1 HGST जब यीशु ने ये सारी बातें कहना समाप्त किया, तो उसने अपने चेलों से कहा, BSB BSB: When Jesus had finished saying all these things, He told His disciples,
2 HGST “तुम जानते हो कि यहूदियों का फसह का उत्सव दो दिन में आरम्भ होगा। उस समय कोई मुझे, अर्थात् मनुष्य के पुत्र को, उन लोगों के पास ले जाएगा जो मुझे क्रूस पर कीलों से ठोंककर मार डालेंगे।” BSB BSB: “You know that the Passover is two days away, and the Son of Man will be handed over to be crucified.”
4 HGST { वहाँ} उन्होंने योजना बनाई कि कैसे वे गुप्त रूप से यीशु को पकड़ सकते हैं और किसी से उसे मरवा सकते हैं। BSB BSB: and they conspired to arrest Jesus covertly and kill Him.
5 HGST वे आपस में कहते रहे,“{ हमें उसे फसह के} उत्सव के दौरान{ नहीं पकड़ना चाहिए}।{ यदि हम ऐसा करते हैं तो,} लोग दंगा कर सकते हैं।” BSB BSB: “But not during the feast,” they said, “or there may be a riot among the people.”
6 HGST यीशु{ और उसके चेले} बैतनिय्याह गाँव में थे। वे शमौन के घर में थे,{ जिसे यीशु ने} चर्मरोग से{ चंगा किया था}। BSB BSB: While Jesus was in Bethany in the home of Simon the Leper,
7 HGST { जब वह उस घर में था} तो एक स्त्री उसके पास आई। वह एक सुंदर पत्थर का बर्तन लिए हुए थी जिसमें बहुत मूल्यवान इत्र था। जिस समय यीशु भोजन के लिए मेज पर बैठा हुआ था, तब उसने सारा इत्र उसके सिर पर उण्डेल दिया। BSB BSB: a woman came to Him with an alabaster jar of expensive perfume, which she poured on His head as He reclined at the table.
8 HGST जब यीशु के चेलों ने{ उस स्त्री को ऐसा करते} देखा, तो वे बहुत परेशान हुए। उन्होंने{ एक दूसरे से} कहा,“उसने{ वह मूल्यवान इत्र} बर्बाद कर दिया है! BSB BSB: When the disciples saw this, they were indignant and asked, “Why this waste?
9 HGST हम इसे बेच सकते थे और इसके लिए हमें बहुत सारा धन मिल सकता था! फिर हम उस{ धन} को गरीबों को दे सकते थे।” BSB BSB: This perfume could have been sold at a high price, and the money given to the poor.”
10 HGST यीशु जानता था कि वे क्या कह रहे थे, अत: उसने उनसे कहा,“इस स्त्री को तंग मत करो! उसने मेरे साथ एक भला काम किया है। BSB BSB: Aware of this, Jesus asked, “Why are you bothering this woman? She has done a beautiful deed to Me.
11 HGST तुम्हारे बीच गरीब लोग हमेशा रहेंगे,{ अत: तुम जब चाहो तब उनकी सहायता कर सकते हो}। हालाँकि, मैं तुम्हारे साथ हमेशा नहीं रहूँगा! BSB BSB: The poor you will always have with you, but you will not always have Me.
12 HGST जब उसने मेरी देह पर यह इत्र उण्डेला,{ तो यह ऐसा था कि मानो} वह मेरी देह को{ मेरे मरने के बाद} गाड़े जाने के लिए तैयार कर रही है। BSB BSB: By pouring this perfume on Me, she has prepared My body for burial.
13 HGST मैं तुम से सच कहता हूँ कि समूचे संसार के हर स्थान में जहाँ लोग{ मेरे बारे में} शुभ समाचार का प्रचार करेंगे, वे इस काम के बारे में भी बात करेंगे जो इस स्त्री ने{ मेरे लिए} किया है।{ जिसके परिणामस्वरूप,} लोग उसे हमेशा स्मरण रखेंगे। BSB BSB: Truly I tell you, wherever this gospel is preached in all the world, what she has done will also be told in memory of her.”
