1 HGST जब यीशु पहाड़ी से नीचे उतरा, तो बड़ी भीड़ उसके पीछे हो ली। BSB BSB: When Jesus came down from the mountain, large crowds followed Him.
2 HGST तब एक व्यक्ति ने जो चर्मरोगी था, आकर उसके सामने घुटने टेके। उसने यीशु से कहा,“हे प्रभु, कृपया मुझे चंगा कर, क्योंकि मैं जानता हूँ कि यदि तू चाहे तो तू मुझे चंगा करने में सक्षम है।” BSB BSB: Suddenly a leper came and knelt before Him, saying, “Lord, if You are willing, You can make me clean.”
3 HGST तब यीशु ने अपना हाथ बढ़ाकर उस व्यक्ति को छुआ। उसने उससे कहा,“मैं तुझे चंगा करना चाहता हूँ, और मैं तुझे अभी चंगा करता हूँ!” यीशु ने तुरन्त ही उस व्यक्ति को उसके चर्मरोग से चंगा कर दिया। BSB BSB: Jesus reached out His hand and touched the man. “I am willing,” He said. “Be clean!” And immediately his leprosy was cleansed.
4 HGST तब यीशु ने उससे कहा,“ध्यान रख कि तू इस बारे में किसी को न बताना कि मैं तुझे चंगा कर रहा हूँ। इसके बजाय, यरूशलेम के मन्दिर में जाकर याजक को दिखा कि तू चंगा हो गया है। फिर मूसा ने जो आज्ञा दी थी, वह भेंट चढ़ा ताकि लोग देखें कि तू अब बीमार नहीं है।” BSB BSB: Then Jesus instructed him, “See that you don’t tell anyone. But go, show yourself to the priest and offer the gift prescribed by Moses, as a testimony to them.”
5 HGST जब यीशु कफरनहूम नगर में गया, तो एक रोमी अधिकारी उसके पास आया, जो 100 सैनिकों का नेतृत्व करता था। उसने यीशु से विनती की कि वह उसकी सहायता करे। BSB BSB: When Jesus had entered Capernaum, a centurion came and pleaded with Him,
6 HGST उसने उससे कहा,“हे प्रभु, मेरा सेवक घर में खाट पर पड़ा है और उसे लकवा मार गया है, और वह बहुत दु: ख उठा रहा है।” BSB BSB: “Lord, my servant lies at home, paralyzed and in terrible agony.”
7 HGST यीशु ने उससे कहा,“मैं तेरे घर जाकर उसे चंगा करूँगा।” BSB BSB: “I will go and heal him,” Jesus replied.
8 HGST परन्तु उस अधिकारी ने उससे कहा,“हे मेरे प्रभु, मैं इस योग्य नहीं कि तू मेरे घर आए। तुझे बस इतना करना है कि बोल दे, और तू मेरे सेवक को चंगा कर देगा। BSB BSB: The centurion answered, “Lord, I am not worthy to have You come under my roof. But just say the word, and my servant will be healed.
9 HGST { मैं जानता हूँ कि तू ऐसा कर सकता है} क्योंकि मैं स्वयं एक ऐसा मनुष्य हूँ जिसके लिए अपने से ऊँचे पद वालों के आदेशों का पालन करना अवश्य है। मेरे पास भी सैनिक हैं जिन्हें मेरी आज्ञाओं का पालन करना अवश्य है। जब मैं उनमें से एक से कहता हूँ,‘जा!’ तो वह जाता है। जब मैं दूसरे से कहता हूँ,‘आ!’ तो वह आता है। जब मैं अपने दास से कहता हूँ,‘यह कर!’ तो वह उसे करता है।” BSB BSB: For I myself am a man under authority, with soldiers under me. I tell one to go, and he goes, and another to come, and he comes. I tell my servant to do something, and he does it.”
10 HGST जब यीशु ने यह सुना, तो वह अचम्भित हुआ। उसने अपने साथ चल रही भीड़ से कहा,“यह सुनो: मुझे पहले कभी कोई ऐसा व्यक्ति नहीं मिला जो मुझ पर इस गैर- यहूदी मनुष्य जितना भरोसा करता हो। यहाँ तक कि इस्राएल में भी, जहाँ मैं लोगों से मुझ पर विश्वास करने की अपेक्षा करता हूँ, मुझे कोई ऐसा व्यक्ति नहीं मिला जो मुझ पर इतना भरोसा करता हो! BSB BSB: When Jesus heard this, He marveled and said to those following Him, “Truly I tell you, I have not found anyone in Israel with such great faith.
