1 HGST हे मेरे संगी विश्वासियों, मैं तुम से प्रेम करता हूँ, और मैं तुम को देखने की बड़ी इच्छा रखता हूँ। मैं तुम्हारे कारण आनन्दित हूँ; परमेश्वर तुम्हारी वजह से मुझे प्रतिफल देगा। हे मेरे संगी विश्वासियों जिनसे मैं प्रेम करता हूँ,{ इस पत्र में} जिस तरीके का मैंने अभी तुम से वर्णन किया, उसी में लगातार प्रभु के प्रति दृढ़तापूर्वक समर्पित बने रहो। BSB BSB: Therefore, my brothers, whom I love and long for, my joy and crown, that is how you must stand firm in the Lord, my beloved.
2 HGST हे यूओदिया, मैं तुम से आग्रह करता हूँ, और हे सुन्तुखे, मैं तुम से आग्रह करता हूँ, कि एक दूसरे के साथ फिर से शान्तिपूर्ण सम्बन्ध इसलिए रखो, क्योंकि तुम दोनों प्रभु से जुड़ गए हो। BSB BSB: I urge Euodia and Syntyche to agree with each other in the Lord.
3 HGST और हे मेरे विश्वासयोग्य भागीदार, मैं तुझ से भी आग्रह करता हूँ, कि कृपया उन स्त्रियों की सहायता कर।{ उनकी सहायता इसलिए कर क्योंकि} उन्होंने शुभ सन्देश फैलाने में मेरी सहायता की थी, जैसे क्लेमेंस और बाकी के मेरे संगी कामगारों ने की थी, जिनके नाम परमेश्वर ने उन लोगों की अपनी पुस्तक में लिख लिए हैं जो उसके साथ सर्वदा रहेंगे। BSB BSB: Yes, and I ask you, my true yokefellow, to help these women who have contended at my side for the gospel, along with Clement and the rest of my fellow workers, whose names are in the Book of Life.
4 HGST परमेश्वर जैसा है और जो उसने किया और कर रहा है उसमें सदा आनन्दित रहो! मैं फिर से कहता हूँ, आनन्दित रहो! BSB BSB: Rejoice in the Lord always. I will say it again: Rejoice!
5 HGST ऐसे तरीके से व्यवहार करो कि सब लोग देखने पाएँ कि तुम सज्जन हो।{ ऐसा इसलिए करो क्योंकि} प्रभु शीघ्र ही लौटेगा। BSB BSB: Let your gentleness be apparent to all. The Lord is near.
6 HGST किसी भी बात के विषय में चिन्ता मत करो। बजाए इसके, हर परिस्थिति में परमेश्वर से प्रार्थना करो, और उसे सटीक रूप से बताओ जो तुम्हारी आवश्यकता है, और तुम्हारी सहायता करने के लिए उससे निवेदन करो। और जो सब वह तुम्हारे लिए करता है उसके लिए परमेश्वर का धन्यवाद करो। BSB BSB: Be anxious for nothing, but in everything, by prayer and petition, with thanksgiving, present your requests to God.
7 HGST इसके परिणामस्वरूप किसी भी बात के विषय में चिन्ता न करने हेतु परमेश्वर तुम को सक्षम करेगा, और जब तुम मसीह यीशु से जुड़ गए हो तो वह तुम्हारी रक्षा करेगा कि तुम कैसे सोचते और महसूस करते हो। BSB BSB: And the peace of God, which surpasses all understanding, will guard your hearts and your minds in Christ Jesus.
8 HGST अन्ततः, हे मेरे संगी विश्वासियों, जो कुछ भी सत्य है, जो कुछ भी आदर करने योग्य है, जो कुछ भी सही है, जो कुछ भी दोषरहित है, जो कुछ भी प्रसन्न करने वाला है, जो कुछ भी सराहने योग्य हो, जो कुछ भी अच्छा है, जो कुछ भी प्रशंसा के योग्य है उसके विषय में सोचो: यही वे बातें हैं जिनके विषय में तुम को हमेशा विचार करना चाहिए। BSB BSB: Finally, brothers, whatever is true, whatever is honorable, whatever is right, whatever is pure, whatever is lovely, whatever is admirable—if anything is excellent or praiseworthy—think on these things. 9 HGST लगातार उन बातों को करते रहो जो मैंने तुम को सिखाईं और वह बातें जिनको तुम ने मुझे कहते हुए सुना और वह बातें जो तुम ने मुझे करते हुए देखीं। यदि तुम इन बातों को करते हो, तो जो हमें शान्ति से रहने को प्रेरित करता है वह परमेश्वर तुम्हारे साथ रहेगा। BSB BSB: Whatever you have learned or received or heard from me, or seen in me, put it into practice. And the God of peace will be with you.
10 HGST मैं बहुत ही आनन्दित हूँ और प्रभु का धन्यवाद करता हूँ, क्योंकि अब, कुछ समय के बाद,{ मेरे पास धन भेजने के द्वारा} तुम ने एक बार फिर से दिखा दिया है कि तुम मेरे विषय में चिन्ता करते हो। सचमुच, तुम हर समय मेरे विषय में चिन्तित थे, परन्तु तुम को इसे प्रदर्शित करने का अवसर नहीं मिला। BSB BSB: Now I rejoice greatly in the Lord that at last you have revived your concern for me. You were indeed concerned, but you had no opportunity to show it.
