1 HGST अगली सुबह भोर में ही सब प्रधान याजकों और यहूदियों पर{ शासन करने वाले} पुरनियों ने एक साथ मिलकर रोमियों को यीशु को मार डालने के लिए राजी करने की योजना बनाई। BSB BSB: When morning came, all the chief priests and elders of the people conspired against Jesus to put Him to death.
4 HGST उसने कहा,“मैंने पाप किया है। मैंने एक निर्दोष व्यक्ति को मृत्यु का दण्ड देने में तुम्हारी सहायता की है।” उन्होंने उत्तर दिया,“इसका हमारे लिए कोई अर्थ नहीं है! यह तुम्हारी समस्या है!” BSB BSB: “I have sinned by betraying innocent blood,” he said. “What is that to us?” they replied. “You bear the responsibility.”
6 HGST प्रधान याजकों ने{ यहूदा के द्वारा फेंके गए} सिक्के उठा लिए। उन्होंने कहा,“यह वह धन है जिसका हमने एक व्यक्ति की मृत्यु के लिए भुगतान किया है। इस कारण, हमारी व्यवस्था हमें इस धन को मंदिर के खजाने में डालने से रोकती है।” BSB BSB: The chief priests picked up the pieces of silver and said, “It is unlawful to put this into the treasury, since it is blood money.”
7 HGST इस मामले पर{ आगे} चर्चा करने के बाद, उन्होंने उस धन का उपयोग एक खेत खरीदने के लिए किया जिसे लोग कुम्हार का खेत कहते थे।{ उन्होंने उस खेत को} एक ऐसा स्थान बनाने के लिए{ खरीदा था} जहाँ वे{ यरूशलेम में} मरने वाले परदेशियों को गाड़ सकें। BSB BSB: After conferring together, they used the money to buy the potter’s field as a burial place for foreigners.
8 HGST इसी कारण लोग आज भी उस स्थान को“लहू का खेत” कहते हैं। BSB BSB: That is why it has been called the Field of Blood to this day.
9 HGST { उस खेत को खरीदकर} उन्होंने इन शब्दों को सच कर दिया जो यिर्मयाह भविष्यद्वक्ता ने{ पवित्रशास्त्र में} लिखे थे:“उन्होंने वे 30 चाँदी के सिक्के ले लिए, जो इस्राएलियों ने तय किया था कि वह उसका मूल्य है, BSB BSB: Then what was spoken through Jeremiah the prophet was fulfilled: “They took the thirty pieces of silver, the price set on Him by the people of Israel,
10 HGST और उस पैसे से उन्होंने कुम्हार का खेत खरीद लिया।{ उन्होंने ऐसा} उस बात के अनुसार{ किया} जैसी प्रभु ने मुझे आज्ञा दी थी।” BSB BSB: and they gave them for the potter’s field, as the Lord had commanded me.”
11 HGST तब यीशु{ पिलातुस} राज्यपाल के सामने खड़ा हुआ। पिलातुस ने उससे पूछा,“क्या तू ऐसा कहता है कि तू यहूदियों का राजा है?” यीशु ने उसको उत्तर दिया,“तूने ही ऐसा कहा है।” BSB BSB: Meanwhile Jesus stood before the governor, who questioned Him: “Are You the King of the Jews?” “You have said so,” Jesus replied.
12 HGST परन्तु जब प्रधान याजकों और{ यहूदियों के} पुरनियों ने यीशु पर{ विभिन्न गलत कामों को करने का} आरोप लगाया, तो उसने कोई उत्तर नहीं दिया। BSB BSB: And when He was accused by the chief priests and elders, He gave no answer.
13 HGST अत: पिलातुस ने उससे कहा,“निश्चित रूप से तू ये सब बातें सुनता है, जिन्हें करने का वे तुझ पर आरोप लगा रहे हैं!{ तुझे उत्तर देना चाहिए!}” BSB BSB: Then Pilate asked Him, “Do You not hear how many charges they are bringing against You?”
