1 HGST जब यीशु ने अपने 12 चेलों को इस बारे में निर्देश देना समाप्त कर दिया कि उन्हें क्या करना चाहिए, तो वह उस क्षेत्र के अन्य नगरों में अपना संदेश सुनाने चला गया। BSB BSB: After Jesus had finished instructing His twelve disciples, He went on from there to teach and preach in their cities.
3 HGST कि उससे पूछें,“क्या आने वाला मसीह तू ही है{ जिसके बारे में भविष्यद्वक्ताओं ने कहा था}, या कोई और आने वाला है जिसकी हमें प्रतीक्षा करनी है?” BSB BSB: to ask Him, “Are You the One who was to come, or should we look for someone else?”
4 HGST यीशु ने यूहन्ना के चेलों को उत्तर दिया,“वापस जाकर यूहन्ना को उस बात का समाचार दो कि जो तुम मुझे लोगों को शिक्षा देते हुए सुनते हो और जो तुम मुझे करते हुए देखते हो। BSB BSB: Jesus replied, “Go back and report to John what you hear and see:
5 HGST मैं अंधों को फिर से देखने में सक्षम कर रहा हूँ, और मैं लंगड़ों को चलने में सक्षम कर रहा हूँ। मैं उन लोगों को चंगा कर रहा हूँ जिन्हें कोढ़ है और उन्हें समुदाय में वापस आने में सक्षम कर रहा हूँ। मैं बहरों को फिर से सुनने सक्षम कर रहा हूँ, और मैं मरे हुए लोगों को फिर से जीवित कर रहा हूँ। मैं कंगालों को परमेश्वर का शुभ समाचार सुना रहा हूँ। BSB BSB: The blind receive sight, the lame walk, the lepers are cleansed, the deaf hear, the dead are raised, and the good news is preached to the poor.
6 HGST यूहन्ना से यह भी कहना कि मैं लोगों को यह शिक्षा दे रहा हूँ कि परमेश्वर ऐसे लोगों से प्रसन्न है जो मेरे कामों को देखकर और मेरी शिक्षाओं को सुनकर ठोकर नहीं खाते।” BSB BSB: Blessed is the one who does not fall away on account of Me.”
7 HGST जब यूहन्ना के चेले चले गए, तो यीशु ने{ अपने पीछे आने वाली} लोगों की भीड़ से यूहन्ना के बारे में बात करना आरम्भ किया। उसने उनसे कहा,“जब तुम जंगल में{ यूहन्ना की शिक्षा सुनने और उससे बपतिस्मा लेने के लिए} गए थे, तो तुम निश्चय ही{ इस प्रकार के व्यक्ति} को देखने की अपेक्षा तो नहीं कर रहे थे जो हवा से हिलने वाले सरकण्डे के समान दूसरों के द्वारा आसानी से प्रभावित हो जाता है! BSB BSB: As John’s disciples were leaving, Jesus began to speak to the crowds about John: “What did you go out into the wilderness to see? A reed swaying in the wind?
8 HGST तुम ने क्या देखने की अपेक्षा की थी? निश्चय ही एक ऐसे व्यक्ति को तो नहीं जो महंगे कपड़े पहने हुए था। तुम अच्छी तरह जानते हो कि ऐसे कपड़े पहनने वाले लोग जंगल में नहीं, बल्कि राजाओं के महलों में रहते हैं। BSB BSB: Otherwise, what did you go out to see? A man dressed in fine clothes? Look, those who wear fine clothing are found in kings’ palaces.
9 HGST तुम ने क्या देखने की अपेक्षा की थी? एक भविष्यद्वक्ता? हाँ, परन्तु मैं तुम्हें यह बता दूँ: यूहन्ना कोई साधारण भविष्यद्वक्ता नहीं है, बल्कि वह सभी भविष्यद्वक्ताओं से बढ़कर है। BSB BSB: What then did you go out to see? A prophet? Yes, I tell you, and more than a prophet.
10 HGST यूहन्ना बपतिस्मा देने वाला वही है जिसका संदर्भ परमेश्वर उस समय दे रहा था जब किसी ने पवित्रशास्त्र में लिखा और कहा,‘देख, मैं अपने दूत को तेरे आगे भेज रहा हूँ। वह तेरे आगमन के लिए लोगों को तैयार करेगा।’ BSB BSB: This is the one about whom it is written: ‘Behold, I will send My messenger ahead of You, who will prepare Your way before You.’
