1 HGST उसके तुरन्त बाद, सब्त के दिन यीशु और उसके चेले अनाज के खेतों में से होकर जा रहे थे। उसके चेले भूखे थे, अत: वे अनाज तोड़कर खाने लगे। BSB BSB: At that time Jesus went through the grainfields on the Sabbath. His disciples were hungry and began to pick the heads of grain and eat them.
2 HGST कुछ फरीसियों ने चेलों को अनाज तोड़ते हुए देख लिया, अत: उन्होंने यीशु से कहा,“देख! यहूदियों के विश्रामदिन में तेरे चेले काम कर रहे हैं। मूसा की व्यवस्था इसकी अनुमति नहीं देती!” BSB BSB: When the Pharisees saw this, they said to Him, “Look, Your disciples are doing what is unlawful on the Sabbath.”
4 HGST राजा दाऊद ने उस पवित्र तम्बू में प्रवेश किया जहाँ वे परमेश्वर की आराधना करते थे और वह रोटी खाई जो परमेश्वर के सामने रखी गई थी। मूसा की व्यवस्था के अनुसार, केवल याजकों को ही वह रोटी खाने की अनुमति थी। परन्तु दाऊद और उसके साथ के लोगों ने उसे खा लिया। BSB BSB: He entered the house of God, and he and his companions ate the consecrated bread, which was not lawful for them to eat, but only for the priests.
5 HGST वैसे ही, निश्चय ही से तुम ने वह पढ़ा होगा जो मूसा ने उस समय लिखा था, जब उसने कहा कि जब यहूदियों के विश्रामदिन में याजक मंदिर में काम करते हैं, जो कि उचित नहीं है, तो वे व्यवस्था को तोड़ने के दोषी नहीं ठहरते। BSB BSB: Or haven’t you read in the Law that on the Sabbath the priests in the temple break the Sabbath and yet are innocent?
6 HGST परन्तु मैं तुम्हें यह बताता हूँ: मैं तुम्हारे पास आया हूँ, और मैं मंदिर से बहुत बढ़कर हूँ। BSB BSB: But I tell you that One greater than the temple is here.
7 HGST तुम्हें पवित्रशास्त्र में एक भविष्यद्वक्ता के माध्यम से कहे गए परमेश्वर के इन शब्दों को समझना चाहिए:' मैं चाहता हूँ कि तुम लोगों के प्रति दयालुता का व्यवहार करो। मैं यह नहीं चाहता कि तुम केवल बलिदान चढ़ाओ।' यदि तुम इसका अर्थ समझ गए, तो तुम्हें मेरे चेलों पर दोष नहीं लगाना चाहिए, जिन्होंने अनाज खाकर कोई गलत काम नहीं किया है। BSB BSB: If only you had known the meaning of ‘I desire mercy, not sacrifice,’ you would not have condemned the innocent.
8 HGST मुझ, मनुष्य के पुत्र के पास लोगों को यह बताने का अधिकार है कि यहूदियों के विश्रामदिन में उन्हें क्या- क्या करने की अनुमति है।” BSB BSB: For the Son of Man is Lord of the Sabbath.”
9 HGST उस दिन वहाँ से निकलने के बाद, यीशु यहूदियों के मिलने के स्थान पर गया। BSB BSB: Moving on from there, Jesus entered their synagogue,
10 HGST उस स्थान पर उसने एक सूखे हाथ वाले मनुष्य को देखा। फरीसियों ने यीशु से सब्त के दिन के विषय में पूछना जारी रखा,“क्या परमेश्वर हमें यहूदियों के विश्रामदिन में लोगों को चंगा करने की अनुमति देता है?” उन लोगों ने यीशु से यह प्रश्न इसलिए पूछा ताकि वे उस पर कुछ गलत काम करने का आरोप लगा सकें। BSB BSB: and a man with a withered hand was there. In order to accuse Jesus, they asked Him, “Is it lawful to heal on the Sabbath?”
11 HGST उसने उनको उत्तर दिया,“मान लो कि तुम में से किसी के पास एक ही भेड़ हो, और यहूदियों के विश्रामदिन में वह एक गहरे गड्ढे में गिर जाए। तुम निश्चय ही उसे उस गड्ढे से बाहर निकालोगे! BSB BSB: He replied, “If one of you has a sheep and it falls into a pit on the Sabbath, will he not take hold of it and lift it out?