14 HGST परन्तु यीशु ने उत्तर में उससे कुछ भी नहीं कहा। इसके परिणामस्वरूप, राज्यपाल बहुत आश्चर्यचकित हुआ। BSB BSB: But Jesus gave no answer, not even to a single charge, much to the governor’s amazement.
15 HGST राज्यपाल की यह रीति थी कि{ हर वर्ष} फसह के उत्सव के दौरान बन्दीगृह से एक व्यक्ति को छोड़ दे। वह जिस किसी के लिए भी लोग चाहते थे कि उसे{ वह छोड़ दे}, उसे वह{ बन्दीगृह से} छोड़ देता था। BSB BSB: Now it was the governor’s custom at the feast to release to the crowd a prisoner of their choosing.
16 HGST उस समय रोमियों ने एक प्रसिद्ध बंधुए को{ यरूशलेम में} बन्दी बना रखा था। उसका नाम बरअब्बा था। BSB BSB: At that time they were holding a notorious prisoner named Barabbas.
17 HGST अत: जब लोग इकट्ठे हुए, तो पिलातुस ने उनसे पूछा,“तुम किस बंधुए को चाहते हो कि मैं तुम्हारे लिए छोड़ दूँ: बरअब्बा को या यीशु को, जिसे तुम में से कुछ लोग मसीह कहते हैं?” BSB BSB: So when the crowd had assembled, Pilate asked them, “Which one do you want me to release to you: Barabbas, or Jesus who is called Christ?”
18 HGST { उसने यह प्रश्न इसलिए पूछा} क्योंकि वह जानता था कि यहूदी अगुवे यीशु को उसके पास{ केवल} इसलिए लाए थे क्योंकि वे{ यीशु से} ईर्ष्या करते थे। BSB BSB: For he knew it was out of envy that they had handed Jesus over to him.
19 HGST जब पिलातुस उस आसन पर बैठा था जहाँ से वह आमतौर पर निर्णय सुनाया करता था, तो उसकी पत्नी ने उसके पास यह संदेश भेजा:“आज मैंने उस मनुष्य के बारे में सपना देखा, और इसने मुझे बहुत परेशान किया। अत: उस धर्मी व्यक्ति को दोषी घोषित मत कर!” BSB BSB: While Pilate was sitting on the judgment seat, his wife sent him this message: “Have nothing to do with that innocent man, for I have suffered terribly in a dream today because of Him.”
20 HGST प्रधान याजकों और यहूदियों के पुरनियों ने जनसमूहों को राजी कर लिया कि पिलातुस से बरअब्बा को छोड़ देने और यीशु को मार डालने के लिए{ सैनिकों को आदेश देने} के लिए कहें। BSB BSB: But the chief priests and elders persuaded the crowds to ask for Barabbas and to have Jesus put to death.
21 HGST राज्यपाल ने उनसे यह पूछते हुए उत्तर दिया,“तुम इन दोनों मनुष्यों में से किसे चाहते हो जिसे मैं तुम्हारे लिए छोड़ दूँ?” उन्होंने उत्तर दिया,“{ हम चाहते हैं कि तू} बरअब्बा{ को छोड़ दे}!” BSB BSB: “Which of the two do you want me to release to you?” asked the governor. “Barabbas,” they replied.
22 HGST पिलातुस ने उनसे पूछा,“फिर मैं यीशु के साथ क्या करूँ, जिसे तुम में से कुछ लोग मसीह कहते हैं?” उन सब ने उत्तर दिया,“{ अपने सैनिकों को आज्ञा दे कि उसे} क्रूस पर चढ़ा दें!” BSB BSB: “What then should I do with Jesus who is called Christ?” Pilate asked. They all answered, “Crucify Him!”
23 HGST पिलातुस ने उत्तर दिया,“नहीं! उसने कोई अपराध नहीं किया है!” परन्तु वे और भी ऊँचे स्वर से चिल्लाए,“{ अपने सैनिकों को आज्ञा दे कि उसे} क्रूस पर चढ़ा दें!” BSB BSB: “Why?” asked Pilate. “What evil has He done?” But they shouted all the louder, “Crucify Him!”