14 HGST { यीशु के} ऐसा{ कहने के} बाद, उसके 12 चेलों में से एक चेला महायाजक के पास गया। उसका नाम यहूदा इस्करियोती था। BSB BSB: Then one of the Twelve, the one called Judas Iscariot, went to the chief priests
15 HGST उसने{ उनसे} पूछा,“यदि मैं यीशु को पकड़ने में तुम्हारी सहायता करूँ, तो तुम मुझे कितना धन दोगे?”{ उत्तर में} उन्होंने 30 चाँदी के सिक्के गिने{ और} उसे{ वह दे दिए}। BSB BSB: and asked, “What are you willing to give me if I hand Him over to you?” And they set out for him thirty pieces of silver.
16 HGST उस समय से यहूदा ने यीशु को पकड़ने में{ शासकीय याजकों की} सहायता करने का अवसर ढूँढ़ना आरम्भ कर दिया। BSB BSB: So from then on Judas looked for an opportunity to betray Jesus.
17 HGST जिस पर्व में यहूदी लोग अख़मीरी रोटी खाते हैं, उसके पहले दिन यीशु के चेलों ने उसके पास जाकर पूछा,“तू कहाँ चाहता है कि हम फसह के उत्सव का भोजन तैयार करें ताकि हम इसे खा सकें?” BSB BSB: On the first day of the Feast of Unleavened Bread, the disciples came to Jesus and asked, “Where do You want us to prepare for You to eat the Passover?”
18 HGST यीशु ने उनसे कहा,“नगर में प्रवेश करके उस व्यक्ति के पास जाओ{ जिसके साथ मैंने पहले से ही इसका प्रबन्ध कर लिया है}। उससे कहो,‘हमारा गुरु कहता है कि यह लगभग वही समय है{ जो उसने तुझे बताया था}। वह हमारे साथ, जो उसके चेले हैं, तेरे घर पर फसह के उत्सव का भोजन करेगा।’” BSB BSB: He answered, “Go into the city to a certain man and tell him that the Teacher says, ‘My time is near. I will keep the Passover with My disciples at your house.’”
19 HGST अत: उसके चेलों ने वैसा ही किया जैसा यीशु ने उन्हें करने के लिए कहा था। उन्होंने जाकर{ उस व्यक्ति के घर में} फसह के उत्सव का भोजन तैयार किया। BSB BSB: So the disciples did as Jesus had directed them and prepared the Passover.
20 HGST जब शाम हुई, तो यीशु अपने 12 चेलों के साथ{ फसह के उत्सव का भोजन खाने के लिए} मेज पर बैठा। BSB BSB: When evening came, Jesus was reclining with the twelve disciples.
21 HGST जिस समय वे खा रहे थे, तो उसने उनसे कहा,“मैं तुम से सच कहता हूँ कि तुम में से एक मुझे पकड़ने में{ मेरे शत्रुओं की} सहायता करने वाला है।” BSB BSB: And while they were eating, He said to them, “Truly I tell you, one of you will betray Me.”
22 HGST चेले बहुत दु: खी हुए। वे एक के बाद एक यीशु से कहने लगे,“हे प्रभु, निश्चय ही मैं{ तुझे} नहीं पकड़वाऊँगा!” BSB BSB: They were deeply grieved and began to ask Him one after another, “Surely not I, Lord?”
23 HGST उसने उत्तर दिया,“मुझे पकड़ने में{ मेरे शत्रुओं की} सहायता करने वाला वही है जो मेरे साथ थाली में{ रखे सालन में} रोटी डुबो रहा है। BSB BSB: Jesus answered, “The one who has dipped his hand into the bowl with Me will betray Me.