11 HGST जो मैं तुम से कहता हूँ वह सत्य है: जितने भी लोग कभी जीवित रहे हैं, उनमें से परमेश्वर यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले को सबसे बड़ा मानता है। साथ ही, परमेश्वर अपने लोगों में से जिन पर वह शासन करता है, जो महत्वहीन लगते हैं, उन्हें यूहन्ना से भी बढ़कर महत्वपूर्ण मानता है। BSB BSB: Truly I tell you, among those born of women there has risen no one greater than John the Baptist. Yet even the least in the kingdom of heaven is greater than he.
12 HGST जब से यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले ने सार्वजनिक रूप से खुलेआम प्रचार किया है, उस समय से लेकर अब तक, कुछ हिंसक लोग उन्हें हानि पहुँचा रहे हैं जो परमेश्वर के लोग हैं। BSB BSB: From the days of John the Baptist until now, the kingdom of heaven has been subject to violence, and the violent lay claim to it.
13 HGST मैं यूहन्ना के बारे में जो कुछ भी कह रहा हूँ, वह इस तथ्य से सत्य प्रमाणित होता है कि भविष्यद्वक्ताओं ने इसके बारे में लिखा है और मूसा ने इसके बारे में व्यवस्था में लिखा है। इन सभी ने यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के बारे में उसके जीवित रहने से पहले ही लिख दिया था। BSB BSB: For all the Prophets and the Law prophesied until John.
15 HGST जो कोई सुनने के लिए इच्छुक है, वह सुन ले जो मैं कहता हूँ। BSB BSB: He who has ears, let him hear.
16 HGST तुम में से बहुत से लोग जो अभी जीवित हैं, वे ऐसे हैं जैसे बच्चे बाजार में खेल रहे होते हैं। इस परिदृश्य में, यूहन्ना बपतिस्मा देने वाला और मैं उनमें से कुछ की तरह हैं जो तुम्हें, अर्थात् दूसरे बच्चों को पुकारते हैं BSB BSB: To what can I compare this generation? They are like children sitting in the marketplaces and calling out to others:
17 HGST और उनसे कहते हैं,‘हमने तुम्हारे लिए बाँसुरी पर प्रसन्नता का संगीत बजाया, परन्तु तुम ने नाचने से इन्कार कर दिया! फिर हमने तुम्हारे लिए दु: ख भरे अंतिम संस्कार के गीत गाए, परन्तु तुम ने रोने से इन्कार कर दिया!’ BSB BSB: ‘We played the flute for you, and you did not dance; we sang a dirge, and you did not mourn.’
18 HGST मैं यह इसलिए कहता हूँ क्योंकि जब यूहन्ना बपतिस्मा देने वाला तुम्हारे पास आया, तो तुम ने उसकी बात नहीं सुनी। उसने न तो अच्छा भोजन खाया और न ही दाखरस पिया जैसे अधिकांश लोग करते हैं, फिर भी तुम ने उसे अस्वीकार कर दिया और कहा,' उसे एक दुष्टात्मा नियंत्रित कर रहा है!' BSB BSB: For John came neither eating nor drinking, and they say, ‘He has a demon!’
19 HGST मैं यह इसलिए भी कहता हूँ क्योंकि मैं, मनुष्य का पुत्र, जब आया तो मैं यूहन्ना जैसा नहीं था। मैं भी वही भोजन खाता हूँ और वही दाखरस पीता हूँ जैसा दूसरे लोग करते हैं। परन्तु तुम भी मुझे वैसे ही अस्वीकार करते हो और कहते हो,' देखो! यह मनुष्य बहुत खाता है और बहुत दाखरस पीता है और चुंगी लेने वालों का और उन लोगों का मित्र है जो मूसा की व्यवस्था को नहीं मानते!' परन्तु परमेश्वर इस माध्यम से अपनी बुद्धि प्रकट करता है कि कैसे मेरी और यूहन्ना की सेवकाई के द्वारा लोगों के जीवनों में बदलाव आया है।” BSB BSB: The Son of Man came eating and drinking, and they say, ‘Look at this glutton and drunkard, a friend of tax collectors and sinners!’ But wisdom is vindicated by her actions.”
20 HGST जिन नगरों में यीशु ने अपने बहुत से आश्चर्यकर्म किए थे, वहाँ के लोगों ने फिर भी उनके बुरे कामों से पश्चाताप करने से इन्कार कर दिया। अत: वह उन्हें यह कहकर डाँटने लगा, BSB BSB: Then Jesus began to denounce the cities in which most of His miracles had been performed, because they did not repent.