12 HGST परन्तु एक व्यक्ति भेड़ से कहीं बढ़कर मूल्यवान है। अत: हमारे लिए यहूदियों के विश्रामदिन में किसी व्यक्ति को चंगा करना निश्चित रूप से सही है!” BSB BSB: How much more valuable is a man than a sheep! Therefore it is lawful to do good on the Sabbath.”
13 HGST तब उसने उस मनुष्य से कहा,“अपना हाथ बढ़ा!” उस मनुष्य ने अपना सूखा हुआ हाथ बढ़ाया, और यीशु ने उसे दूसरे हाथ के समान स्वस्थ कर दिया! BSB BSB: Then Jesus said to the man, “Stretch out your hand.” So he stretched it out, and it was restored to full use, just like the other.
14 HGST तब फरीसी लोग आराधनालय से चले गए और वे यह एक साथ मिलकर योजना बनाने लगे कि वे यीशु को कैसे मार सकते हैं। BSB BSB: But the Pharisees went out and plotted how they might kill Jesus.
15 HGST यीशु जानता था कि फरीसी उसे मार डालने का षड्यंत्र कर रहे थे, अत: वह वहाँ से चला गया, और उसके बहुत से चेले उसके पीछे हो लिए। उसके पीछे- पीछे आने वाले लोगों में से बहुतेरों को उसने उनकी बीमारियों से चंगा किया। BSB BSB: Aware of this, Jesus withdrew from that place. Large crowds followed Him, and He healed them all,
16 HGST परन्तु उसने उन्हें कड़े शब्दों में कहा कि उन्हें उसके बारे में दूसरे लोगों को नहीं बताना है। BSB BSB: warning them not to make Him known.
18 HGST “यह मेरा सेवक है जिसे मैंने चुना है, जिससे मैं प्रेम करता हूँ और जो वही काम करता है जिससे मैं प्रसन्न होता हूँ। मैं अपना आत्मा उस पर डालूँगा, और वह गैर- यहूदियों पर यह घोषणा करेगा कि परमेश्वर न्यायपूर्वक उनका न्याय करने पर है।” BSB BSB: “Here is My Servant, whom I have chosen, My beloved, in whom My soul delights. I will put My Spirit on Him, and He will proclaim justice to the nations.
19 HGST वह लोगों से झगड़ा नहीं करेगा, और न ही वह ऊँचे स्वर में चिल्लाएगा। और वह सड़कों पर इसलिए नहीं चीखेगा कि लोग उसकी सुनें। BSB BSB: He will not quarrel or cry out; no one will hear His voice in the streets.
20 HGST जो लोग विश्वास में दुर्बल हैं उनका न्याय वह कठोरता से नहीं करेगा, और जो लोग बहुत थोड़ा विश्वास रखते हैं, वह उनकी सहायता करेगा कि वे उस पर विश्वास करना जारी रखें। वह इन लोगों की विश्वास रखने में तब तक सहायता करेगा, जब तक कि वह उन्हें निर्दोष न ठहराए और अपने साथ अनन्तकाल तक रहने की अनुमति न प्रदान करे। BSB BSB: A bruised reed He will not break, and a smoldering wick He will not extinguish, till He leads justice to victory.
21 HGST अत: गैर- यहूदी लोग उस पर आत्मविश्वास से भरोसा करेंगे।” BSB BSB: In His name the nations will put their hope.”
22 HGST एक दिन कुछ लोग यीशु के पास एक ऐसे मनुष्य को लाए जो अंधा था और बोल नहीं सकता था क्योंकि उसमें दुष्टात्मा थी। यीशु ने उस दुष्टात्मा को निकालकर उसे चंगा किया। तब वह व्यक्ति बोलने लगा और देखने में सक्षम हो गया। BSB BSB: Then a demon-possessed man who was blind and mute was brought to Jesus, and He healed the man so that he could speak and see.
23 HGST यीशु ने जो किया उसे देखने वाली सारी भीड़ ने अचम्भा किया। वे एक- दूसरे से पूछने लगे,“कहीं यह मनुष्य राजा दाऊद का वंशज मसीह तो नहीं, जिसकी हम प्रतीक्षा कर रहे हैं?” BSB BSB: The crowds were astounded and asked, “Could this be the Son of David?”