24 HGST यह निश्चित है कि मैं, मनुष्य का पुत्र, मर जाऊँगा, क्योंकि भविष्यद्वक्ताओं ने मेरे विषय में पवित्रशास्त्र में यही लिखा है। फिर भी, जो मुझे पकड़वाएगा, उस मनुष्य के लिए भयंकर दण्ड होगा!{ बल्कि,} उसके लिए यह बेहतर होता कि वह कभी जन्म ही न लेता!” BSB BSB: The Son of Man will go just as it is written about Him, but woe to that man by whom He is betrayed. It would be better for him if he had not been born.”
25 HGST तब यहूदा ने, जो उसे पकड़वाने वाला था, कहा,“हे गुरु, निश्चय ही वह मैं नहीं हूँ!” यीशु ने उत्तर दिया,“हाँ, वह तू ही है।” BSB BSB: Then Judas, who would betray Him, said, “Surely not I, Rabbi?” Jesus answered, “You have said it yourself.”
26 HGST जिस समय वे खा रहे थे, तो यीशु ने{ एक चपटी} रोटी ली और उसके लिए परमेश्वर को धन्यवाद दिया। फिर उसने उस रोटी को टुकड़ों में तोड़ दिया, और उसे अपने चेलों को देकर कहा,“लो और यह रोटी खाओ। यह मेरी देह है।” BSB BSB: While they were eating, Jesus took bread, spoke a blessing and broke it, and gave it to the disciples, saying, “Take and eat; this is My body.”
27 HGST फिर उसने एक कटोरा लिया{ जिसमें दाखरस था} और{ उसके लिए} परमेश्वर को धन्यवाद दिया। फिर उसने इसे अपने चेलों को देकर कहा,“तुम में से हर एक इस कटोरे में से{ थोड़ा- थोड़ा दाखरस} पी ले। BSB BSB: Then He took the cup, gave thanks, and gave it to them, saying, “Drink from it, all of you.
28 HGST इस कटोरे{ में जो दाखरस है वह} मेरा लहू है, जो शीघ्र ही मेरी देह से बह जाएगा{ जब मेरे शत्रु मुझे मार डालेंगे}। इस लहू से मैं उस समझौते को पक्का करूँगा जो परमेश्वर ने बहुतेरे लोगों के पाप क्षमा करने के लिए किया है। BSB BSB: This is My blood of the covenant, which is poured out for many for the forgiveness of sins.
29 HGST मैं चाहता हूँ कि तुम यह जान लो: मैं उस समय तक और दाखरस नहीं पीऊँगा जब तक कि मैं इसे तुम्हारे साथ उस समय फिर से नहीं पीता, जब मेरा पिता राजा के रूप में हर जगह शासन करेगा।” BSB BSB: I tell you, I will not drink of this fruit of the vine from now on until that day when I drink it anew with you in My Father’s kingdom.”
30 HGST परमेश्वर की स्तुति करने वाला गीत गाने के बाद, यीशु और उसके चेले जैतून पहाड़ की ओर निकल गए। BSB BSB: And when they had sung a hymn, they went out to the Mount of Olives.
31 HGST तब यीशु ने उनसे कहा,“क्योंकि आज की रात{ जो मेरे साथ घटित होगा} उसके कारण तुम सब मुझे छोड़ दोगे!{ इसका घटित होना निश्चित इसलिए है} क्योंकि जकर्याह ने उस पवित्रशास्त्र में{ जो परमेश्वर ने कहा था} लिखा है,‘मैं चरवाहे को मार डालूँगा, और उसके झुण्ड की भेड़ें तितर- बितर हो जाएँगी।’ BSB BSB: Then Jesus said to them, “This very night you will all fall away on account of Me. For it is written: ‘I will strike the Shepherd, and the sheep of the flock will be scattered.’
32 HGST परन्तु{ मेरे मर जाने और} परमेश्वर के मुझे फिर से जीवित कर देने के बाद, मैं तुम से पहले गलील प्रांत को जाऊँगा और वहाँ तुम से मिलूँगा।” BSB BSB: But after I have risen, I will go ahead of you into Galilee.”