11 HGST ऐसा मत सोचना कि मैं यह इसलिए कह रहा हूँ क्योंकि मैं किसी ऐसी वस्तु की कमी के विषय में चिन्तित हूँ जिसकी मुझे आवश्यकता है। बल्कि, मैंने सीख लिया है कि प्रसन्न कैसे रहना है, इससे फर्क नहीं पड़ता कि मैं किस दशा में हूँ। BSB BSB: I am not saying this out of need, for I have learned to be content regardless of my circumstances.
12 HGST मैंने सीख लिया है कि कैसे प्रसन्न रहना है जब मेरे पास वह न हो जिसकी मुझे आवश्यकता है और कैसे प्रसन्न रहना है जब मेरे पास मेरी आवश्यकता से बढ़कर हो। मैंने सीख लिया है कि कैसे प्रसन्न रहना है जब मैं भूखा हूँ और जब मेरे पास खाने के लिए बहुत सारा भोजन हो। मैंने सीख लिया है कि सभी परिस्थिति में और सारे समयों में कैसे प्रसन्न रहना है। BSB BSB: I know how to live humbly, and I know how to abound. In any and every situation I have learned the secret of being filled and being hungry, of having plenty and having need.
13 HGST क्योंकि मसीह मुझे सामर्थ्य प्रदान करता है, इसलिए मैं प्रत्येक दशा में अच्छे से प्रतिक्रिया देने में सक्षम हूँ। BSB BSB: I can do all things through Christ who gives me strength.
14 HGST फिर भी, तुम ने मेरी कठिन दशा में मेरी सहायता करने के लिए सही काम किया। BSB BSB: Nevertheless, you have done well to share in my affliction.
15 HGST हे फिलिप्पी में रहने वाले मेरे मित्रों, तुम स्वयं जानते हो कि उस समय के दौरान जब मैंने पहली बार तुम पर सुसमाचार की घोषणा की थी, जब मैं वहाँ मकिदुनिया प्रान्त से बाहर निकला, तुम्हारे अलावा विश्वासियों की किसी मण्डली ने न तो मुझे कोई रकम भेजी या किसी रीति से मेरी सहायता की! BSB BSB: And as you Philippians know, in the early days of the gospel, when I left Macedonia, no church but you partnered with me in the matter of giving and receiving.
16 HGST यहाँ तक कि जब मैं थिस्सलुनीके नगर में था, तो जो मेरी आवश्यकताएँ थीं उनकी आपूर्ति के लिए एक बार से अधिक तुम ने मेरे पास धन भेजा। BSB BSB: For even while I was in Thessalonica, you provided for my needs again and again.
17 HGST मैं यह इसलिए नहीं बोलता क्योंकि मैं इच्छा करता हूँ कि तुम मुझे धन दो। बजाए इसके, मैं इच्छा करता हूँ कि{ तुम्हारे मेरी सहायता करने के परिणामस्वरूप} परमेश्वर तुम को बहुतायत से प्रतिफल देगा। BSB BSB: Not that I am seeking a gift, but I am looking for the fruit that may be credited to your account.
18 HGST तुम ने मुझे एक बहुत ही उदार भेंट दी है, और उसके परिणामस्वरूप, मेरे पास वह सब कुछ है और उससे अधिक है जिसकी मुझे आवश्यकता है। जिसकी मुझे आवश्यकता है मेरे पास उसकी आपूर्ति बहुतायत में इसलिए है, क्योंकि तुम ने अपनी भेंट के साथ इपफ्रुदीतुस को मेरे पास भेजा है। परमेश्वर समझता है कि तुम्हारी भेंट अत्यन्त स्वीकार्य है, और वह इससे बहुत प्रसन्न हुआ है। BSB BSB: I have all I need and more, now that I have received your gifts from Epaphroditus. They are a fragrant offering, an acceptable sacrifice, well-pleasing to God.
19 HGST परमेश्वर, जिसकी मैं सेवा करता हूँ, तुम्हारी आवश्यकता की हर वस्तु की आपूर्ति इसलिए करेगा, क्योंकि तुम यीशु मसीह के हो और क्योंकि वह सब वस्तुओं का स्वामी है। BSB BSB: And my God will supply all your needs according to His glorious riches in Christ Jesus.
20 HGST अब, हमारे परमेश्वर और पिता की प्रशंसा और आदर सदा होता रहे! आमीन! BSB BSB: To our God and Father be glory forever and ever. Amen.
21 HGST वहाँ के सभी परमेश्वर के लोगों को मेरे लिए नमस्कार करना। वे सभी यीशु मसीह के हैं। मेरे साथ के विश्वासी भी तुम को नमस्कार करते हैं। BSB BSB: Greet all the saints in Christ Jesus. The brothers who are with me send you greetings.
22 HGST यहाँ के सभी परमेश्वर के लोग अपनी शुभकामनाएँ तुम को भेजते हैं। जो सम्राट कैसर के महल में काम करते हैं वे संगी विश्वासी विशेष रूप से अपनी शुभकामनाएँ तुम को भेजते हैं। BSB BSB: All the saints send you greetings, especially those from the household of Caesar.
23 HGST मैं इच्छा करता हूँ और प्रार्थना करता हूँ कि हमारा प्रभु यीशु मसीह तुम सब के प्रति लगातार दयापूर्वक बर्ताव करेगा। आमीन। BSB BSB: The grace of the Lord Jesus Christ be with your spirit.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.