24 HGST जब फरीसियों ने सुना कि लोग कह रहे थे कि यीशु ही दाऊद की सन्तान है, तो उन्होंने कहा,“यह परमेश्वर नहीं, बल्कि दुष्टात्माओं का शासक बालजबूल है, जो इस मनुष्य को लोगों में से दुष्टात्माओं को निकालने में सक्षम बनाता है!” BSB BSB: But when the Pharisees heard this, they said, “Only by Beelzebul, the prince of demons, does this man drive out demons.”
25 HGST परन्तु यीशु जानता था कि फरीसी क्या सोच रहे थे। अत: उसने उनसे कहा,“यदि किसी देश के लोग एक- दूसरे के विरुद्ध लड़ें, तो वे एक- दूसरे के विरुद्ध लड़कर अपने देश को ही विभाजित कर देंगे और उसे नष्ट कर देंगे। यदि एक ही नगर या घर में रहने वाले लोग एक- दूसरे से लड़ें, तो वे निश्चित रूप से एकता में नहीं रह पाएँगे। BSB BSB: Knowing their thoughts, Jesus said to them, “Every kingdom divided against itself will be laid waste, and every city or household divided against itself will not stand.
26 HGST इस प्रकार, यदि शैतान अपनी स्वयं की दुष्टात्माओं को निकाल रहा होता, तो वह अपने ही विरुद्ध लड़ रहा होता। ऐसे तो वह अपनी दुष्टात्माओं पर शासन करना जारी रखने में और लोगों पर नियंत्रण बनाए रखने में सक्षम नहीं होगा! BSB BSB: If Satan drives out Satan, he is divided against himself. How then can his kingdom stand?
27 HGST इसके अलावा, यदि यह बात सच है कि शैतान मुझे दुष्टात्माओं को निकालने में सक्षम बनाता है, तो यह भी सच है कि तुम्हारे चेले जो उन्हें निकालते हैं, वे भी शैतान की शक्ति से ही ऐसा करते हैं। अत: ऐसा कहने के लिए वे ही तुम्हारा न्याय करेंगे कि उनके काम के पीछे शैतान की शक्ति थी। BSB BSB: And if I drive out demons by Beelzebul, by whom do your sons drive them out? So then, they will be your judges.
28 HGST परन्तु यह परमेश्वर का आत्मा है जो मुझे दुष्टात्माओं को निकालने में सक्षम बनाता है, जो इस बात को प्रमाणित करता है कि परमेश्वर लोगों को उसके लोग बनने के लिए प्रेरित कर रहा है कि वह उन पर शासन करे। BSB BSB: But if I drive out demons by the Spirit of God, then the kingdom of God has come upon you.
29 HGST मैं तुम्हें बताऊँगा कि मैं दुष्टात्माओं को निकालने में सक्षम क्यों हूँ। कोई भी व्यक्ति शैतान की सारी दुष्टात्माओं को तब तक निकाल नहीं सकता जब तक कि पहले शैतान को नियंत्रण में न लिया जाए। परन्तु, यदि उसे नियंत्रण में कर लिया गया है, तो फिर वह व्यक्ति शैतान की दुष्टात्माओं को निकालने में सक्षम होगा। BSB BSB: Or again, how can anyone enter a strong man’s house and steal his possessions, unless he first ties up the strong man? Then he can plunder his house.
30 HGST { जब मैं आश्चर्यकर्म करूँ तो} तुम्हें मेरा समर्थन करना चाहिए। अन्यथा, जो मैं करता हूँ तुम उसके विरोध में हो। उसी रीति से, जैसे कोई मैदान में से भेड़ों को इकट्ठा करे, वैसे ही मेरा संदेश सुनने के लिए लोगों को इकट्ठा करने में तुम्हें मेरी सहायता करनी चाहिए। अन्यथा, तुम केवल लोगों को मेरे पास से दूर जाने के लिए उकसा रहे हो। BSB BSB: He who is not with Me is against Me, and he who does not gather with Me scatters.
31 HGST इस कारण, मैं तुम से यह कहता हूँ। परमेश्वर हर उस पाप को क्षमा कर देगा जो मनुष्य करते हैं, केवल उस पाप को छोड़कर जिसे तुम उस समय करते हो जब तुम कहते हो कि मेरे काम को सशक्त करने वाला शैतान है, जबकि वास्तव में वह परमेश्वर का पवित्र आत्मा है। BSB BSB: Therefore I tell you, every sin and blasphemy will be forgiven men, but the blasphemy against the Spirit will not be forgiven.