33 HGST पतरस ने उत्तर दिया,“हो सकता है कि{ जो} तेरे{ साथ घटित होगा} उसके कारण{ तेरे दूसरे} सब{ चेले} तुझे छोड़ दें, परन्तु मैं निश्चय ही तुझे कभी नहीं छोड़ूँगा!” BSB BSB: Peter said to Him, “Even if all fall away on account of You, I never will.”
34 HGST यीशु ने उसे उत्तर दिया,“मैं तुझ से सच कहता हूँ: आज ही रात को,{ भोर में} मुर्गे के बाँग देने से पहले, तू तीन बार कहेगा कि तू मुझे नहीं जानता!” BSB BSB: “Truly I tell you,” Jesus declared, “this very night, before the rooster crows, you will deny Me three times.”
35 HGST पतरस ने उससे कहा,“यहाँ तक कि यदि मुझे तेरे साथ मरना भी पड़े, फिर भी मैं कभी नहीं कहूँगा कि मैं तुझे नहीं जानता!” यीशु के बाकी सब चेलों ने भी यही बात कही। BSB BSB: Peter replied, “Even if I have to die with You, I will never deny You.” And all the other disciples said the same thing.
36 HGST तब यीशु अपने चेलों के साथ उस स्थान पर गया जिसे लोग गतसमनी कहते हैं। वहाँ उसने अपने चेलों से कहा,“जिस समय मैं वहाँ जाकर प्रार्थना करता हूँ, तो यहीं ठहरे रहना।” BSB BSB: Then Jesus went with His disciples to a place called Gethsemane, and He told them, “Sit here while I go over there and pray.”
37 HGST उसने पतरस, याकूब और यूहन्ना को अपने साथ लिया। यीशु बहुत उदास और व्याकुल हो गया। BSB BSB: He took with Him Peter and the two sons of Zebedee and began to be sorrowful and deeply distressed.
38 HGST तब उसने उन तीनों चेलों से कहा,“मैं बहुत दु: खी हूँ। यह ऐसा है कि मानो मैं मरने वाला हूँ! तुम लोग यहीं मेरे साथ ठहरे रहो और जागते रहो!” BSB BSB: Then He said to them, “My soul is consumed with sorrow to the point of death. Stay here and keep watch with Me.”
39 HGST थोड़ा आगे जाने के बाद, यीशु ने अपने आप को मुँह नीचे करके भूमि पर गिरा दिया। उसने प्रार्थना की,“हे मेरे पिता, यदि यह सम्भव हो, तो मुझे बचा ले ताकि मुझे अब दु: ख न उठाना पड़े! परन्तु वह मत कर जो मैं चाहता हूँ। इसके बजाय, वह कर जो तू चाहता है!” BSB BSB: Going a little farther, He fell facedown and prayed, “My Father, if it is possible, let this cup pass from Me. Yet not as I will, but as You will.”
40 HGST फिर वह तीनों चेलों के पास लौट आया और देखा कि वे सो रहे थे। उसने{ पतरस को जगाकर} उससे कहा,“मैं निराश हूँ कि तुम{ लोग} केवल थोड़े समय के लिए भी मेरे साथ जागने में सक्षम न रहे!” BSB BSB: Then Jesus returned to the disciples and found them sleeping. “Were you not able to keep watch with Me for one hour?” He asked Peter.
41 HGST { और यीशु ने उनसे कहा,}“जो मैं कहता हूँ तुम उसे करना तो चाहते हो, परन्तु तुम इतने बलवन्त नहीं हो। जागते रहो और प्रार्थना करो ताकि जब तुम परीक्षा में पड़ो तो तुम उसका सामना कर सको!” BSB BSB: “Watch and pray so that you will not enter into temptation. For the spirit is willing, but the body is weak.”
42 HGST यीशु दूसरी बार चला गया। उसने प्रार्थना की,“हे मेरे पिता, यदि मेरे लिए दु: ख उठाना आवश्यक है, तो वही घटित हो जो तू चाहता है!” BSB BSB: A second time He went away and prayed, “My Father, if this cup cannot pass unless I drink it, may Your will be done.”