24 HGST पिलातुस को यह पता लग गया कि वह कुछ भी पूरा नहीं कर रहा था। इसके बजाय, लोग दंगा करना आरम्भ कर रहे थे। अत: उसने पानी{ का एक बर्तन} लेकर अपने हाथ धोए जिस समय जनसमूह उसे देख रहा था। उसने कहा,“{ अपने हाथ धोने के द्वारा, मैंने तुम पर इस बात को प्रकट किया है कि} मैं इस मनुष्य को मार डालने का दोषी नहीं हूँ! यह तुम्हारी समस्या है!” BSB BSB: When Pilate saw that he was accomplishing nothing, but that instead a riot was breaking out, he took water and washed his hands before the crowd. “I am innocent of this man’s blood,” he said. “You bear the responsibility.”
26 HGST तब पिलातुस ने सैनिकों को उस जनसमूह के लिए बरअब्बा को छोड़ने का आदेश दिया। परन्तु उसने अपने सैनिकों को आदेश दिया कि वे यीशु को उन चमड़े की पट्टियों से कोड़े मारें, जिसमें उन्होंने धातु और हड्डियों के टुकड़े बाँधे हुए थे। फिर उसने सैनिकों से कहा कि वे यीशु को ले जाएँ और उसे क्रूस पर चढ़ाएँ। BSB BSB: So Pilate released Barabbas to them. But he had Jesus flogged, and handed Him over to be crucified.
27 HGST तब पिलातुस के सैनिक यीशु को सरकारी मुख्यालय में ले गए। तब वहाँ सेवा पर उपस्थित सैनिकों का पूरा समूह यीशु के चारों ओर इकट्ठा हो गया। BSB BSB: Then the governor’s soldiers took Jesus into the Praetorium and gathered the whole company around Him.
28 HGST उन्होंने उसके कपड़े उतार दिए और उसे लाल चोगा पहना दिया{ ताकि यह ढोंग कर सकें कि वह एक राजा है}। BSB BSB: They stripped Him and put a scarlet robe on Him.
29 HGST उन्होंने कुछ काँटों वाली डालियाँ{ भी} लीं और एक मुकुट बनाने के लिए उन्हें आपस में गूँथकर उसे उसके सिर पर रख दिया। उन्होंने उसके दाहिने हाथ में एक छड़ी पकड़ा दी{ जो राजा के सोंटे जैसे थी}। फिर उन्होंने उसके सामने घुटने टेके और यह कहकर उसका उपहास किया,“यहूदियों पर शासन करने वाले राजा की जय हो!” BSB BSB: And they twisted together a crown of thorns and set it on His head. They put a staff in His right hand, knelt down before Him, and mocked Him, saying, “Hail, King of the Jews!”
30 HGST वे उस पर थूकते रहे। उन्होंने{ उससे} छड़ी ले ली और{ उससे} उसके सिर पर मारते रहे। BSB BSB: Then they spit on Him and took the staff and struck Him on the head repeatedly.
31 HGST जब उन्होंने उसका उपहास करना समाप्त कर दिया, तो उन्होंने उस पर से चोगा उतार लिया और उसे उसके अपने कपड़े उसे पहना दिए। फिर वे उसे{ सरकारी मुख्यालय से} दूर ले गए ताकि उसे क्रूस पर ठोंक दें। BSB BSB: After they had mocked Him, they removed the robe and put His own clothes back on Him. Then they led Him away to crucify Him.
32 HGST जिस समय वे{ यरूशलेम से} बाहर जा रहे थे, तो सैनिकों ने कुरेने नगर के एक व्यक्ति को देखा। उसका नाम शमौन था। उन्होंने उसे यीशु के लिए क्रूस उठाने को विवश किया। BSB BSB: Along the way they found a man from Cyrene, named Simon, and they forced him to carry the cross of Jesus.
