1 HGST यीशु और उसके चेले नाव पर चढ़ गए। वे गलील की झील से यात्रा करके कफरनहूम नगर में गए, जहाँ यीशु रहता था। BSB BSB: Jesus got into a boat, crossed over, and came to His own town.
2 HGST कुछ लोग उसके पास एक मनुष्य को लाए जो लकवे का मारा था और जो खाट पर लेटा हुआ था। जब यीशु ने यह महसूस किया कि उन्होंने ऐसा विश्वास किया है कि वह उस लकवे के मारे मनुष्य को चंगा कर सकता है, तो उसने उससे कहा,“ढाढ़स बाँध! मैं तेरे पाप क्षमा करता हूँ।” BSB BSB: Just then some men brought to Him a paralytic lying on a mat. When Jesus saw their faith, He said to the paralytic, “Take courage, son; your sins are forgiven.”
3 HGST यहूदी व्यवस्था सिखाने वाले कुछ लोगों ने आपस में कहा, वह परमेश्वर की निन्दा करता है!” BSB BSB: On seeing this, some of the scribes said to themselves, “This man is blaspheming!”
4 HGST यीशु जानता था कि वे क्या सोच रहे थे, अत: उसने कहा,“तुम्हें बुरी बातों का विचार नहीं करना चाहिए! BSB BSB: But Jesus knew what they were thinking and said, “Why do you harbor evil in your hearts?
5 HGST तुम सोचते हो कि किसी व्यक्ति के लिए किसी दूसरे व्यक्ति से यह कहना निश्चय ही सरल होगा कि‘मैंने तेरे पाप क्षमा कर दिए हैं’{ क्योंकि तुम इसके घटित होने का प्रमाण नहीं देख सकते}। उसी रीति से, तुम सोचते हो कि किसी व्यक्ति के लिए किसी दूसरे व्यक्ति से यह कहना अत्यधिक कठिन होगा{ कि‘मैंने तुझे चंगा कर दिया है।} उठ और चल- फिर’{ क्योंकि तुम इसके घटित होने का प्रमाण देख सकते हो}। BSB BSB: Which is easier: to say, ‘Your sins are forgiven,’ or to say, ‘Get up and walk’?
6 HGST परन्तु मैं तुम्हें दिखाऊँगा कि मैं, मनुष्य का पुत्र, पृथ्वी पर पाप क्षमा करने में सक्षम हूँ,{ जिसे करना तुम्हारे अनुसार सरल है}।” तब यीशु ने लकवे के मारे मनुष्य से कहा,“उठ! अपनी खाट उठा और घर चला जा!” BSB BSB: But so that you may know that the Son of Man has authority on earth to forgive sins...” Then He said to the paralytic, “Get up, pick up your mat, and go home.”
7 HGST वह मनुष्य उठ खड़ा हुआ, और अपनी खाट उठाकर घर चला गया। BSB BSB: And the man got up and went home.
8 HGST जब भीड़ ने यह देखा, तो वे चकित हुए। उन्होंने लोगों को ऐसा अधिकार देने के लिए परमेश्वर की प्रशंसा की। BSB BSB: When the crowds saw this, they were filled with awe and glorified God, who had given such authority to men.
9 HGST जब यीशु वहाँ से जा रहा था, तो उसने मत्ती नामक एक मनुष्य को देखा। वह एक मेज पर बैठा था जहाँ वह रोमी सरकार के लिए चुंगी एकत्र करता था। यीशु ने उससे कहा,“मेरे साथ चल और मेरा चेला बन जा!” अत: मत्ती उठकर उसके साथ चला गया। BSB BSB: As Jesus went on from there, He saw a man named Matthew sitting at the tax booth. “Follow Me,” He told him, and Matthew got up and followed Him.
10 HGST यीशु और उसके चेले भोजन करने के लिए एक घर में बैठे। जब वे भोजन कर रहे थे, तो कई चुंगी लेने वालों ने और ऐसे लोगों ने आकर उनके साथ भोजन किया, जो मूसा की व्यवस्था का पालन नहीं करते थे। BSB BSB: Later, as Jesus was dining at Matthew’s house, many tax collectors and sinners came and ate with Him and His disciples.