43 HGST जब वह तीनों चेलों के पास लौटा, तो उसने देखा कि वे फिर से सो गए थे।{ ऐसा इसलिए था} क्योंकि{ वे इतने नींद में थे कि} वे अपनी आँखें खुली भी नहीं रख पाए। BSB BSB: And again Jesus returned and found them sleeping, for their eyes were heavy.
44 HGST अत: वह उन्हें छोड़कर फिर चला गया। उसने तीसरी बार वही बात कहकर प्रार्थना की, जैसी उसने पहले प्रार्थना की थी। BSB BSB: So He left them and went away once more and prayed a third time, saying the same thing.
45 HGST फिर वह तीनों चेलों के पास लौटा। उसने उन्हें जगाकर उनसे कहा,“मैं निराश हूँ कि तुम अभी भी सो रहे हो और आराम कर रहे हो! देखो! मेरे दु: ख उठाने का समय आरम्भ होने वाला है। कोई मुझ, मनुष्य के पुत्र को, पकड़ने के लिए पापी मनुष्यों की सहायता करने वाला है! BSB BSB: Then He returned to the disciples and said, “Are you still sleeping and resting? Look, the hour is near, and the Son of Man is betrayed into the hands of sinners.
46 HGST अत: उठो! आओ हम चलें! देखो! यहाँ वह आ रहा है जो मुझे पकड़ने में उनकी सहायता कर रहा है!” BSB BSB: Rise, let us go! See, My betrayer is approaching!”
48 HGST यहूदा ने, जो यीशु को पकड़ने में उसके शत्रुओं की सहायता कर रहा था, इस भीड़ को पहले ही बता दिया था,“जिस व्यक्ति को मैं चूमूँ, वही है जिसे तुम चाहते हो। उसे पकड़ लेना!” BSB BSB: Now the betrayer had arranged a signal with them: “The One I kiss is the man; arrest Him.”
49 HGST उसने तुरन्त ही यीशु के पास जाकर कहा,“हे गुरु, नमस्कार!” फिर उसने यीशु को{ गाल पर} चूमा। BSB BSB: Going directly to Jesus, he said, “Greetings, Rabbi!” and kissed Him.
50 HGST यीशु ने उससे कहा,“हे मित्र, जिस काम को करने के लिए तू यहाँ आया है, उसे कर।” तब यहूदा के साथ आए लोगों ने यीशु पर हाथ डालकर उसे पकड़ लिया। BSB BSB: “Friend,” Jesus replied, “do what you came for.” Then the men stepped forward, seized Jesus, and arrested Him.
53 HGST निश्चय ही तुम जानते हो कि यदि मैंने अपने पिता से कह दिया, तो वह तुरन्त मेरी सहायता करने के लिए स्वर्गदूतों की 12 से अधिक सेनाएँ भेज देगा! BSB BSB: Are you not aware that I can call on My Father, and He will at once put at My disposal more than twelve legions of angels?
54 HGST { परन्तु यदि मैंने ऐसा किया,} तो{ मसीह के साथ क्या घटित होगा इस बारे में} जो पवित्रशास्त्र भविष्यवक्ताओं ने लिखा है वह सच नहीं होगा।” BSB BSB: But how then would the Scriptures be fulfilled that say it must happen this way?”
55 HGST उस समय पर यीशु ने उस जनसमूह से कहा जो उसे पकड़ रहे थे,“तुम मुझे पकड़ने के लिए तलवारों और लाठियों के साथ यहाँ ऐसे आए हो, कि मानो मैं डाकू हूँ! मैं हर दिन मंदिर के आँगन में बैठकर{ लोगों को} शिक्षा देता था। तुम मुझे तब पकड़ सकते थे! BSB BSB: At that time Jesus said to the crowd, “Have you come out with swords and clubs to arrest Me as you would an outlaw? Every day I sat teaching in the temple courts, and you did not arrest Me.
