3 HGST बाद में, जब यीशु जैतून पहाड़ पर अकेला बैठा था, तो चेलों ने उसके पास आकर उससे पूछा,“मन्दिर के भवनों के साथ ये बातें कब घटित होंगी? और परमेश्वर यह प्रकट करने के लिए हमें क्या दिखाएगा कि तू फिर से आने वाला है और यह संसार समाप्त होने वाला है?” BSB BSB: While Jesus was sitting on the Mount of Olives, the disciples came to Him privately. “Tell us,” they said, “when will these things happen, and what will be the sign of Your coming and of the end of the age?”
4 HGST यीशु ने उत्तर दिया,“सावधान रहो कि कोई तुम्हें इस बारे में धोखा न दे कि यह कब घटित होगा! BSB BSB: Jesus answered, “See to it that no one deceives you.
5 HGST मैं यह इसलिए कहता हूँ क्योंकि बहुत से लोग आकर कहेंगे कि वे मैं हूँ। वे कहेंगे,‘मैं मसीह हूँ,’ और वे बहुत से लोगों को धोखा देंगे। BSB BSB: For many will come in My name, claiming, ‘I am the Christ,’ and will deceive many.
7 HGST विभिन्न देशों में रहने वाले समूह एक- दूसरे से लड़ेंगे, और विभिन्न सरकारें एक- दूसरे से लड़ेंगी। विभिन्न स्थानों पर भूकम्प भी होंगे, और वहाँ अकाल भी पड़ेंगे। BSB BSB: Nation will rise against nation, and kingdom against kingdom. There will be famines and earthquakes in various places.
8 HGST तौभी, जब ये बातें घटित होंगी, तो लोगों ने उसी समय कष्ट सहना आरम्भ किया होगा। ये पहली बातें जिनको वे सहेंगे, वे उस पहली पीड़ा के समान होंगी जिनसे वह स्त्री पीड़ित होती है जो बच्चे को जन्म देने वाली होती है। उसके बाद वे और भी अधिक कष्ट सहेंगे। BSB BSB: All these are the beginning of birth pains.
9 HGST इन बातों के घटित होने के बाद, जो लोग तुम्हारा विरोध करते हैं वे तुम्हें कष्ट सहने और मरने के लिए ले जाएँगे। हर जनसमूह तुम से इसलिए बैर रखेगा क्योंकि तुम मुझ पर विश्वास करते हो। BSB BSB: Then they will deliver you over to be persecuted and killed, and you will be hated by all nations because of My name.
10 HGST साथ ही, बहुत से लोग इस रीति से कष्ट सहने के कारण मुझ पर विश्वास करना बंद कर देंगे। वे अपने ही संगी विश्वासियों को पकड़वा देंगे और एक दूसरे से बैर रखेंगे। BSB BSB: At that time many will fall away and will betray and hate one another,
11 HGST बहुतेरे यह कहते हुए आएँगे कि वे भविष्यद्वक्ता हैं, परन्तु वे झूठ बोल रहे होंगे, और वे बहुत से लोगों को धोखा देंगे। BSB BSB: and many false prophets will arise and deceive many.
12 HGST क्योंकि बहुतेरे लोग परमेश्वर की व्यवस्था का उल्लंघन करेंगे, इसलिए बहुत से विश्वासी अब एक दूसरे से प्रेम नहीं रखेंगे। BSB BSB: Because of the multiplication of wickedness, the love of most will grow cold.
13 HGST परन्तु परमेश्वर तुम सब को जो अपने जीवन के अन्त तक मुझ पर दृढ़ता से भरोसा करते रहेंगे बचाएगा। BSB BSB: But the one who perseveres to the end will be saved.
14 HGST इसके अतिरिक्त, विश्वासी संसार के सब लोगों पर इस शुभ समाचार की घोषणा करेंगे कि राजा के रूप में परमेश्वर राज्य कर रहा है। तब संसार का अन्त आ जाएगा। BSB BSB: And this gospel of the kingdom will be preached in all the world as a testimony to all nations, and then the end will come.
16 HGST “उस समय जो लोग यहूदिया प्रांत में हों, उन्हें ऊँची पहाड़ियों पर भाग जाना चाहिए। BSB BSB: then let those who are in Judea flee to the mountains.
17 HGST जो लोग अपने घरों से बाहर हों, उन्हें कुछ भी लेने के लिए अपने घरों में प्रवेश नहीं करना चाहिए। BSB BSB: Let no one on the housetop come down to retrieve anything from his house.
18 HGST जो लोग खेत में काम कर रहे हों, उन्हें अतिरिक्त कपड़े लेने के लिए अपने घरों में वापस नहीं लौटना चाहिए। BSB BSB: And let no one in the field return for his cloak.
19 HGST जब ऐसा घटित होगा, तो गर्भवती स्त्रियों के लिए और अपने बच्चों को दूध पिलाने वाली स्त्रियों के लिए यह कितना भयंकर होगा! BSB BSB: How miserable those days will be for pregnant and nursing mothers!
