन्हें शान्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना करो}। BSB BSB: As you enter the home, greet its occupants.
13 HGST यदि उस घर में रहने वाले लोग तुम्हें ग्रहण करते हैं, तो परमेश्वर वास्तव में उन्हें शान्ति प्रदान करेगा। परन्तु यदि वे तुम्हें ग्रहण नहीं करते, तो परमेश्वर उन्हें शान्ति प्रदान नहीं करेगा। BSB BSB: If the home is worthy, let your peace rest on it, but if it is not, let your peace return to you.
14 HGST यदि किसी घर या नगर में रहने वाले लोग तुम्हारा स्वागत न करें या तुम्हारा संदेश न सुनें, तो उस स्थान को छोड़ देना। जब तुम जाओ, तो{ उन्हें यह चेतावनी देने के लिए} अपने पैरों की धूल झाड़ देना{ कि परमेश्वर तुम्हारा स्वागत न करने के कारण उन्हें दण्ड देगा}। BSB BSB: And if anyone will not welcome you or heed your words, shake the dust off your feet when you leave that home or town.
15 HGST क्योंकि जब परमेश्वर सब लोगों का न्याय करेगा, तो उस समय पर वह निश्चय ही सदोम और गमोरा में रहनेवाले दुष्ट लोगों को दण्ड देगा। परन्तु यदि किसी नगर या गाँव के रहनेवाले लोग तुम्हें अस्वीकार करें, तो परमेश्वर उन्हें और भी अधिक दण्ड देगा। BSB BSB: Truly I tell you, it will be more bearable for Sodom and Gomorrah on the day of judgment than for that town.
16 HGST “मैं जो कहने पर रहा हूँ, उस पर ध्यान दो: जब मैं तुम्हें अपना संदेश सुनाने को भेजता हूँ, तो तुम भेड़ों के समान उन लोगों के बीच सुरक्षारहित होगे, जो भेड़ियों के समान खतरनाक हैं। अत: वैसे ही बुद्धिमान बनो जैसे खतरनाक परिस्थितियों में साँप बुद्धिमान होते हैं और वैसे ही हानिरहित बनो जैसे कबूतर हानिरहित होते हैं। BSB BSB: Behold, I am sending you out like sheep among wolves; therefore be as shrewd as snakes and as innocent as doves.
17 HGST ऐसे लोगों के आसपास सावधान रहो, क्योंकि वे तुम्हें पकड़कर राजकीय महासभाओं के सदस्यों के पास ले जाएँगे, जो तुम्हारा न्याय करेंगे। वे तुम्हें अपने आराधनालयों में कोड़े भी मारेंगे। BSB BSB: But beware of men, for they will hand you over to their councils and flog you in their synagogues.
18 HGST और क्योंकि तुम मेरे हो, इसलिए वे तुम्हें पकड़कर राज्यपालों और राजाओं के सामने ले जाएँगे ताकि वे तुम पर मुकदमा चलाएँ और तुम्हें दण्ड दें। परन्तु तुम उन शासकों और अन्य गैर- यहूदियों के सामने मेरे विषय में गवाही दोगे। BSB BSB: On My account you will be brought before governors and kings as witnesses to them and to the Gentiles.
19 HGST जब वे लोग तुम्हें पकड़ लें, तो यह चिन्ता न करना कि तुम उनसे क्या बोलोगे, क्योंकि मैं तुम्हें वे बातें बता दूँगा जो तुम्हें उस समय बोलनी है। BSB BSB: But when they hand you over, do not worry about how to respond or what to say. In that hour you will be given what to say.
20 HGST ऐसा नहीं है कि तुम स्वयं निर्णय करोगे कि क्या बोलना है। इसके बजाय, तुम वही बोलोगे, जो तुम्हारे स्वर्गीय पिता का पवित्र आत्मा तुम्हें बोलने को कहेगा। BSB BSB: For it will not be you speaking, but the Spirit of your Father speaking through you.
21 HGST यह तुम्हारे लिए बहुत खतरनाक होगा कि एक मनुष्य अपने ही भाई को पकड़वाएगा और अगुवों से उसकी हत्या करवाएगा। इसके अलावा, पिता अपनी ही सन्तानों को पकड़वाएँगे और अगुवों से उनकी हत्या करवाएँगे। इसी के समान, बच्चे अपने माता- पिता को पकड़वाएँगे और अगुवों से उनकी हत्या करवाएँगे। BSB BSB: Brother will betray brother to death, and a father his child; children will rise against their parents and have them put to death.
22 HGST बहुत से लोग तुम से बैर रखेंगे क्योंकि तुम मेरे चेले हो। परन्तु जो कोई भी मरने तक मेरा चेले बना रहता है, ऐसे लोगों को परमेश्वर बचाएगा। BSB BSB: You will be hated by everyone because of My name, but the one who perseveres to the end will be saved.
23 HGST जब एक नगर के लोग तुम्हें हानि पहुँचाने का प्रयत्न करें, तो दूसरे नगर में बचकर भाग जाना। क्योंकि यह निश्चित है कि इससे पहले कि तुम समूचे इस्राएल में एक नगर से दूसरे नगर में जाकर लोगों को मेरे बारे में बताना समाप्त करो, मैं, मनुष्य का पुत्र, निश्चित रूप से वापस आ जाऊँगा। BSB BSB: When they persecute you in one town, flee to the next. Truly I tell you, you will not reach all the towns of Israel before the Son of Man comes.
24 HGST एक चेला अपने गुरु से बड़ा नहीं होता, और सेवक अपने स्वामी से श्रेष्ठ नहीं होते। BSB BSB: A disciple is not above his teacher, nor a servant above his master.
