1 HGST तब यीशु ने भीड़ और अपने चेलों से कहा, BSB BSB: Then Jesus spoke to the crowds and to His disciples:
2 HGST “फरीसियों और यहूदी व्यवस्था सिखाने वालों के पास वही अधिकार है जो मूसा के पास था जब उसने इस्राएल की अगुवाई की थी। BSB BSB: “The scribes and Pharisees sit in Moses’ seat.
3 HGST इस कारण, जो कुछ भी वे तुम्हें करने के लिए कहें, तुम्हें वह करना चाहिए। परन्तु वह मत करना जो वे करते हैं, क्योंकि वे स्वयं उन बातों को नहीं करते जो वे तुम्हें करने के लिए कहते हैं। BSB BSB: So practice and observe everything they tell you. But do not do what they do, for they do not practice what they preach.
4 HGST वे तुम से बहुत से नियमों का पालन करने की माँग करते हैं जिनका पालन करना कठिन है। परन्तु वे स्वयं उन नियमों का पालन नहीं करते। यह ऐसा है कि मानो वे बहुत भारी बोझ बाँधकर उन्हें तुम्हारे कंधों पर डाल रहे हों कि तुम उन्हें उठाओ। परन्तु वे उन्हें उठाने में तुम्हारी सहायता करने के लिए एक उँगली भी नहीं हिलाएँगे। BSB BSB: They tie up heavy, burdensome loads and lay them on men’s shoulders, but they themselves are not willing to lift a finger to move them.
5 HGST जब भी वे अच्छे काम करते हैं, तो वे उन कामों को इसलिए करते हैं ताकि दूसरे लोग उन्हें देखें और उनकी सराहना करें। उदाहरण के लिए, वे पवित्रशास्त्र के भागों को रखने वाले छोटे बक्सों को जिन्हें वे अपनी बाँहों पर पहनते हैं अतिरिक्त चौड़ा बनाते हैं। वे दूसरों को यह विचार करवाने के लिए अपने वस्त्रों की लटकन को बड़ा करते हैं कि वे परमेश्वर का सम्मान करते हैं। BSB BSB: All their deeds are done for men to see. They broaden their phylacteries and lengthen their tassels.
6 HGST वे यह भी चाहते हैं कि दूसरे लोग उनका सम्मान करें, जब वे रात्रिभोज में उन आसनों पर बैठते हैं जहाँ सबसे महत्वपूर्ण लोग बैठते हैं। वे आराधनालयों में भी उसी प्रकार की जगहों पर बैठना चाहते हैं। BSB BSB: They love the places of honor at banquets, the chief seats in the synagogues,
7 HGST उन्हें अच्छा लगता है कि लोग बाजारों में उनका बड़े सम्मान से अभिवादन करें और लोग उन्हें‘गुरु’ कहें। BSB BSB: the greetings in the marketplaces, and the title of ‘Rabbi’ by which they are addressed.
8 HGST परन्तु तुम्हें, अर्थात् मेरे चेलों को लोगों को तुम्हें‘गुरु’ कहने की अनुमति नहीं देनी चाहिए, जैसा कि वे अन्य यहूदी शिक्षक करते हैं। मैं ही एकमात्र ऐसा व्यक्ति हूँ जो वास्तव में तुम्हारा गुरु है। इसका अर्थ है कि तुम सब भाई- बहनों के जैसे एक दूसरे के बराबर ऐसे हो। BSB BSB: But you are not to be called ‘Rabbi,’ for you have one Teacher, and you are all brothers.
9 HGST पृथ्वी पर किसी को‘पिता’ कहकर सम्मान न दो। क्योंकि परमेश्वर, तुम्हारा पिता जो स्वर्ग में है, वही तुम्हारा एकमात्र सच्चा पिता है। BSB BSB: And do not call anyone on earth your father, for you have one Father, who is in heaven.