33 HGST वे एक स्थान पर पहुँचे जिसे लोग गुलगुता कहते थे। उस नाम का अर्थ है“खोपड़ी का स्थान।” BSB BSB: And when they came to a place called Golgotha, which means The Place of the Skull,
34 HGST तब उन्होंने यीशु को दाखरस दिया जिसे उन्होंने कड़वी दवा के साथ मिलाया हुआ था ताकि वह उसे पीए। इसे चखने के बाद, यीशु ने इसे पीने से इन्कार कर दिया। BSB BSB: they offered Him wine to drink, mixed with gall; but after tasting it, He refused to drink it.
35 HGST यीशु को क्रूस पर ठोंक देने के बाद, उन्होंने उसके कपड़ों के लिए जुआ खेलकर उन्हें आपस में बाँट लिया। BSB BSB: When they had crucified Him, they divided up His garments by casting lots.
36 HGST तब वे सैनिक उसकी पहरेदारी करने के लिए वहाँ बैठ गए{ ताकि कोई उसे बचा न सके}। BSB BSB: And sitting down, they kept watch over Him there.
37 HGST उन्होंने यीशु के सिर के ऊपर क्रूस पर एक तख्ती लगा दी जिस पर किसी ने यह लिखा था कि उन्होंने उसे क्यों क्रूस पर ठोंका था।{ इस पर लिखा था,}‘यह व्यक्ति, यहूदियों का राजा, यीशु है।’ BSB BSB: Above His head they posted the written charge against Him: THIS IS JESUS, THE KING OF THE JEWS.
38 HGST यीशु के साथ उन्होंने दो अन्य बंधुओं को भी क्रूस पर ठोंका था जो डाकू थे। उन्होंने एक को यीशु की दाहिनी ओर क्रूस पर तथा दूसरे को यीशु की बाईं ओर क्रूस पर ठोंक दिया। BSB BSB: Two robbers were crucified with Him, one on His right and the other on His left.
39 HGST जो लोग वहाँ से आ- जा रहे थे, वे{ उस पर} अपना सिर हिलाते हुए उसका अपमान कर रहे थे। BSB BSB: And those who passed by heaped abuse on Him, shaking their heads
40 HGST उन्होंने{ उससे} कहा,“तूने कहा था कि तू मंदिर को नष्ट कर देगा और फिर तीन दिनों के भीतर इसे फिर से बना देगा।{ यदि तू वैसा कर सकता है, तो फिर} अपने आप को बचा ले! यदि तू वास्तव में परमेश्वर का पुत्र है, तो उस क्रूस से नीचे उतरकर इस बात को प्रमाणित कर!” BSB BSB: and saying, “You who are going to destroy the temple and rebuild it in three days, save Yourself! If You are the Son of God, come down from the cross!”
41 HGST इसी रीति से, प्रधान याजकों ने, यहूदी व्यवस्था सिखाने वाले लोगों ने और पुरनियों ने यीशु का उपहास किया। उन्होंने{ एक दूसरे से} कहा, BSB BSB: In the same way, the chief priests, scribes, and elders mocked Him, saying,
42 HGST “लोग दावा करते हैं कि उसने दूसरों को संकट से बचाया है, परन्तु वह स्वयं को नहीं बचा सकता! उसने ऐसा राजा होने का दावा किया जो इस्राएल के लोगों पर शासन करता है।{ यदि उसके शब्द सच हैं,} तो उसे अब क्रूस से नीचे उतर आना चाहिए! तब हम उस पर विश्वास करेंगे! BSB BSB: “He saved others, but He cannot save Himself. He is the King of Israel! Let Him come down now from the cross, and we will believe in Him.
43 HGST वह कहता है कि वह परमेश्वर पर भरोसा करता है, और वह परमेश्वर का पुत्र है। अत: यदि परमेश्वर उससे प्रसन्न है, तो परमेश्वर को उसे अब बचा लेना चाहिए!” BSB BSB: He trusts in God. Let God deliver Him now if He wants Him. For He said, ‘I am the Son of God.’”