11 HGST जब फरीसियों ने यह देखा, तो उन्होंने यीशु के चेलों के पास आकर कहा,“यह लज्जा की बात है कि तुम्हारा गुरु चुंगी लेने वालों के साथ और ऐसे लोगों के साथ भोजन करता है और समय बिताता है जो परमेश्वर को नहीं जानते।” BSB BSB: When the Pharisees saw this, they asked His disciples, “Why does your Teacher eat with tax collectors and sinners?”
12 HGST जो उन्होंने कहा, वह सुनकर यीशु ने उनसे कहा,“जिस रीति से वैद्य की आवश्यकता उन लोगों को होती है जो बीमार हैं, न कि उन लोगों को स्वस्थ हैं, BSB BSB: On hearing this, Jesus said, “It is not the healthy who need a doctor, but the sick.
13 HGST तुम्हें सीखना चाहिए कि इन बातों का क्या अर्थ है जो परमेश्वर ने कही थीं:‘मैं चाहता हूँ कि तुम केवल बलिदान न चढ़ाओ, बल्कि लोगों के साथ दयालु होकर व्यवहार करो।’ मैं उन लोगों को अपने चेले बनाने नहीं आया हूँ जो स्वयं को धर्मी समझते हैं। इसके बजाय, मैं उन लोगों को अपने चेले बनाने आया हूँ जो स्वयं को पापी समझते हैं।” BSB BSB: But go and learn what this means: ‘I desire mercy, not sacrifice.’ For I have not come to call the righteous, but sinners.”
14 HGST तब यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के चेलों ने यीशु के पास आकर उससे पूछा,“हम और फरीसी लोग परमेश्वर को प्रसन्न करने के लिए अक्सर भोजन से परहेज करते हैं, परन्तु तेरे चेले ऐसा नहीं करते। वे भोजन से परहेज क्यों नहीं करते?” BSB BSB: Then John’s disciples came to Jesus and asked, “Why is it that we and the Pharisees fast so often, but Your disciples do not fast?”
15 HGST यीशु ने उत्तर दिया,“जब कोई पुरुष किसी स्त्री से विवाह करता है, तो उसके मित्र निश्चय ही दु: खी नहीं होंगे और न भोजन से परहेज करेंगे, जब तक कि वह उनके साथ है। परन्तु किसी दिन, दूल्हा अपने मित्रों से दूर चला जाएगा। फिर उन दिनों में, वे भोजन से परहेज करेंगे और दु: खी होंगे।” BSB BSB: Jesus replied, “How can the guests of the bridegroom mourn while He is with them? But the time will come when the bridegroom will be taken from them; then they will fast.
16 HGST किसी छेद को ठीक करने के लिए लोग पुराने कपड़े के टुकड़े पर बिना सिकुड़े कपड़े का पैबन्द नहीं सिलते। यदि उन्होंने ऐसा किया, तो जब वे उस कपड़े को धोएँगे, तो पैबन्द सिकुड़ जाएगा और उस कपड़े को फाड़ देगा, और वह छेद बड़ा हो जाएगा। BSB BSB: No one sews a patch of unshrunk cloth on an old garment. For the patch will pull away from the garment, and a worse tear will result.
17 HGST उसी रीति से, लोग नये दाखरस का भण्डारण करने के लिए उसे पशुओं की खाल से बनी पुरानी थैलियों में नहीं रखते। यदि उन्होंने ऐसा किया, तो नया दाखरस उन चमड़े की थैलियों को फाड़ देगा, क्योंकि पहले से खिंची हुई होने के कारण, दाखरस के उफनने और फैलने पर पुरानी थैलियाँ और अधिक नहीं खिंच पाएँगी। जिसके परिणामस्वरूप दाखरस और चमड़े की थैलियाँ दोनों नष्ट हो जाएँगी! इसके विपरीत, लोगों को नये, बिना उफने हुए दाखरस को नयी, बिना खिंची हुई चमड़े की थैलियों में रखना चाहिए! BSB BSB: Neither do men pour new wine into old wineskins. If they do, the skins will burst, the wine will spill, and the wineskins will be ruined. Instead, they pour new wine into new wineskins, and both are preserved.”