32 HGST क्योंकि परमेश्वर उन लोगों को क्षमा करने का इच्छुक है जो मेरी, अर्थात् मनुष्य के पुत्र की आलोचना करते हैं। परन्तु मैं तुम्हें सावधान करता हूँ कि वह उन लोगों को न तो अब और न ही अनन्तकाल तक क्षमा नहीं करेगा जो उन कार्यों के विषय में बुरी बातें कहते हैं जो पवित्र आत्मा करता है।” BSB BSB: Whoever speaks a word against the Son of Man will be forgiven, but whoever speaks against the Holy Spirit will not be forgiven, either in this age or in the one to come.
33 HGST जिस रीति से तुम यह देखकर कि एक पेड़ अच्छा फल देता है या नहीं, यह निर्धारित करते हो कि एक पेड़ स्वस्थ है। उसी रीति से, मैं अच्छे काम करता हूँ या बुरे, उसके द्वारा तुम यह बता सकते हो कि मैं अच्छा हूँ या बुरा। BSB BSB: Make a tree good and its fruit will be good, or make a tree bad and its fruit will be bad, for a tree is known by its fruit.
34 HGST जैसे तुम लोगों को हानि पहुँचाते हो उससे तुम साँपों के समान ठहरते हो और निश्चय ही तुम अच्छी बातें बोलने में सक्षम नहीं हो! क्योंकि तुम बुरे हो। एक व्यक्ति जो कुछ बोलता है, उससे यह प्रकट होता है कि वह व्यक्ति वास्तव में अच्छा व्यक्ति है या बुरा व्यक्ति है। BSB BSB: You brood of vipers, how can you who are evil say anything good? For out of the overflow of the heart the mouth speaks.
35 HGST जिस रीति से एक भला व्यक्ति अपने धन का उपयोग दूसरे लोगों को अच्छी वस्तुएँ देने के लिए कर सकता है, उसी रीति से एक भला व्यक्ति लोगों से कृपालु होकर बात इसलिए करता है क्योंकि उसकी मंशाएँ भली होती हैं। परन्तु जिस रीति से एक दुष्ट व्यक्ति अपने धन का उपयोग बुरे कामों के लिए कर सकता है, उसी रीति से एक दुष्ट व्यक्ति लोगों से हानिकारक बातें इसलिए बोलता है क्योंकि उसकी मंशाएँ बुरी होती हैं। BSB BSB: The good man brings good things out of his good store of treasure, and the evil man brings evil things out of his evil store of treasure.
36 HGST मैं तुम से कहता हूँ कि जिस दिन परमेश्वर न्याय करेगा, तो वह लोगों को उनके द्वारा बोले गए हर एक हानिकारक शब्द स्मरण दिलाएगा, और इन शब्दों के कारण वह उनका न्याय करेगा। BSB BSB: But I tell you that men will give an account on the day of judgment for every careless word they have spoken.
37 HGST परमेश्वर या तो तुम्हारे द्वारा बोले गए अच्छे शब्दों के आधार पर तुम्हें धर्मी घोषित करेगा, या वह तुम्हारे द्वारा बोले गए बुरे शब्दों के आधार पर तुम्हें दोषी ठहराएगा।” BSB BSB: For by your words you will be acquitted, and by your words you will be condemned.”
40 HGST इससे पहले कि परमेश्वर उस मछली के द्वारा उसे उगलवा दे, योना पूरे तीन दिनों तक एक बड़ी मछली के पेट में रहा। इसी रीति से, मैं, मनुष्य का पुत्र, पूरे तीन दिनों तक भूमि में गड़ा हुआ रहूँगा, और उसके बाद परमेश्वर मुझे फिर से जीवित करेगा। BSB BSB: For as Jonah was three days and three nights in the belly of the great fish, so the Son of Man will be three days and three nights in the heart of the earth.
41 HGST जब परमेश्वर सब लोगों का न्याय करेगा, तो वह तुम लोगों के साथ उन लोगों को भी जिलाएगा जो बहुत पहले नीनवे नगर में रहते थे, और वे तुम्हें दोषी ठहराएँगे। वे तुम्हें दोषी ठहराने में सक्षम इसलिए होंगे क्योंकि जब योना भविष्यद्वक्ता ने उन्हें पश्चाताप करने के लिए कहा, तो उन्होंने पश्चाताप किया था। परन्तु जब मैंने तुम्हारे पास आकर तुम से पश्चाताप करने के लिए कहा, तो तुम ने पश्चाताप नहीं किया। और मैं निश्चित रूप से योना से बढ़कर हूँ! BSB BSB: The men of Nineveh will stand at the judgment with this generation and condemn it; for they repented at the preaching of Jonah, and now One greater than Jonah is here.
