2 HGST क्योंकि यदि तुम दूसरे लोगों को पापी कहोगे, तो परमेश्वर तुम पर प्रकट करेगा कि कैसे तुम भी पापी हो। वैसे ही, जिस किसी तरीके से तुम दूसरे लोगों के साथ बर्ताव करते हो, परमेश्वर भी उसी तरीके से तुम्हारे साथ बर्ताव करेगा। BSB BSB: For with the same judgment you pronounce, you will be judged, and with the measure you use, it will be measured to you.
3 HGST { तुम में से किसी को भी दूसरे व्यक्ति की छोटी- छोटी गलतियों की चिन्ता नहीं करनी चाहिए। तुम्हें अपनी स्वयं की गम्भीर गलतियों के विषय में चिन्ता करनी चाहिए।} अन्यथा, यह ऐसा होगा कि जैसे तुम उस व्यक्ति की आँख में पड़े हुए धूल के एक छोटे से कण पर तो ध्यान देते हो, जबकि अपनी आँख में पड़े एक बड़े लकड़ी के लट्ठे पर तुम ध्यान नहीं देते। BSB BSB: Why do you look at the speck in your brother’s eye but fail to notice the beam in your own eye?
4 HGST तुम्हें दूसरे लोगों से उनकी छोटी- छोटी गलतियों के बारे में यह नहीं कहना चाहिए,‘लाओ मैं तुम्हारी आँख से धूल का एक छोटा सा कण निकाल दूँ!’ जबकि तुम्हारी अपनी आँख में अभी भी एक लकड़ी का लट्ठा पड़ा हुआ है। BSB BSB: How can you say to your brother, ‘Let me take the speck out of your eye,’ while there is still a beam in your own eye?
5 HGST यदि तुम ऐसा करते हो, तो तुम कपटी हो! तुम्हें सबसे पहले{ स्वयं के पाप करना बंद कर देना चाहिए। यह ऐसा होगा कि जैसे} तुम ने अपनी आँख से एक बड़ा लट्ठा निकाल दिया हो। इसके परिणामस्वरूप, उसके बाद तुम्हारे पास वह आत्मिक अंतर्दृष्टि होगी जिसकी तुम्हें दूसरे लोगों की{ छोटी- छोटी गलतियों से} छुटकारा पाने में सहायता करने के निमित्त आवश्यकता है जो कि उनकी आँखों में पड़े धूल के छोटे- छोटे कणों के{ समान} है। BSB BSB: You hypocrite! First take the beam out of your own eye, and then you will see clearly to remove the speck from your brother’s eye.
6 HGST “परमेश्वर के विषय में उन लोगों को मत बताओ जिन्होंने इसे सुनने से पूर्णरूप से इन्कार कर दिया है। क्योंकि यह कुत्तों को बहुमूल्य वस्तुएँ देने, या सूअरों के झुण्ड के आगे मोती फेंकने के समान है, जो उन्हें रौंद डालेंगे। क्योंकि जो तुम कहोगे ये लोग उसे ठुकरा देंगे और इसके बजाय तुम पर आक्रमण कर देंगे। BSB BSB: Do not give dogs what is holy; do not throw your pearls before swine. If you do, they may trample them under their feet, and then turn and tear you to pieces.
7 HGST “जो तुम्हारी आवश्यकता है उसे परमेश्वर से माँगो, और वह निश्चय ही तुम्हें वह देगा। BSB BSB: Ask, and it will be given to you; seek, and you will find; knock, and the door will be opened to you.
8 HGST क्योंकि यदि कोई व्यक्ति परमेश्वर से वह वस्तु माँगे जिसकी उन्हें आवश्यकता है, तो वह उन्हें वह देगा। BSB BSB: For everyone who asks receives; he who seeks finds; and to him who knocks, the door will be opened.
9 HGST यदि तुम्हारा पुत्र तुम से रोटी माँगे, तो निश्चय ही तुम उसे पत्थर नहीं दोगे! BSB BSB: Which of you, if his son asks for bread, will give him a stone?
10 HGST उसी रीति से, यदि तुम्हारा पुत्र तुम से मछली माँगे, तो निश्चय ही तुम उसे साँप नहीं दोगे। BSB BSB: Or if he asks for a fish, will give him a snake?
11 HGST तुम जानते हो कि अपनी सन्तानों को अच्छी वस्तुएँ कैसे देनी है, भले ही तुम बुरे हो। अत: परमेश्वर, तुम्हारा पिता जो स्वर्ग में है, निश्चय ही उन लोगों को और भी अधिक अच्छी वस्तुएँ देगा जो उससे माँगते हैं। BSB BSB: So if you who are evil know how to give good gifts to your children, how much more will your Father in heaven give good things to those who ask Him!
12 HGST अत: जिस किसी तरीके से तुम चाहते हो कि दूसरे लोग तुम्हारे प्रति व्यवहार करें, उसी तरीके से तुम्हें भी उनके प्रति व्यवहार करना चाहिए। क्योंकि परमेश्वर की व्यवस्था में मूसा ने यही शिक्षा दी है और भविष्यद्वक्ताओं ने भी बहुत पहले यही बातें लिखी हैं। BSB BSB: In everything, then, do to others as you would have them do to you. For this is the essence of the Law and the Prophets.