44 HGST इसी रीति से, उन दोनों डाकुओं ने भी, जिन्हें सैनिकों ने यीशु के बगल में क्रूस पर ठोंका था, उसका अपमान किया। BSB BSB: In the same way, even the robbers who were crucified with Him berated Him.
45 HGST दोपहर को सारा देश अंधकारमय हो गया।{ यह अंधेरा} दोपहर में तीन बजे तक{ बना रहा}। BSB BSB: From the sixth hour until the ninth hour darkness came over all the land.
46 HGST लगभग तीन बजे यीशु ने ऊँचे स्वर से पुकारा,“एली, एली, लामा शबक्तनी?” इसका अर्थ है,“हे मेरे परमेश्वर, हे मेरे परमेश्वर, तूने मुझे क्यों छोड़ दिया?” BSB BSB: About the ninth hour Jesus cried out in a loud voice, “Eli, Eli, lema sabachthani?” which means, “My God, My God, why have You forsaken Me?” 47 HGST जब वहाँ खड़े लोगों में से कुछ ने{ उसे यह कहते} सुना, तो उन्होंने इसे गलत समझकर कहा,“वह एलिय्याह भविष्यद्वक्ता को बुला रहा है!” BSB BSB: When some of those standing there heard this, they said, “He is calling Elijah.”
48 HGST उसी समय उनमें से एक दौड़ा और एक पनसोख्ता लाया। उसने इसे सस्ते दाखरस से भर दिया। फिर उसने उस पनसोख्ते को एक सरकण्डे{ की नोक} पर रखकर उसे ऊपर उठाया कि यीशु उसमें जो दाखरस है उसे चूसने का प्रयत्न करे। BSB BSB: One of them quickly ran and brought a sponge. He filled it with sour wine, put it on a reed, and held it up for Jesus to drink.
49 HGST परन्तु वहाँ उपस्थित दूसरे लोगों ने कहा,“प्रतीक्षा करो! हम देखें कि एलिय्याह उसे बचाने आता है या नहीं!” BSB BSB: But the others said, “Leave Him alone. Let us see if Elijah comes to save Him.”
52 HGST परमेश्वर ने कब्रों को खोल दिया। उसने अपने बहुत से लोगों की शवों को भी फिर से जीवित कर दिया। BSB BSB: The tombs broke open, and the bodies of many saints who had fallen asleep were raised.
53 HGST यीशु के फिर से जीवित होने के बाद, वे लोग कब्रों से निकलकर यरूशलेम में गए। बहुत से लोगों ने उन्हें वहाँ देखा। BSB BSB: After Jesus’ resurrection, when they had come out of the tombs, they entered the holy city and appeared to many people.
54 HGST जब उस सूबेदार ने{ जो सैनिकों को आज्ञा दे रहा था} और उन सैनिकों ने जो यीशु के साथ उसकी पहरेदारी कर रहे थे, भूकम्प महसूस किया और जो कुछ घटित हुआ था उन सब बातों को देखा, वे डर गए। वे चिल्लाने लगे,“निश्चित रूप से, यह यीशु परमेश्वर का पुत्र था!” BSB BSB: When the centurion and those with him who were guarding Jesus saw the earthquake and all that had happened, they were terrified and said, “Truly this was the Son of God.”
55 HGST वहाँ बहुत सी स्त्रियाँ थीं, जो दूर से{ जो घटित हुआ था} उसे देख रही थीं। ये स्त्रियाँ यीशु के साथ गलील प्रांत से आई थीं ताकि उसे जिस किसी वस्तु की आवश्यकता है वह उसे वे दे सकें। BSB BSB: And many women were there, watching from a distance. They had followed Jesus from Galilee to minister to Him.
56 HGST इन स्त्रियों में मगदला नगर की मरियम थी, एक और मरियम थी जो याकूब और यूसुफ की माता थी, एवं याकूब और यूहन्ना की माता थी। BSB BSB: Among them were Mary Magdalene, Mary the mother of James and Joseph, and the mother of Zebedee’s sons.