56 HGST परन्तु यह सब इसलिए घटित हो रहा है ताकि{ मेरे बारे में पवित्रशास्त्र में} भविष्यवक्ताओं ने जो लिखा है, वह घटित हो।” तब यीशु के सब चेले उसे छोड़कर भाग गए। BSB BSB: But this has all happened so that the writings of the prophets would be fulfilled.” Then all the disciples deserted Him and fled.
58 HGST पतरस कुछ दूरी से यीशु के पीछे- पीछे गया। वह{ उस घर के} आँगन में गया{ जहाँ} महायाजक{ रहता था}।{ वहाँ} वह{ महायाजक के घर की} पहरेदारी करने वाले लोगों के साथ वह देखने के लिए बैठ गया जो घटित होगा। BSB BSB: But Peter followed Him at a distance, right up to the courtyard of the high priest. And he went in and sat down with the guards to see the outcome.
59 HGST प्रधान याजकों और बाकी की सारी यहूदी परिषद ने{ ऐसे लोगों को} ढूँढ़ने का प्रयत्न किया{ जो} यीशु के बारे में झूठ{ बोलें} ताकि वे{ रोमियों को} उसे मार डालने{ के लिए राजी} कर सकें। BSB BSB: Now the chief priests and the whole Sanhedrin were seeking false testimony against Jesus in order to put Him to death.
60 HGST वे सफल नहीं हुए। भले ही बहुत से लोगों ने यीशु के बारे में झूठ बोला,{ तौभी जो उन्होंने कहा वह उपयोगी नहीं था}। अंत में, दो लोग आगे आए। BSB BSB: But they did not find any, though many false witnesses came forward. Finally two came forward
61 HGST उन्होंने कहा,“इस व्यक्ति ने कहा है कि वह परमेश्वर के मंदिर को नष्ट कर सकता है और इसे तीन दिनों के भीतर फिर से बना सकता है।” BSB BSB: and declared, “This man said, ‘I am able to destroy the temple of God and rebuild it in three days.’”
62 HGST तब महायाजक ने खड़े होकर यीशु से कहा,“क्या तू उसका उत्तर नहीं देगा{ जो उन्होंने कहा है}? तुझ पर दोष लगाने के लिए वे जो कुछ कह रहे हैं, उन सब बातों के विषय में तू क्या कहता है?” BSB BSB: So the high priest stood up and asked Him, “Have You no answer? What are these men testifying against You?”
63 HGST परन्तु यीशु चुप ही रहा। तब महायाजक ने उससे कहा,“मैं तुझे हमें{ सच} बताने की आज्ञा देता हूँ, यह जानते हुए कि एकमात्र सच्चा परमेश्वर{ सुन रहा है}: क्या तू परमेश्वर का पुत्र, मसीह है?” BSB BSB: But Jesus remained silent. Then the high priest said to Him, “I charge You under oath by the living God: Tell us if You are the Christ, the Son of God.”
64 HGST यीशु ने उत्तर दिया,“हाँ, जैसा तू कहता है यह वैसा ही है। परन्तु मैं भी तुम{ सब से} यह कहूँगा: किसी दिन तुम मुझ, मनुष्य के पुत्र को, परमेश्वर के साथ, जो पूर्णरूप से सामर्थ्यशाली है, शासन करते हुए देखोगे।{ तुम मुझे} आकाश के बादलों के बीच से उतरते हुए भी{ देखोगे}!” BSB BSB: “You have said it yourself,” Jesus answered. “But I say to all of you, from now on you will see the Son of Man sitting at the right hand of Power and coming on the clouds of heaven.”
65 HGST तब महायाजक इतना परेशान हो गया कि उसने अपना बाहरी वस्त्र फाड़ लिया। फिर उसने कहा,“इस मनुष्य ने परमेश्वर का अपमान किया है! हमें निश्चय ही{ उसके विरुद्ध} गवाही देने के लिए किसी और व्यक्ति की आवश्यकता नहीं है! तुम सब ने निश्चित रूप से सुना है कि उसने कैसे परमेश्वर का अपमान किया है! BSB BSB: At this, the high priest tore his clothes and declared, “He has blasphemed! Why do we need any more witnesses? Look, now you have heard the blasphemy.