10 HGST लोगों को तुम्हें‘गुरु’ कहने की अनुमति न दो। क्योंकि मसीह ही तुम्हारा एकमात्र गुरु है। BSB BSB: Nor are you to be called instructors, for you have one Instructor, the Christ.
11 HGST इसके बजाय, तुम में से हर कोई जो चाहता है कि परमेश्वर उसे महत्वपूर्ण समझे, तो उसे दूसरों की सेवा वैसे ही करनी चाहिए जैसे सेवक करते हैं। BSB BSB: The greatest among you shall be your servant.
12 HGST परमेश्वर उन लोगों को विनम्र बनाएगा जो अपने आपको महत्वपूर्ण बनाने का प्रयत्न करते हैं। जो अपने आपको विनम्र बनाते हैं, परमेश्वर स्वयं उन्हें महत्वपूर्ण बनाएगा।” BSB BSB: For whoever exalts himself will be humbled, and whoever humbles himself will be exalted.
13 HGST “हे व्यवस्था के शिक्षकों और फरीसियों, तुम पाखण्डी हो! परमेश्वर तुम्हें बहुत भयंकर तरीके से दण्ड देगा, क्योंकि तुम परमेश्वर के उन लोगों में से एक बनने से इन्कार करते हो जिन पर वह शासन करता है, और तुम दूसरों को भी परमेश्वर के लोग बनने से रोकते हो। यह ऐसा है कि मानो तुम किसी घर का द्वार बंद कर देते हो और लोगों को उसमें प्रवेश नहीं करने देते।” BSB BSB: Woe to you, scribes and Pharisees, you hypocrites! You shut the kingdom of heaven in men’s faces. You yourselves do not enter, nor will you let in those who wish to enter.
14 HGST इस कारण, परमेश्वर तुम्हें अधिक कठोर दण्ड देगा। BSB BSB: Not in the BSB
15 HGST “हे व्यवस्था के शिक्षकों और फरीसियों, तुम पाखण्डी हो! परमेश्वर तुम्हें बहुत भयंकर तरीके से दण्ड देगा! तुम एक भी गैर- यहूदी व्यक्ति को अपनी शिक्षाओं पर विश्वास दिलाने के लिए कठोर परिश्रम करते हो। ऐसा करने के लिए तुम समुद्र पार कर जाते हो और भूमि पर दूर- दूर तक यात्रा करते हो। परन्तु इसके परिणामस्वरूप, जब कोई व्यक्ति तुम्हारी शिक्षाओं पर विश्वास करता है, तो तुम उस व्यक्ति को परमेश्वर के द्वारा उससे भी अधिक दण्ड देने के योग्य बनाते हो जिसके तुम स्वयं योग्य हो।” BSB BSB: Woe to you, scribes and Pharisees, you hypocrites! You traverse land and sea to win a single convert, and when he becomes one, you make him twice as much a son of hell as you are.
16 HGST “हे यहूदी अगुवों, परमेश्वर तुम्हें बहुत भयंकर तरीके से दण्ड देगा! तुम उन अंधे लोगों की तरह हो जो दूसरों की अगुवाई करने का प्रयत्न करते हैं। तुम कहते हो,‘यदि कोई कुछ करने की शपथ खाता है और मन्दिर से इस शपथ का गवाह वैसे ही बनने के लिए कहता है, जैसे कोई व्यक्ति इसका गवाह बनता है, और वह उसे नहीं करता जो उसने प्रतिज्ञा की है, तो वह परमेश्वर के द्वारा ऐसा करने के लिए बाध्य नहीं है। परन्तु यदि कोई व्यक्ति मन्दिर के सोने से इस शपथ का गवाह वैसे ही बनने के लिए कहता है, जैसे कोई व्यक्ति बनेगा, तो उसे अपनी प्रतिज्ञा पूरी करनी होगी।’ BSB BSB: Woe to you, blind guides! You say, ‘If anyone swears by the temple, it means nothing; but if anyone swears by the gold of the temple, he is bound by his oath.’