42 HGST शिबा देश की रानी, जो इस्राएल के दक्षिण में बहुत पहले रहती थी, राजा सुलैमान को कई बुद्धिमानी भरी बातों की शिक्षा देते हुए सुनने के लिए बहुत दूर से आई थी। अब मैं तुम्हारे पास आया हूँ, और मैं सुलैमान से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हूँ, परन्तु तुम ने मेरी बात नहीं सुनी। इसलिए जब परमेश्वर सब का न्याय करेगा, तो परमेश्वर तुम्हारे साथ शिबा की रानी को भी जिलाएगा और वह तुम्हें दोषी ठहराएगी।” BSB BSB: The Queen of the South will rise at the judgment with this generation and condemn it; for she came from the ends of the earth to hear the wisdom of Solomon, and now One greater than Solomon is here.
43 HGST “इस दृष्टान्त को सुनो: हो सकता है कि एक दुष्टात्मा किसी व्यक्ति को छोड़ कर किसी अन्य व्यक्ति के भीतर रहने की खोज करती हुई निर्जन क्षेत्रों में भटकती रहे। यदि उसे वहाँ कोई न मिले, BSB BSB: When an unclean spirit comes out of a man, it passes through arid places seeking rest and does not find it.
44 HGST तो वह अपने आप से कहती है,‘मैं उस व्यक्ति के पास लौट जाऊँगी जिसमें मैं रहती थी और जिस पर मेरा नियंत्रण था।’ अत: वह वापस जाकर पाती है कि परमेश्वर का आत्मा उस व्यक्ति के जीवन को नियंत्रित नहीं करता है। उस व्यक्ति का जीवन एक ऐसे घर के समान है जो साफ- सुथरा हो गया हो और सब कुछ व्यवस्थित हो गया हो, परन्तु वह खाली हो और उसमें कोई न रहता हो। BSB BSB: Then it says, ‘I will return to the house I left.’ On its return, it finds the house vacant, swept clean, and put in order.
45 HGST तब यह दुष्टात्मा जाकर सात अन्य आत्माओं को लाती है जो और भी अधिक बुरी हैं, तथा वे सभी उस व्यक्ति के भीतर प्रवेश करके वहाँ रहने लगती हैं। अत: यद्यपि उस व्यक्ति की स्थिति पहले खराब थी, परन्तु यह बहुत खराब हो जाती है। तुम दुष्ट लोग जिन्होंने मेरी शिक्षा सुनी है, यही अनुभव करोगे।” BSB BSB: Then it goes and brings with it seven other spirits more wicked than itself, and they go in and dwell there. And the final plight of that man is worse than the first. So will it be with this wicked generation.”
46 HGST जिस समय यीशु भीड़ से बात कर ही रहा था, तो उसकी माता और उसके छोटे भाई आ गए। वे घर के बाहर खड़े हुए थे, और उससे बात करना चाहते थे। BSB BSB: While Jesus was still speaking to the crowds, His mother and brothers stood outside, wanting to speak to Him.
47 HGST किसी व्यक्ति ने उससे कहा,“तेरी माता और तेरे छोटे भाई घर के बाहर खड़े हैं और तुझ से बात करना चाहते हैं।” BSB BSB: Someone told Him, “Look, Your mother and brothers are standing outside, wanting to speak to You.”
48 HGST तब यीशु ने उस व्यक्ति को उत्तर दिया जिसने उससे यह कहा था,“मैं तुझे बताऊँगा कि वास्तव में मेरी माता और मेरे भाई कौन हैं।” BSB BSB: But Jesus replied, “Who is My mother, and who are My brothers?”
49 HGST फिर उसने अपने चेलों की ओर संकेत करते हुए कहा,“ये चेले ही मेरे लिए मेरी माता और मेरे भाइयों के समान हैं। BSB BSB: Pointing to His disciples, He said, “Here are My mother and My brothers.
50 HGST जो लोग वही करते हैं जो मेरा स्वर्गीय पिता चाहता है, वे मेरे लिए मेरे भाई, मेरी बहन या मेरी माता के समान हैं।” BSB BSB: For whoever does the will of My Father in heaven is My brother and sister and mother.”