20 HGST प्रार्थना करो कि यह पीड़ादायी समय जाड़े में, जब यात्रा करना कठिन होगा, या सब्त के दिन, अर्थात् विश्रामदिन में घटित न हो। BSB BSB: Pray that your flight will not occur in the winter or on the Sabbath.
21 HGST जब ये बातें घटित होंगी, तो लोग बहुत गम्भीर रूप से पीड़ित होंगे। जब से परमेश्वर ने इस संसार की सृष्टि की है, तब से लेकर अब तक लोग कभी भी इतना गम्भीर रूप से पीड़ित नहीं हुए हैं, और न ही फिर कभी कोई इस तरह से पीड़ित होगा। BSB BSB: For at that time there will be great tribulation, unseen from the beginning of the world until now, and never to be seen again.
22 HGST यदि परमेश्वर ने यह निर्णय न लिया होता कि वह उस समय को कम करे जब लोग इतना अधिक पीड़ित होते हैं, तो सब लोग मर जाते। परन्तु उसने उस समय को कम करने का निर्णय इसलिए लिया क्योंकि वह उन लोगों के बारे में चिन्तित है जिन्हें उसने चुना है। BSB BSB: If those days had not been cut short, nobody would be saved. But for the sake of the elect, those days will be cut short.
23 HGST उस समय लोग झूठ कहेंगे कि वे मसीह हैं। अत: उस समय यदि कोई तुम से कहे,‘देखो, मसीह यहाँ है!’ या कोई कहे,‘देखो, वह यहाँ है!’, तो इस पर विश्वास न करना! BSB BSB: At that time, if anyone says to you, ‘Look, here is the Christ!’ or ‘There He is!’ do not believe it.
24 HGST और कुछ लोग झूठ बोलकर परमेश्वर के भविष्यद्वक्ता होने का दावा करेंगे। दूसरे लोग मसीह होने का दावा करेंगे। उसके बाद वे कई प्रकार के आश्चर्यकर्म करेंगे। यहाँ तक कि वे उन लोगों को भी धोखा देने का प्रयत्न करेंगे जिन्हें परमेश्वर ने चुना है। BSB BSB: For false Christs and false prophets will appear and perform great signs and wonders to deceive even the elect, if that were possible.
25 HGST यह मत भूलना कि मैंने इन सब बातों के घटित होने से पहले ही तुम्हें इनके विषय में चेतावनी दे दी है। BSB BSB: See, I have told you in advance.
26 HGST अत: यदि कोई तुम से कहे,‘देखो, मसीह जंगल में है!’ तो वहाँ मत जाना। वैसे ही, यदि कोई तुम से कहे,‘देखो, वह एक गुप्त कमरे में है!’ तो उस व्यक्ति पर विश्वास न करना। BSB BSB: So if they tell you, ‘There He is, in the wilderness,’ do not go out, or, ‘Here He is, in the inner rooms,’ do not believe it.
27 HGST तुम्हें उनका विश्वास इसलिए नहीं करना चाहिए, क्योंकि जैसे बिजली पूरे आकाश में चमकती है और लोग उसे देखते हैं, उसी रीति से जब मनुष्य का पुत्र फिर से आएगा, तो सबलोग उसे देखेंगे। BSB BSB: For just as the lightning comes from the east and flashes as far as the west, so will be the coming of the Son of Man.
28 HGST यह हर किसी के लिए उसी रीति से स्पष्ट होगा जैसे, जब तुम गिद्धों को इकट्ठा होते हुए देखते हो, तो तुम जान जाते हो कि वहाँ किसी पशु का शव है। BSB BSB: Wherever there is a carcass, there the vultures will gather.
29 HGST जब लोग इस तरह से पीड़ित होते हैं, तो उस समय के बाद परमेश्वर सूर्य को अंधकारमय कर देगा, और चाँद नहीं चमकेगा। परमेश्वर आकाश की सब वस्तुओं को उनके स्थानों से हिला देगा। BSB BSB: Immediately after the tribulation of those days: ‘The sun will be darkened, and the moon will not give its light; the stars will fall from the sky, and the powers of the heavens will be shaken.’
30 HGST उसके बाद, हर कोई मुझे, अर्थात् मनुष्य के पुत्र को, आकाश में प्रकट होते देखेगा। तब पृथ्वी के सभी जनसमूहों के अविश्वासी लोग इसलिए विलाप करेंगे क्योंकि वे डर जाएँगे। वे मुझे, अर्थात् मनुष्य के पुत्र को, आकाश में बादलों पर सामर्थी रूप से और महिमामय रूप से आते हुए देखेंगे। BSB BSB: At that time the sign of the Son of Man will appear in heaven, and all the tribes of the earth will mourn. They will see the Son of Man coming on the clouds of heaven with power and great glory.
31 HGST तब मैं एक स्वर्गदूत को समूचे संसार को सचेत करने के निमित्त एक तुरही बजाने के लिए भेजूँगा कि मैं आ रहा हूँ। मैं अपने स्वर्गदूतों को उन लोगों को एक साथ इकट्ठा करने के लिए भेजूँगा जिन्हें परमेश्वर ने हर जगह से, पृथ्वी के सबसे दूर के स्थानों से चुना है। BSB BSB: And He will send out His angels with a loud trumpet call, and they will gather His elect from the four winds, from one end of the heavens to the other.