17 HGST तुम मूर्ख हो, और तुम उन लोगों के समान हो जो अंधे हैं! जो सोना मन्दिर में है वह केवल इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि लोग इसका उपयोग परमेश्वर के मन्दिर में करते हैं। BSB BSB: You blind fools! Which is greater: the gold, or the temple that makes it sacred?
18 HGST तुम यह भी कहते हो,‘यदि कोई कुछ करने की शपथ खाता है और वेदी से इस शपथ का गवाह वैसे ही बनने के लिए कहता है, जैसे कोई व्यक्ति इसका गवाह बनता है, और वह उसे नहीं करता जो उसने प्रतिज्ञा की है, तो वह परमेश्वर के द्वारा ऐसा करने के लिए बाध्य नहीं है। परन्तु यदि वह व्यक्ति उससे जो याजक वेदी पर चढ़ा रहे हैं, अपनी शपथ का गवाह वैसे ही बनने के लिए कहता है, जैसे कोई व्यक्ति बनेगा, तो उसे अपनी प्रतिज्ञा पूरी करनी होगी।’ BSB BSB: And you say, ‘If anyone swears by the altar, it means nothing; but if anyone swears by the gift on it, he is bound by his oath.’
19 HGST तुम मूर्ख हो, और तुम उन लोगों के समान हो जो अंधे हैं! वेदी पर याजक जो चढ़ाते हैं, वह केवल इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि वे उसे परमेश्वर की वेदी पर चढ़ाते हैं। BSB BSB: You blind men! Which is greater: the gift, or the altar that makes it sacred?
20 HGST अत: जो कोई व्यक्ति कुछ करने की शपथ खाता है और वेदी को उस शपथ का गवाह बनने के लिए कहता है, तो वह वेदी पर की हर वस्तु को उस शपथ का गवाह बनने के लिए भी कहता है। BSB BSB: So then, he who swears by the altar swears by it and by everything on it.
21 HGST वैसे ही जो कोई कुछ करने की शपथ खाता है और मन्दिर को उस शपथ का गवाह वैसे ही बनने के लिए कहता है, जैसे कोई व्यक्ति बनेगा, तो वे उस मन्दिर में रहने वाले को भी उस शपथ का गवाह बनने के लिए कहते हैं। BSB BSB: And he who swears by the temple swears by it and by the One who dwells in it.
22 HGST यदि कोई व्यक्ति कुछ करने की शपथ खाता है और स्वर्ग को उस शपथ का गवाह बनने के लिए कहता है, तो वे उस सिंहासन से, जहाँ परमेश्वर विराजमान है, गवाह बनने के लिए कहते हैं, और इस कारण, वे स्वयं परमेश्वर से, जो उस सिंहासन पर विराजमान है, गवाह बनने के लिए कहते हैं।” BSB BSB: And he who swears by heaven swears by God’s throne and by the One who sits on it.
23 HGST “हे व्यवस्था के शिक्षकों और फरीसियों, तुम पाखण्डी हो! परमेश्वर तुम्हें बहुत भयंकर तरीके से दण्ड देगा! तुम परमेश्वर को अपनी जड़ी- बूटियों की उपज, जैसे कि पुदीने, सौंफ और जीरे का दशमांश देते हो। परन्तु तुम परमेश्वर की व्यवस्था का पालन नहीं करते जो अधिक महत्वपूर्ण है। उदाहरण के लिए, तुम दूसरे लोगों के प्रति न्यायपूर्ण व्यवहार नहीं करते, तुम लोगों के प्रति दयालु होकर कार्य नहीं करते, और तुम वैसा व्यवहार नहीं करते जैसा व्यवहार परमेश्वर चाहता है कि तुम करो। अपनी जड़ी- बूटियों का दशमांश परमेश्वर को देना अच्छा है, परन्तु तुम्हें इन अन्य अधिक महत्वपूर्ण नियमों का भी पालन करना चाहिए। BSB BSB: Woe to you, scribes and Pharisees, you hypocrites! You pay tithes of mint, dill, and cumin. But you have disregarded the weightier matters of the law: justice, mercy, and faithfulness. You should have practiced the latter, without neglecting the former. 24 HGST तुम अगुवे उन अंधे लोगों के समान हो जो दूसरों की अगुवाई करने का प्रयत्न कर रहे हैं। तुम परमेश्वर को छोटे- छोटे तरीकों से नाराज न करने के विषय में सावधान रहते हो। परन्तु तुम परमेश्वर को बड़े- बड़े तरीकों से नाराज करने के विषय में सावधान नहीं रहते! BSB BSB: You blind guides! You strain out a gnat but swallow a camel.