13 HGST “तुम्हें स्वर्ग में परमेश्वर के साथ रहना चाहिए! यह एक सकेत फाटक से होकर गुजरने के समान है, जिससे होकर गुजरना उतना आसान नहीं है। यह एक संकरे मार्ग पर चलने जैसा भी है, जो बहुतेरे लोगों को नहीं मिलता। क्योंकि जीवन का एक मार्ग और है, जिसे अधिकांश लोग अपनाते हैं, जो एक चौड़ी सड़क और एक चौड़ा फाटक है। यह मार्ग और यह फाटक हमेशा के लिए परमेश्वर से अलग रहने की ओर ले जाता है।” BSB BSB: Enter through the narrow gate. For wide is the gate and broad is the way that leads to destruction, and many enter through it.
15 HGST उन लोगों से सावधान रहो जो तुम्हारे पास आकर झूठ बोलते हैं कि वे तुम्हें वही बता रहे हैं जो परमेश्वर ने कहा है। वे इस बात का दिखावा करते हैं कि वे परमेश्वर के लोगों में से एक हैं, परन्तु वे वास्तव में परमेश्वर के लोगों के बैरी हैं। BSB BSB: Beware of false prophets. They come to you in sheep’s clothing, but inwardly they are ravenous wolves.
17 HGST वैसे ही, सभी अच्छे फलों के पेड़ खाने के लिए अच्छे फल उत्पन्न करते हैं, परन्तु सभी बुरे पेड़ ऐसे फल उत्पन्न करते हैं जिन्हें तुम नहीं खा सकते। BSB BSB: Likewise, every good tree bears good fruit, but a bad tree bears bad fruit.
18 HGST कोई भी अच्छा फल वाला पेड़ न खाए जाने वाला फल उत्पन्न करने में सक्षम नहीं है, और कोई भी बुरा पेड़ अच्छा फल उत्पन्न करने में सक्षम नहीं है। BSB BSB: A good tree cannot bear bad fruit, and a bad tree cannot bear good fruit.
19 HGST जैसे हर निकम्मा पेड़ जो बुरा फल उत्पन्न करता है काटकर जलाने के लिए आग में फेंक दिया जाना चाहिए, वैसे ही परमेश्वर उन लोगों को नष्ट कर देगा जो उसके लोग होने का दिखावा तो करते हैं परन्तु हैं नहीं। BSB BSB: Every tree that does not bear good fruit is cut down and thrown into the fire.
20 HGST और जैसे तुम किसी पेड़ के फल की गुणवत्ता से यह बता सकते हो कि वह स्वस्थ है या नहीं, वैसे ही तुम कोई व्यक्ति जिस तरीके से बर्ताव करता है उससे यह बता सकते हो कि वह परमेश्वर के लोगों में से है या नहीं। BSB BSB: So then, by their fruit you will recognize them.
22 HGST जिस दिन परमेश्वर सब का न्याय करेगा, तो बहुत से लोग मुझ से कहेंगे,' हे प्रभु, हम ने तेरी सामर्थ्य से परमेश्वर का संदेश सुनाया! हम ने तेरी सामर्थ्य से लोगों में से दुष्टात्माओं को निकाला! और हम ने तेरी सामर्थ्य से बहुत से सामर्थी कार्य किए!' BSB BSB: Many will say to Me on that day, ‘Lord, Lord, did we not prophesy in Your name, and in Your name drive out demons and perform many miracles?’
23 HGST तब मैं सार्वजनिक रूप से उनसे कहूँगा,' मैंने कभी नहीं कहा कि तुम मेरे लोगों में से हो। हे तुम बुरे काम करने वाले लोगों, मेरे पास से चले जाओ!'” BSB BSB: Then I will tell them plainly, ‘I never knew you; depart from Me, you workers of lawlessness!’
24 HGST अत: फिर, जो कोई वह सुनता है जो मैं कहता हूँ और मेरी बात मानता है तो वह उस बुद्धिमान व्यक्ति के समान होगा जिसने अपना घर ठोस भूमि पर बनाया। BSB BSB: Therefore everyone who hears these words of Mine and acts on them is like a wise man who built his house on the rock.
25 HGST भले ही वर्षा गिरी, और बाढ़ें आईं, और आँधियाँ चलीं और उस घर से टकराईं, परन्तु वह गिरा नहीं, क्योंकि वह ठोस भूमि पर बनाया गया था। BSB BSB: The rain fell, the torrents raged, and the winds blew and beat against that house; yet it did not fall, because its foundation was on the rock.
26 HGST दूसरी तरफ, जो कोई वह सुनता है जो मैं कहता हूँ, परन्तु मेरी बात नहीं मानता, तो वह उस मूर्ख व्यक्ति के समान होगा जिसने अपना घर रेत पर बनाया। BSB BSB: But everyone who hears these words of Mine and does not act on them is like a foolish man who built his house on sand.
27 HGST जब वर्षा गिरी और नदी में बाढ़ें आईं और आँधियाँ चलीं और उस घर से टकराईं, तो वह ढह गया और पूरी तरह से टूट गया, क्योंकि वह निर्बल नींव पर बना था।” BSB BSB: The rain fell, the torrents raged, and the winds blew and beat against that house, and it fell—and great was its collapse!”
28 HGST जब यीशु ने शिक्षा देना समाप्त किया, तो उसे सुननेवाली भीड़ उन बातों से चकित हुई जिसकी उसने उन्हें शिक्षा दी थी। BSB BSB: When Jesus had finished saying these things, the crowds were astonished at His teaching,
29 HGST उसने एक ऐसे शिक्षक के समान शिक्षा दी जो उन बातों पर निर्भर करता है जो वह स्वयं जानता है। उसने यहूदी व्यवस्था सिखाने वाले लोगों के समान शिक्षा नहीं दी, जो दूसरे मनुष्यों के द्वारा सिखाई गई भिन्न- भिन्न बातों को दोहराते थे। BSB BSB: because He taught as one who had authority, and not as their scribes.