33 HGST इसी रीति से, जब तुम ये सब बातें घटित होते हुए देखोगे, तो तुम जान जाओगे कि मेरे लौटने का समय बहुत पास है। BSB BSB: So also, when you see all these things, you will know that He is near, right at the door.
37 HGST परन्तु जब मैं, मनुष्य का पुत्र, फिर से आऊँगा, तो लोग वैसे ही काम कर रहे होंगे जैसे लोग उस समय कर रहे थे जब नूह रहता था। उस समय, लोग हमेशा की तरह खाते- पीते थे, और उन्होंने हमेशा की तरह विवाह किए, उस दिन तक जब तक कि नूह और उसका परिवार उस बड़ी नाव पर नहीं चढ़ गया जिसे बनाने के लिए परमेश्वर ने नूह को कहा था। परन्तु फिर जलप्रलय ने आकर उन सब को नष्ट कर दिया जो नाव पर नहीं थे। क्योंकि जो आने वाला था उसे वे नहीं जानते थे। इसी रीति से, अविश्वासी लोग नहीं जानते कि मैं, मनुष्य का पुत्र, कब वापस आऊँगा। BSB BSB: As it was in the days of Noah, so will it be at the coming of the Son of Man. 40 HGST जब ऐसा घटित होगा, तो परमेश्वर केवल उन लोगों को लेगा जो उस पर विश्वास करते हैं। उदाहरण के लिए, दो लोग खेतों में होंगे। परमेश्वर उनमें से एक को स्वर्ग में ले लेगा और दूसरे व्यक्ति को परमेश्वर यहाँ छोड़ देगा कि उसे दण्डित किया जाए। BSB BSB: Two men will be in the field: one will be taken and the other left.
41 HGST दो स्त्रियाँ एक साथ अनाज पीस रही होंगी। परमेश्वर उनमें से एक को ले लेगा और दूसरी को पीछे छोड़ देगा। BSB BSB: Two women will be grinding at the mill: one will be taken and the other left.
43 HGST इस पर विचार करो: यदि किसी घर का स्वामी जानता होता कि रात में किस समय चोर आने वाला था, तो वह जागता रहता और चोर को भीतर घुसने से रोक देता। BSB BSB: But understand this: If the homeowner had known in which watch of the night the thief was coming, he would have kept watch and would not have let his house be broken into.
44 HGST अत: तैयार रहो, क्योंकि मैं, मनुष्य का पुत्र, ऐसे समय पर वापस आऊँगा जब तुम मेरी अपेक्षा नहीं करोगे। BSB BSB: For this reason, you also must be ready, because the Son of Man will come at an hour you do not expect.
45 HGST इस बारे में सोचो कि हर विश्वासयोग्य और बुद्धिमान सेवक किसके समान होता है। घर का स्वामी एक सेवक को दूसरे सेवकों की निगरानी के लिए नियुक्त करता है। वह उससे उन्हें उचित समय पर भोजन देने के लिए कहता है। फिर वह एक लम्बी यात्रा पर निकल जाता है। BSB BSB: Who then is the faithful and wise servant, whom the master has put in charge of his household, to give the others their food at the proper time?
46 HGST वह सेवक प्रसन्न रहता है जिसका स्वामी अपने वापस आने पर उसे ये काम करते हुए पाए। BSB BSB: Blessed is that servant whose master finds him doing so when he returns.
47 HGST जो मैं तुम से कहता हूँ वह सत्य है: वह स्वामी उस सेवक को उन सब वस्तुओं पर अधिकारी ठहराएगा जो उसके पास हैं। BSB BSB: Truly I tell you, he will put him in charge of all his possessions.
48 HGST परन्तु एक दुष्ट सेवक अपने मन में सोच सकता है,‘स्वामी बहुत समय के लिए बाहर गया है, अत: वह सम्भवत: जल्दी वापस नहीं आएगा और जो मैं कर रहा हूँ उसे नहीं जान पाएगा।’ BSB BSB: But suppose that servant is wicked and says in his heart, ‘My master will be away a long time.’
49 HGST अत: वह दूसरे सेवकों को पीटना आरम्भ कर देगा और नशे में धुत लोगों के साथ खाएगा- पीएगा। BSB BSB: And he begins to beat his fellow servants and to eat and drink with drunkards.
50 HGST यदि वह ऐसा करता है, तो उसका स्वामी ऐसे समय पर लौटकर सकता है जिसकी वह सेवक अपेक्षा न करे। BSB BSB: The master of that servant will come on a day he does not expect and at an hour he does not anticipate.
51 HGST वह स्वामी उस सेवक को कठोर दण्ड देगा। वह उसे वहाँ रखेगा जहाँ पाखण्डियों को रखा जाता है। उस जगह पर बहुत अधिक दु: ख उठाने के कारण लोग रोते हैं और दाँत पीसते हैं।” BSB BSB: Then he will cut him to pieces and assign him a place with the hypocrites, where there will be weeping and gnashing of teeth.