25 HGST “हे व्यवस्था के शिक्षकों और तुम फरीसियों, तुम पाखण्डी हो! परमेश्वर तुम्हें बहुत भयंकर तरीके से दण्ड देगा! जैसे कार्य तुम करते हो उससे तुम दूसरों के सामने स्वयं को अच्छे लोगों की तरह दिखाते हो। परन्तु तुम सचमुच लालच की इच्छा रखते हो और उस वस्तु को ले लेते हो जो दूसरे की है। तुम ऐसे बर्तनों के समान हो जो बाहर से तो साफ हैं, परन्तु भीतर से अभी भी मैले हैं। BSB BSB: Woe to you, scribes and Pharisees, you hypocrites! You clean the outside of the cup and dish, but inside they are full of greed and self-indulgence.
26 HGST हे अंधे फरीसियों! सबसे पहले तुम दूसरों की वस्तुएँ चोरी करने जैसे बुरे काम करने की इच्छा रखना छोड़ दो। तब तुम सचमुच धार्मिकता से काम कर पाने में सक्षम होओगे और ऐसे बर्तन के समान हो जाओगे जो बाहर और भीतर दोनों ओर से साफ है।” BSB BSB: Blind Pharisee! First clean the inside of the cup and dish, so that the outside may become clean as well.
28 HGST तुम उन कब्रों के समान हो, जब लोग तुम्हें देखते हैं, तो वे तुम्हें अच्छे काम करते हुए देखते हैं। परन्तु तुम वास्तव में पाखण्डी हो, क्योंकि तुम परमेश्वर की आज्ञाओं का उल्लंघन करते हो।” BSB BSB: In the same way, on the outside you appear to be righteous, but on the inside you are full of hypocrisy and wickedness.
29 HGST “हे यहूदी व्यवस्था सिखाने वालों और फरीसियों, तुम पाखण्डी हो! परमेश्वर तुम्हें बहुत भयंकर तरीके से दण्ड देगा! तुम उन भविष्यद्वक्ताओं की कब्रों काो फिर से बनाते हो जिन्हें यहूदी लोगों ने बहुत पहले मार डाला था। तुम उन स्मारकों को सजाते हो जो धर्मी लोगों का सम्मान करती हैं। BSB BSB: Woe to you, scribes and Pharisees, you hypocrites! You build tombs for the prophets and decorate the monuments of the righteous.
30 HGST तुम कहते हो,‘यदि हम अपने पूर्वजों के समय में रहते, तो हम उन लोगों की सहायता नहीं करते जिन्होंने भविष्यद्वक्ताओं को मार डाला।’ BSB BSB: And you say, ‘If we had lived in the days of our fathers, we would not have been partners with them in shedding the blood of the prophets.’
31 HGST जब तुम यह कहते हो, तो तुम यह मान लेते हो कि तुम अपने पूर्वजों के समान हो और भविष्यद्वक्ताओं को वैसे ही मार डालोगे जैसे उन्होंने किया था। BSB BSB: So you testify against yourselves that you are the sons of those who murdered the prophets.