22 HGST मैं तुम से यह कहता हूँ: परमेश्वर सोर और सीदोन के नगरों में रहने वाले दुष्ट लोगों को दण्डित करेगा। परन्तु वह अंतिम दिन में, जब वह सभी लोगों का न्याय करेगा, तुम्हें और भी अधिक कठोर दण्ड देगा। BSB BSB: But I tell you, it will be more bearable for Tyre and Sidon on the day of judgment than for you.
23 HGST मुझे तुम लोगों से भी कुछ कहना है जो कफरनहूम नगर में रहते हैं। क्या तुम सोचते हो कि दूसरे तुम्हारी इतनी प्रशंसा करेंगे कि तुम सीधे स्वर्ग चले जाओगे? ऐसा नहीं होगा! इसके विपरीत, तुम नीचे जाओगे जहाँ परमेश्वर लोगों को मरने के बाद दण्ड देता है! यदि मैंने बहुत पहले ही सदोम के लोगों के बीच भी यही आश्चर्यकर्म किए होते, तो वे पाप करना छोड़ देते और उनका नगर आज भी यहाँ होता। BSB BSB: And you, Capernaum, will you be lifted up to heaven? No, you will be brought down to Hades! For if the miracles that were performed in you had been performed in Sodom, it would have remained to this day.
24 HGST मैं तुम से यह कहता हूँ: परमेश्वर सदोम में रहने वाले दुष्ट लोगों को दण्ड देगा। परन्तु वह तुम कफरनहूम के लोगों को अंतिम दिन में, जब वह सभी लोगों का न्याय करेगा, और भी अधिक कठोर दण्ड देगा।” BSB BSB: But I tell you that it will be more bearable for Sodom on the day of judgment than for you.”
25 HGST उस समय यीशु ने प्रार्थना की,“हे मेरे पिता, तू जो स्वर्ग और पृथ्वी की सब वस्तुओं पर शासन करता है, मैं तेरा धन्यवाद करता हूँ कि तूने उन लोगों को इन बातों को जानने से रोका है जो सोचते हैं कि वे बुद्धिमान और अच्छे पढ़े- लिखे हैं। इसके बजाय, तूने उन्हें उन लोगों पर प्रकट किया है जो तेरे सत्य को ऐसे स्वीकार करते हैं, जैसे छोटे बच्चे उन बातों पर विश्वास करते हैं जो बड़े व्यक्ति उन्हें बताते हैं। BSB BSB: At that time Jesus declared, “I praise You, Father, Lord of heaven and earth, because You have hidden these things from the wise and learned, and revealed them to little children.
26 HGST हाँ, हे पिता, तूने ही ऐसा किया है क्योंकि ऐसा करना तुझे अच्छा लगा।” BSB BSB: Yes, Father, for this was well-pleasing in Your sight.
27 HGST तब यीशु ने भीड़ से कहा,“परमेश्वर, मेरे पिता ने मुझ पर अपने विषय में सब कुछ प्रकट किया है। केवल मेरा पिता ही जानता है कि मैं वास्तव में कौन हूँ। इसके अलावा, केवल मैं, उसका पुत्र, और वे जिन पर मैं उसे प्रकट करता हूँ, पिता को जानते हैं। BSB BSB: All things have been entrusted to Me by My Father. No one knows the Son except the Father, and no one knows the Father except the Son and those to whom the Son chooses to reveal Him.
28 HGST हे तुम सब लोगों, मेरे पास आओ जो{ मनुष्यों के बनाए हुए} उन सभी नियमों का पालन करने का प्रयत्न करते- करते बहुत थक गए हो, जिनके लिए तुम्हारे अगुवे कहते हैं कि तुम्हें उनका पालन करना चाहिए। मैं यह बंद करवा दूँगा कि तुम{ सब कुछ सिद्धता से करने का प्रयत्न करो}। BSB BSB: Come to Me, all you who are weary and burdened, and I will give you rest.
29 HGST भारी बोझ उठाने में मुझे तुम्हारी सहायता करने दो जैसे दो बोझा ढोने वाले पशु भारी बोझ खींचते हैं। क्योंकि मुझे तुम्हारे प्रति करुणा महसूस होती है। यदि तुम मुझे तुम्हारी सहायता करने दोगे, और तुम मुझसे सीखोगे, तो तुम्हें अपने भीतर आत्मिक शान्ति मिलेगी। BSB BSB: Take My yoke upon you and learn from Me, for I am gentle and humble in heart, and you will find rest for your souls.
30 HGST क्योंकि तुम्हारे निमित्त मैं तुम्हारे बहुत से भारी बोझ उठा लूँगा, और यह तुम्हारे लिए बहुत सरल हो जाएगा।” BSB BSB: For My yoke is easy and My burden is light.”