18 HGST जिस समय यीशु शास्त्रियों से ये बातें कह रहा था, तो नगर के एक सरदार ने आकर उसे झुककर प्रणाम किया। फिर वह बोला,“मेरी पुत्री अभी- अभी मरी है! परन्तु यदि तू आकर उस पर अपने हाथ रखे, तो वह फिर से जी उठेगी!” BSB BSB: While Jesus was saying these things, a synagogue leader came and knelt before Him. “My daughter has just died,” he said. “But come and place Your hand on her, and she will live.”
19 HGST अत: यीशु और उसके चेले उठकर उस मनुष्य के साथ चले गए। BSB BSB: So Jesus got up and went with him, along with His disciples.
20 HGST तब एक स्त्री यीशु के पास आई, जो 12 वर्षों से लगातार लहू बहने से पीड़ित थी। वह उसके पीछे से आई और उसके वस्त्र के छोर को छू लिया। BSB BSB: Suddenly a woman who had suffered from bleeding for twelve years came up behind Him and touched the fringe of His cloak.
21 HGST वह अपने आप से कह रही थी,“यदि मैं केवल उसके वस्त्र को छू लूँगी, तो मैं चंगी हो जाऊँगी।” BSB BSB: She said to herself, “If only I touch His cloak, I will be healed.”
22 HGST तब यीशु यह देखने के लिए पीछे मुड़ा कि उसे किसने छुआ था, और जब उसने उस स्त्री को देखा, तो उससे कहा,“हे प्रिय स्त्री, ढाढ़स बाँध। क्योंकि तूने विश्वास किया कि मैं तुझे चंगा कर सकता हूँ, इसलिए मैंने तुझे चंगा कर दिया है।” यीशु ने उसी क्षण उस स्त्री को चंगा कर दिया। BSB BSB: Jesus turned and saw her. “Take courage, daughter,” He said, “your faith has healed you.” And the woman was healed from that very hour.
23 HGST यीशु उस मनुष्य के घर आया और बाँसुरी बजाने वालों को अंतिम संस्कार का संगीत बजाते देखा; वहाँ बहुत से विलाप करने वाले भी थे जो जोर- जोर से रो रहे थे क्योंकि वह लड़की मर गई थी। BSB BSB: When Jesus entered the house of the synagogue leader, He saw the flute players and the noisy crowd.
24 HGST उसने उनसे कहा,“चले जाओ और अपना विलाप बंद करो, क्योंकि वह लड़की मरी नहीं है! वह केवल सो रही है!” परन्तु लोग उस पर हँसने लगे क्योंकि उन्होंने सोचा कि वह मर गई है। BSB BSB: “Go away,” He told them. “The girl is not dead, but asleep.” And they laughed at Him.
25 HGST परन्तु यीशु ने उन्हें घर से बाहर जाने के लिए कहा। फिर वह उस कमरे में गया जहाँ वह लड़की पड़ी हुई थी। उसने उसका हाथ पकड़ा, और वह फिर से जीवित हो गई और उठ खड़ी हुई। BSB BSB: After the crowd had been put outside, Jesus went in and took the girl by the hand, and she got up.
26 HGST और उस पूरे क्षेत्र के लोगों ने इस विषय में सुना जो यीशु ने किया था। BSB BSB: And the news about this spread throughout that region.
27 HGST जब यीशु वहाँ से चला गया, तो दो अंधे मनुष्य उसके पीछे हो लिए। वे पुकार रहे थे,“हे राजा दाऊद के वंशज, हम पर दया कर और हमें चंगा कर!” BSB BSB: As Jesus went on from there, two blind men followed Him, crying out, “Have mercy on us, Son of David!”
28 HGST यीशु घर में गया, और फिर वे अंधे मनुष्य भी भीतर गए। यीशु ने उनसे कहा,“क्या तुम विश्वास करते हो कि मैं तुम्हें चंगा करने में सक्षम हूँ?” उन्होंने उससे कहा,“हे प्रभु, हाँ!” BSB BSB: After Jesus had entered the house, the blind men came to Him. “Do you believe that I am able to do this?” He asked. “Yes, Lord,” they answered.