11 HGST मैं तुम से कहता हूँ कि बहुत से अन्य गैर- यहूदी लोग भी मुझ पर विश्वास करेंगे। वे दूर देशों से आएँगे, जिनमें बहुत दूर पूर्व के और बहुत दूर पश्चिम के देश भी शामिल हैं, और अब्राहम, इसहाक, याकूब और परमेश्वर के बाकी लोगों के साथ परमेश्वर के साथ अनन्त जीवन पाएँगे। BSB BSB: I say to you that many will come from the east and the west to share the banquet with Abraham, Isaac, and Jacob in the kingdom of heaven.
12 HGST परन्तु जहाँ तक यहूदी लोगों की बात है, जिन्हें परमेश्वर ने अपने लोग बनाने की मंशा की थी— उनमें से बहुतों को वह नरक में डाल देगा, जो एक बुरी जगह है जहाँ परमेश्वर कोई आत्मिक आशीष नहीं देता। वहाँ वे अपने दु: ख के कारण रोएँगे, और वे अपने दाँत पीसेंगे क्योंकि वे बहुत पीड़ा में होंगे।” BSB BSB: But the sons of the kingdom will be thrown into the outer darkness, where there will be weeping and gnashing of teeth.”
13 HGST तब यीशु ने उस अधिकारी से कहा,“घर जा। जो तूने विश्वास किया है कि मैं करने में सक्षम हूँ वह हो जाएगा।” तब उस अधिकारी ने घर जाकर पाया कि उसका सेवक ठीक उसी समय अच्छा हो गया था जब यीशु ने उससे कहा था कि वह उसे चंगा कर देगा। BSB BSB: Then Jesus said to the centurion, “Go! As you have believed, so will it be done for you.” And his servant was healed at that very hour.
15 HGST उसने उसका हाथ छुआ, और तुरन्त ही उसका बुखार उतर गया। तब वह उठकर यीशु और चेलों की सेवा करने लगी। BSB BSB: So He touched her hand, and the fever left her, and she got up and began to serve Him.
16 HGST जब शाम हुई, तो भीड़ यीशु के पास बहुत से लोगों को लाई, जिन्हें दुष्टात्माओं ने वश में किया हुआ था, साथ ही दूसरे लोगों को भी जो बीमार थे। उसने दुष्टात्माओं को लोगों में से निकल जाने की आज्ञा देकर उन्हें बाहर निकाल दिया, और उसने उन सभी लोगों को चंगा किया जो बीमार थे। BSB BSB: When evening came, many who were demon-possessed were brought to Jesus, and He drove out the spirits with a word and healed all the sick.
17 HGST जब उसने ऐसा किया, तो उसने यशायाह भविष्यद्वक्ता की लिखी बात को सत्य प्रमाणित किया,‘उसने लोगों को उनकी बीमारियों से चंगा किया, और उसने उनके रोगों से उन्हें ठीक किया।’ BSB BSB: This was to fulfill what was spoken through the prophet Isaiah: “He took up our infirmities and carried our diseases.”
18 HGST जब यीशु ने अपने चारों ओर भीड़ को देखा, तो उसने अपने चेलों से कहा कि वे उसे नाव से झील के दूसरी ओर ले जाएँ। BSB BSB: When Jesus saw a large crowd around Him, He gave orders to cross to the other side of the sea.
19 HGST जब वे नाव की ओर जा रहे थे, तो यहूदी व्यवस्था की शिक्षा देने वाला एक मनुष्य उसके पास आकर बोला,“हे गुरु, जहाँ कहीं तू जाएगा, मैं तेरे साथ चलूँगा।” BSB BSB: And one of the scribes came to Him and said, “Teacher, I will follow You wherever You go.”
20 HGST यीशु ने उसको उत्तर दिया,“लोमड़ियाँ भूमि के बिलों में अपना घर बनाती हैं, और पक्षी पेड़ों पर घोंसलों में अपने घर बनाते हैं, परन्तु भले ही मैं मनुष्य का पुत्र हूँ, तौभी मेरे पास घर नहीं है जहाँ मैं सो सकूँ।” BSB BSB: Jesus replied, “Foxes have dens and birds of the air have nests, but the Son of Man has no place to lay His head.”
21 HGST एक और व्यक्ति ने जो यीशु का चेला था, उससे कहा,“हे प्रभु, पहले मुझे घर जाने की अनुमति दे। मेरे पिता के मरने के बाद मैं उसे गाड़ूँगा, और फिर मैं तेरे साथ आऊँगा।” BSB BSB: Another of His disciples requested, “Lord, first let me go and bury my father.”
22 HGST परन्तु यीशु ने उससे कहा,“मेरे साथ अभी चल। जो लोग परमेश्वर से प्रेम नहीं करते और मेरे पीछे आने की इच्छा नहीं रखते, वे ही मरे हुओं को गाड़ें।” BSB BSB: But Jesus told him, “Follow Me, and let the dead bury their own dead.”