57 HGST जब शाम होने लगी, तो एक धनी व्यक्ति वहाँ आया। उसका नाम यूसुफ था और वह अरिमतियाह नगर से था। वह भी यीशु का चेला था। BSB BSB: When it was evening, there came a rich man from Arimathea named Joseph, who himself was a disciple of Jesus.
58 HGST यूसुफ पिलातुस के पास गया और उससे यीशु के शव को ले जाने{ और उसे गाड़ने} की अनुमति देने की विनती की। पिलातुस ने{ अपने सैनिकों} को आदेश दिया कि वे उसे वह शव दे दें{ ताकि वह उसे ले जा सके}। BSB BSB: He went to Pilate to ask for the body of Jesus, and Pilate ordered that it be given to him.
59 HGST अत: यूसुफ{ और दूसरों} ने वह शव ले लिया। उन्होंने इसे एक साफ मलमल के कपड़े में लपेटा। BSB BSB: So Joseph took the body, wrapped it in a clean linen cloth,
60 HGST फिर उन्होंने यीशु के शव को यूसुफ की नयी बनाई गई अपनी कब्र में रखा, जिसे मजदूरों ने एक चट्टान में से काटा था। फिर उन्होंने कब्र के प्रवेश द्वार के सामने एक विशाल सपाट पत्थर लुढ़का दिया। उसके बाद वे चले गए। BSB BSB: and placed it in his own new tomb that he had cut into the rock. Then he rolled a great stone across the entrance to the tomb and went away.
61 HGST मगदला नगर की मरियम और दूसरी स्त्री जिसका नाम मरियम था, वहाँ कब्र की ओर मुँह करके बैठी थीं। BSB BSB: Mary Magdalene and the other Mary were sitting there opposite the tomb.
62 HGST अगला दिन यहूदियों के विश्राम का दिन था।{ उस दिन} प्रधान याजक और कुछ फरीसी इकट्ठे होकर पिलातुस से{ मिले}। BSB BSB: The next day, the one after Preparation Day, the chief priests and Pharisees assembled before Pilate.
63 HGST उन्होंने कहा,“हे स्वामी, हमें स्मरण है कि जिस समय वह भरमाने वाला जीवित था, तो उसने कहा था कि{ उसके मरने के बाद} तीसरे दिन परमेश्वर उसे फिर से जीवित कर देगा।’ BSB BSB: “Sir,” they said, “we remember that while He was alive that deceiver said, ‘After three days I will rise again.’
64 HGST अत:{ हम तुझ से विनती करते हैं कि} अपने सैनिकों को तीन दिनों तक उस कब्र की सुरक्षा करने का आदेश दे। यदि तू ऐसा न करे, तो हो सकता है कि उसके चेले वहाँ जाकर शव चुरा लें। फिर वे लोगों से कहेंगे कि परमेश्वर ने उसे मरने के बाद फिर से जीवित कर दिया है। यदि वे लोगों को{ इस रीति से} धोखा देते हैं, तो फिर यह उस पहले{ तरीके} से भी अधिक बुरा होगा{ जिससे उसने लोगों को धोखा दिया था}।” BSB BSB: So give the order that the tomb be secured until the third day. Otherwise, His disciples may come and steal Him away and tell the people He has risen from the dead. And this last deception would be worse than the first.”
65 HGST पिलातुस ने उनसे कहा,“कुछ सैनिकों को ले लो।{ और कब्र पर} जाकर जितना अच्छे से तुम कर सको उसे उतना सुरक्षित करो।” BSB BSB: “You have a guard,” Pilate said. “Go, make the tomb as secure as you know how.”
66 HGST अत: वे{ कब्र पर} गए और{ कब्र के प्रवेश द्वार के सामने वाले} उस विशाल सपाट पत्थर पर मुहर लगाकर उसे सुरक्षित कर दिया। उन्होंने{ कब्र} की पहरेदारी के लिए वहाँ कुछ सैनिकों को भी छोड़ दिया। BSB BSB: So they went and secured the tomb by sealing the stone and posting the guard.