32 HGST तुम लोगों की हत्या करने के लिए उतने ही तैयार हो जितने तुम्हारे पूर्वज थे! BSB BSB: Fill up, then, the measure of the sin of your fathers.
33 HGST तुम दुष्ट लोग विषैले साँपों की तरह खतरनाक हो! निश्चय ही तुम परमेश्वर के द्वारा नरक में तुम्हें दण्ड दिए जाने से बच नहीं पाओगे! BSB BSB: You snakes! You brood of vipers! How will you escape the sentence of hell?
34 HGST इस कारण मैं तुम्हारे पास भविष्यद्वक्ताओं, बुद्धिमान पुरुषों और ऐसे लोगों को भेजूँगा जो मूसा की व्यवस्था सिखाएँगे। तुम उनमें से कुछ को क्रूस पर कीलों से ठोंककर मार डालोगे, और कुछ को अन्य तरीकों से मार डालोगे। तुम उनमें से कुछ को उन स्थानों पर कोड़े मारोगे जहाँ तुम आराधना करते हो और तुम उन्हें एक नगर से दूसरे नगर में खदेड़ोगे। BSB BSB: Because of this, I am sending you prophets and wise men and teachers. Some of them you will kill and crucify, and others you will flog in your synagogues and persecute from town to town.
35 HGST अत: परमेश्वर यह मानेगा कि तुम और तुम्हारे पूर्वज उन सभी धर्मी लोगों को मार डालने के लिए दोषी हैं जो कभी पृथ्वी पर रहते थे। इसमें आदम के पुत्र हाबिल, जो एक धर्मी व्यक्ति था, से लेकर अंतिम भविष्यद्वक्ताओं में से एक, बिरिक्याह के पुत्र जकर्याह तक, जिसे तुम्हारे पूर्वजों ने मन्दिर और वेदी के बीच पवित्र स्थान में मार डाला था, सभी शामिल हैं। BSB BSB: And so upon you will come all the righteous blood shed on earth, from the blood of righteous Abel to the blood of Zechariah son of Berechiah, whom you murdered between the temple and the altar.
36 HGST जो मैं तुम से कहता हूँ वह सत्य है: तुम जो उस बात के गवाह हो जो मैंने की है, परमेश्वर तुम लोगों को उन सभी भविष्यद्वक्ताओं को मार डालने के लिए दण्ड देगा!” BSB BSB: Truly I tell you, all these things will come upon this generation.
37 HGST “हे यरूशलेम के लोगों, तुम ने उन भविष्यद्वक्ताओं को मार डाला जो बहुत पहले रहते थे, और तुम ने उन लोगों को पत्थरों से मार डाला जिन्हें परमेश्वर ने तुम्हारे पास भेजा था। कई बार मैंने तुम्हारी रक्षा के लिए तुम्हें वैसे ही एक साथ इकट्ठा करना चाहा, जैसे एक मुर्गी अपने बच्चों को अपने पंखों के नीचे इकट्ठा करती है। परन्तु तुम ने नहीं चाहा कि मैं ऐसा करूँ। BSB BSB: O Jerusalem, Jerusalem, who kills the prophets and stones those sent to her, how often I have longed to gather your children together, as a hen gathers her chicks under her wings, but you were unwilling!
38 HGST अत: यह सुनो: तुम्हारा नगर एक ऐसा स्थान बन जाएगा जहाँ कोई नहीं रहता। BSB BSB: Look, your house is left to you desolate.
39 HGST इस बात को मन में रखो: तुम मुझे फिर से केवल तभी देखोगे जब मैं लौटूँगा, जब तुम मेरे बारे में कहोगे,‘परमेश्वर सचमुच इस व्यक्ति से प्रसन्न है जो परमेश्वर के अधिकार के साथ आता है!’” BSB BSB: For I tell you that you will not see Me again until you say, ‘Blessed is He who comes in the name of the Lord.’”