23 HGST जब यीशु नाव पर चढ़ गया, तो उसके चेले उसके पीछे हो लिए। BSB BSB: When He got into the boat, His disciples followed Him.
24 HGST अचानक गलील की झील पर एक तेज आँधी आई। बहुत ऊँची लहरें नाव में टकरा रही थीं और उसे भर रही थीं, परन्तु यीशु सो रहा था। BSB BSB: Suddenly a violent storm came up on the sea, so that the boat was engulfed by the waves. But Jesus was sleeping.
25 HGST चेलों ने जाकर यीशु को जगाया और उससे कहा,“हे प्रभु, हमें बचा! हम डूबने वाले हैं!” BSB BSB: The disciples went and woke Him, saying, “Lord, save us! We are perishing!”
26 HGST उसने उनसे कहा,“तुम्हें डरना नहीं चाहिए! तुम विश्वास नहीं करते कि मैं तुम्हें बचा सकता हूँ।” फिर उसने उठकर हवा और लहरों को रुकने के लिए कहा। तुरन्त हवा रुक गई और पानी शान्त हो गया। BSB BSB: “You of little faith,” Jesus replied, “why are you so afraid?” Then He got up and rebuked the winds and the sea, and it was perfectly calm.
27 HGST वे लोग चकित हो गए, और उन्होंने एक- दूसरे से कहा,“यह मनुष्य निश्चय ही एक असाधारण व्यक्ति है! सब वस्तुएँ उसके नियंत्रण में हैं! यहाँ तक कि वह हवा और लहरों को भी आज्ञा देता है!” BSB BSB: The men were amazed and asked, “What kind of man is this? Even the winds and the sea obey Him!”
28 HGST जब वे झील के पूर्वी किनारे पर पहुँचे, तो वे उस क्षेत्र में पहुँचे जहाँ गदरेनी लोग रहते थे। तब दो मनुष्य, जिन्हें दुष्टात्माओं ने वश में किया हुआ था, कब्रों में से निकलकर आए। क्योंकि वे बहुत हिंसक थे और लोगों पर आक्रमण कर देते थे, इसलिए कोई भी इतना साहसी नहीं था कि कब्रों के पास से जाने वाले मार्ग पर यात्रा करे। BSB BSB: When Jesus arrived on the other side in the region of the Gadarenes, He was met by two demon-possessed men coming from the tombs. They were so violent that no one could pass that way.
29 HGST अचानक उन्होंने चिल्लाकर यीशु से कहा,“हे परम प्रधान परमेश्वर के पुत्र, हमें अकेला छोड़ दे! क्या तू हमें दण्ड देने के लिए परमेश्वर के द्वारा नियुक्त किए गए समय से पहले ही हमें यातना देने आया है?” BSB BSB: “What do You want with us, Son of God?” they shouted. “Have You come here to torture us before the appointed time?”
30 HGST वहाँ कुछ ही दूरी पर सूअरों का एक बड़ा झुण्ड चर रहा था। BSB BSB: In the distance a large herd of pigs was feeding.
31 HGST अत: उन दुष्टात्माओं ने यीशु से विनती करके कहा,“यदि तू हमें इन लोगों से बाहर भेजने जा रहा है, तो हमें उन सूअरों में भेज दे!” BSB BSB: So the demons begged Jesus, “If You drive us out, send us into the herd of pigs.”
32 HGST यीशु ने उनसे कहा,“यदि तुम यही चाहते हो, तो जाओ!” अत: दुष्टात्माओं ने उन मनुष्यों को छोड़कर सूअरों में प्रवेश किया। अचानक सूअरों का पूरा झुण्ड ढलान से पानी में भागा और डूब गया। BSB BSB: “Go!” He told them. So they came out and went into the pigs, and the whole herd rushed down the steep bank into the sea and died in the waters.
33 HGST जो लोग उन सूअरों को चरा रहे थे वे डर गए और नगर में भाग गए। वहाँ उन्होंने वह सब बताया जो कुछ हुआ था, साथ ही यह भी बताया कि उन दो मनुष्यों के साथ क्या हुआ था जिनको दुष्टात्माओं में वश में किया हुआ था। BSB BSB: Those tending the pigs ran off into the town and reported all this, including the account of the demon-possessed men.
34 HGST तब उस नगर में रहने वाले बहुत से लोग यीशु से मिलने के लिए निकल आए। जब उन्होंने उसे और उन दो मनुष्यों को देखा, जिन्हें दुष्टात्माओं ने वश में किया हुआ था, तो उन्होंने यीशु से विनती की कि वह उनके क्षेत्र से चला जाए। BSB BSB: Then the whole town went out to meet Jesus. And when they saw Him, they begged Him to leave their region.