29 HGST तब उसने उनकी आँखों को छूआ, और उनसे कहा,“क्योंकि तुम विश्वास करते हो कि मैं तुम्हारी आँखों को चंगा कर सकता हूँ, इसलिए मैं उन्हें इसी समय चंगा कर रहा हूँ!” BSB BSB: Then He touched their eyes and said, “According to your faith will it be done to you.”
30 HGST यीशु ने उन्हें देखने में सक्षम कर दिया। इसके बाद, उसने उनसे कठोरता से कहा,“निश्चय करो कि तुम किसी को भी इस विषय में न बताना कि मैंने तुम्हारी आँखों को चंगा किया है!” BSB BSB: And their eyes were opened. Jesus warned them sternly, “See that no one finds out about this!”
31 HGST परन्तु उन दोनों मनुष्यों ने जो अंधे थे, बाहर जाकर उस बात का समाचार फैला दिया जो यीशु ने उस क्षेत्र के बहुतेरे लोगों के साथ किया था। BSB BSB: But they went out and spread the news about Him throughout the land.
32 HGST जब वे दोनों मनुष्य जा ही रहे थे, तो कुछ लोग यीशु के पास एक मनुष्य को लाए जो बोलने में असमर्थ था, क्योंकि एक दुष्टात्मा ने उसे वश में कर लिया था। BSB BSB: As they were leaving, a demon-possessed man who was mute was brought to Jesus.
33 HGST यीशु के उस दुष्टात्मा को निकाल देने के बाद, वह मनुष्य बोलने लगा। भीड़ ने यह देखा, और लोग चकित हुए। उन्होंने कहा,“इससे पहले हमने इस्राएल में ऐसा अद्भुत काम होते कभी नहीं देखा!” BSB BSB: And when the demon had been driven out, the man began to speak. The crowds were amazed and said, “Nothing like this has ever been seen in Israel!”
34 HGST परन्तु फरीसियों ने कहा,“यह शैतान ही है, जो दुष्टात्माओं पर शासन करता है, जो इस मनुष्य को लोगों में से दुष्टात्माओं को निकालने में सक्षम बनाता है।” BSB BSB: But the Pharisees said, “It is by the prince of demons that He drives out demons.”
35 HGST तब यीशु और उसके चेले गलील प्रांत के बहुत से नगरों और गाँवों से होकर गुजरे। वह आराधनालयों में उपदेश दे रहा था और इस विषय में शुभ समाचार का प्रचार कर रहा था कि परमेश्वर उन्हें अपने लोग कैसे बनाएगा। वह उन लोगों को भी चंगा कर रहा था जो भिन्न- भिन्न रोगों और बीमारियों से पीड़ित थे। BSB BSB: Jesus went through all the towns and villages, teaching in their synagogues, preaching the gospel of the kingdom, and healing every disease and sickness.
36 HGST जब उसने लोगों की भीड़ को देखा, तो उसे उन पर तरस आया, क्योंकि वे परेशान और सताए हुए थे। वे उन भेड़ों के समान थे जिनका कोई चरवाहा न हो{ कि उनकी अगुवाई करे और उनकी देखभाल करे।} BSB BSB: When He saw the crowds, He was moved with compassion for them, because they were harassed and helpless, like sheep without a shepherd.
37 HGST तब उसने अपने चेलों से कहा,“जो लोग मेरा संदेश ग्रहण करने के लिए तैयार हैं, वे उस खेत के समान हैं जहाँ फसल कटनी के लिए तैयार है। परन्तु ऐसे लोग बहुत नहीं हैं जो उन्हें मेरा संदेश बताएँ। BSB BSB: Then He said to His disciples, “The harvest is plentiful, but the workers are few.
38 HGST अत: प्रार्थना करो और प्रभु से कहो, जो लोगों को संदेश सुनने के लिए तैयार करता है। ऐसा इसलिए करो ताकि वह और भी बहुत से कामगारों को भेजे, जो लोगों को संदेश सुनने के लिए ऐसे इकट्ठा करें, जैसे कोई कटनी के समय फसल इकट्ठा करता है।” BSB BSB: Ask the Lord of the harvest, therefore, to send out workers into His harvest.”