25 HGST तुम यह अपेक्षा नहीं करते कि लोग एक छात्र के साथ उसके शिक्षक से बेहतर बर्ताव करेंगे या वे एक सेवक के साथ उसके स्वामी से बेहतर बर्ताव करेंगे। उसी रीति से, क्योंकि मैं तुम्हारा गुरु और स्वामी हूँ, इसलिए तुम यह अपेक्षा कर सकते हो कि लोग तुम्हारे साथ भी बुरा बर्ताव करेंगे क्योंकि उन्होंने मेरे साथ भी बुरा बर्ताव किया है। मैं एक घराने के शासक के समान हूँ, और वे मुझे शैतान कहते हैं। यदि वे मेरे प्रति ऐसा बुरा व्यवहार करते हैं, तो वे तुम्हारे प्रति भी बुरा व्यवहार करेंगे।” BSB BSB: It is enough for a disciple to be like his teacher, and a servant like his master. If the head of the house has been called Beelzebul, how much more the members of his household!
26 HGST “उन लोगों से मत डरो। क्योंकि जो कुछ गुप्त में किया जाता है, परमेश्वर उसे तब प्रकट करेगा जब वह जगत का न्याय करेगा। BSB BSB: So do not be afraid of them. For there is nothing concealed that will not be disclosed, and nothing hidden that will not be made known.
27 HGST जो संदेश मैंने तुम्हें गुप्त में सुनाया है, उसे तुम्हें बहुत से लोगों को बताना है। वैसे ही, जो मैंने तुम्हें चुपके से सुनाया है, उसे तुम्हें उन जगहों से चिल्लाकर बताना है जहाँ बहुत से लोग सुन सकें। BSB BSB: What I tell you in the dark, speak in the daylight; what is whispered in your ear, proclaim from the housetops.
30 HGST वह तुम्हारे बारे में इतना जानता है कि वह यह भी जानता है कि तुम्हारे सिर पर कितने बाल हैं! BSB BSB: And even the very hairs of your head are all numbered.
31 HGST परमेश्वर तुम्हें बहुत सी गौरैयों से भी अधिक महत्व देता है। अत:, उन लोगों से मत डरो जो तुम्हें मार डालने की धमकी देते हैं! BSB BSB: So do not be afraid; you are worth more than many sparrows.
33 HGST परन्तु यदि वे उन लोगों के सामने जो उन्हें हानि पहुँचाना चाहते हैं यह कहने से डरते हैं कि वे मेरे हैं, तो मैं अपने पिता से जो स्वर्ग में है यह कहूँगा कि वे मेरे नहीं हैं।” BSB BSB: But whoever denies Me before men, I will also deny him before My Father in heaven.
35 HGST उदाहरण के लिए, क्योंकि मैं आया हूँ, तो कुछ पुत्र अपने पिताओं का विरोध इसलिए करेंगे, क्योंकि वे मुझ पर विश्वास करते हैं। उसी रीति से, कुछ पुत्रियाँ अपनी माताओं का विरोध इसलिए करेंगी क्योंकि वे मुझ पर विश्वास करती हैं, साथ ही कुछ बहुएँ अपनी सास का विरोध करेंगी। BSB BSB: For I have come to turn ‘a man against his father, a daughter against her mother, a daughter-in-law against her mother-in-law.
36 HGST क्योंकि एक व्यक्ति मेरा है, इसलिए कभी- कभी एक व्यक्ति के बैरी उसके अपने घर के सदस्य ही होंगे! BSB BSB: A man’s enemies will be the members of his own household.’
39 HGST जो लोग मरने से बचने के लिए मेरे होने से इन्कार करते हैं वे अनन्तकाल के लिए परमेश्वर के साथ नहीं रहेंगे। परन्तु जो लोग मेरे होने के कारण लोगों की घृणा के कारण अपना प्राण गँवाने को तैयार हैं वे अनन्तकाल के लिए परमेश्वर के साथ रहेंगे।” BSB BSB: Whoever finds his life will lose it, and whoever loses his life for My sake will find it.
40 HGST “परमेश्वर के दृष्टिकोण से, जो कोई तुम्हारा स्वागत करता है, वह मेरा स्वागत करता है। वैसे ही, उसके दृष्टिकोण से, जो कोई मेरा स्वागत करता है, वह परमेश्वर का स्वागत करता है, जो वही है जिसने मुझे भेजा है। BSB BSB: He who receives you receives Me, and he who receives Me receives the One who sent Me.
41 HGST जो लोग किसी का स्वागत इसलिए करते हैं क्योंकि वे जानते हैं कि वह व्यक्ति भविष्यद्वक्ता है, तो परमेश्वर उन्हें वही प्रतिफल देगा जो वह भविष्यद्वक्ताओं को देता है। वैसे ही, जो लोग किसी का स्वागत इसलिए करते हैं क्योंकि वे जानते हैं कि वह व्यक्ति धर्मी है, तो परमेश्वर उन्हें वही प्रतिफल देगा जो वह धर्मी लोगों को देता है। BSB BSB: Whoever receives a prophet because he is a prophet will receive a prophet’s reward, and whoever receives a righteous man because he is a righteous man will receive a righteous man’s reward.
42 HGST और यदि कोई जन किसी प्यासे व्यक्ति को इसलिए पानी पिलाता है क्योंकि वे मेरे चेलों में से एक हैं, तो परमेश्वर उन्हें निश्चय ही प्रतिफल देगा।” BSB BSB: And if anyone gives even a cup of cold water to one of these little ones because he is My disciple, truly I tell you, he will never lose his reward.”