66 HGST तुम ने क्या निर्णय लिया है?” यहूदी अगुवों ने उत्तर दिया,“वह मृत्युदण्ड के योग्य है!” BSB BSB: What do you think?” “He deserves to die,” they answered.
67 HGST तब उनमें से कुछ ने यीशु के चेहरे पर थूका, उसे{ अपने घूसों से} मारा, और उसे थप्पड़ मारे। BSB BSB: Then they spit in His face and struck Him. Others slapped Him
68 HGST उन्होंने कहा,“{ यदि तू जो} मसीह{ होने का दावा करता है} वास्तव में एक भविष्यद्वक्ता है, तो फिर हमें बता कि तुझे किसने मारा है!” BSB BSB: and said, “Prophesy to us, Christ! Who hit You?”
69 HGST पतरस बाहर आँगन में बैठा हुआ था। एक दासी उसके पास आकर बोली,“तू भी तो उस गलील के रहने वाले मनुष्य, यीशु के साथ था!” BSB BSB: Meanwhile, Peter was sitting out in the courtyard, and a servant girl came up to him. “You also were with Jesus the Galilean,” she said.
70 HGST परन्तु जिस समय वहाँ उपस्थित सब लोग सुन रहे थे, उसने यीशु के साथ रहे होने से इन्कार कर दिया। उसने कहा,“मैं नहीं जानता कि तू किस बारे में बात कर रही है!” BSB BSB: But he denied it before them all: “I do not know what you are talking about.”
71 HGST तब वह बाहर{ आँगन के} द्वार पर चला गया। एक और दासी ने उसे देखकर पास खड़े लोगों से कहा,“यह व्यक्ति उस नासरत नगर के रहने वाले मनुष्य यीशु के साथ था।” BSB BSB: When Peter had gone out to the gateway, another servant girl saw him and said to the people there, “This man was with Jesus of Nazareth.”
72 HGST परन्तु पतरस ने फिर से यीशु के साथ रहे होने से इन्कार किया। उसने कहा,“यदि मैं झूठ बोलूँ तो परमेश्वर मुझे दण्ड दे! मैं उस मनुष्य को जानता भी नहीं!” BSB BSB: And again he denied it with an oath: “I do not know the man!”
73 HGST थोड़ी देर के बाद, जो लोग वहाँ खड़े थे, उन्होंने पतरस के पास जाकर उससे कहा,“यह निश्चय है कि तू उन लोगों में से एक है{ जो उस मनुष्य के साथ थे}।{ हम यह इसलिए जानते हैं} क्योंकि तेरे बोलने के तरीके से यह प्रमाणित होता है कि तू गलील प्रांत का रहने वाला है।” BSB BSB: After a little while, those standing nearby came up to Peter. “Surely you are one of them,” they said, “for your accent gives you away.”
74 HGST तब पतरस ने चिल्लाना आरम्भ किया,“मैं उस मनुष्य को नहीं जानता! क्योंकि परमेश्वर जानता है कि मैं सच बोल रहा हूँ, और यदि मैं झूठ बोलूँ तो वह मुझे दण्ड दे!” ठीक उसी समय एक मुर्गे ने बाँग दी। BSB BSB: At that he began to curse and swear to them, “I do not know the man!” And immediately a rooster crowed.
75 HGST तब पतरस को वे शब्द याद आए जो यीशु ने उससे कहे थे{ जब उसने कहा था},“{ भोर में} मुर्गे के बाँग देने से पहले, तू तीन बार कहेगा कि तू मुझे नहीं जानता।” पतरस{ आँगन से} बाहर जाकर बड़े दु: ख के साथ रोया। BSB BSB: Then Peter remembered the word that Jesus had spoken: “Before the rooster crows, you will deny Me three times.” And he went outside and wept bitterly.