1 HGST हममें से जो विश्वासी इस बात पर आश्वस्त हैं कि परमेश्वर हमें उससे कहीं अधिक कार्य करने की अनुमति देता है जितना अन्य विश्वासी सोचते हैं कि वह उन्हें करने की अनुमति देता है— तो हमें उनके साथ धीरज धरना चाहिए और उन्हें हमें असुविधा पहुँचाने देना चाहिए। यह हमारे द्वारा अपने आप को प्रसन्न करने से बढकर महत्वपूर्ण है। BSB BSB: We who are strong ought to bear with the shortcomings of the weak and not to please ourselves.
2 HGST मसीह में विश्वास करने वाले हम में से प्रत्येक को अपने साथी विश्वासियों को प्रसन्न करने वाला कार्य करना चाहिए, ताकि उनके लिए अच्छा हो और उन्हें आत्मिक रूप से परिपक्व बनने में सहायता मिले। BSB BSB: Each of us should please his neighbor for his good, to build him up.
3 HGST हमें अपने साथी विश्वासियों को इसलिए प्रसन्न करना चाहिए, चूँकि मसीह ने हमारे लिये एक उदाहरण स्थापित किया है। उसने अपने आप को प्रसन्न करने के लिये कार्य नहीं किए। इसके विपरीत, उसने परमेश्वर को प्रसन्न करने का प्रयत्न किया, उस समय भी जब दूसरों ने उसे अपमानित किया। यह वैसा ही था जैसा पवित्रशास्त्र बताता है:“जब लोगों ने तेरा अपमान किया, तो यह ऐसा था कि मानो वे मेरा भी अपमान कर रहे थे।” BSB BSB: For even Christ did not please Himself, but as it is written: “The insults of those who insult You have fallen on Me.”
4 HGST यह स्मरण रखो कि पवित्रशास्त्र में लिखी गई सब बातें हमारी शिक्षा के लिये हैं, ताकि हम कठिनाई में धीरजवन्त बन सकें। इसी रीति से पवित्रशास्त्र हमें यह अपेक्षा करने के लिये प्रोत्साहित करेगा कि परमेश्वर हमारे लिये वह सब कुछ करेगा जिसकी उसने प्रतिज्ञा की है। BSB BSB: For everything that was written in the past was written for our instruction, so that through endurance and the encouragement of the Scriptures, we might have hope.
5 HGST मैं प्रार्थना करता हूँ कि परमेश्वर तुम्हें धीरज और प्रोत्साहन प्रदान करे ताकि तुम सब एक दूसरे के साथ शान्ति से वही करते हुए जीवन बिताओ, जैसा मसीह यीशु ने किया था। BSB BSB: Now may the God who gives endurance and encouragement grant you harmony with one another in Christ Jesus,
6 HGST { मैं प्रार्थना करता हूँ कि आप एक दूसरे के साथ सद्भाव से रहें} ताकि जब आप परमेश्वर की महिमा करें तो आप एक हो सकें।{ वह} हमारे प्रभु यीशु मसीह का पिता है। BSB BSB: so that with one mind and one voice you may glorify the God and Father of our Lord Jesus Christ.
7 HGST अत: मैं रोम के तुम सब विश्वासियों से कहता हूँ, कि एक दूसरे को ग्रहण करो। यदि तुम ऐसा करो, तो जब लोग तुम्हें मसीह के समान व्यवहार करते हुए देखेंगे तो वे परमेश्वर की स्तुति करेंगे। एक दूसरे को वैसे ही ग्रहण करो जैसे मसीह ने तुम्हें ग्रहण किया है! BSB BSB: Accept one another, then, just as Christ accepted you, in order to bring glory to God.
8 HGST मैं चाहता हूँ कि तुम यह स्मरण रखो कि परमेश्वर के बारे में सच्चाई जानने में मसीह ने ही हम यहूदियों की सहायता की थी। अर्थात्, वह उन सब बातों को पूरा करने आया था जिसकी परमेश्वर ने हमारे पूर्वजों से प्रतिज्ञा की थी कि वह करेगा। BSB BSB: For I tell you that Christ has become a servant of the circumcised on behalf of God’s truth, to confirm the promises made to the patriarchs,
9 HGST परन्तु वह गैर- यहूदियों की सहायता करने भी आया था, ताकि वे परमेश्वर की दया के लिये उसकी स्तुति करें। परमेश्वर की दया से वह परिणाम प्राप्त हुआ जो पवित्रशास्त्र में लिखा है जो दाऊद ने परमेश्वर से कहा था:“अत: मैं गैर- यहूदियों के बीच तेरी स्तुति करूँगा; मैं गाऊँगा और तेरी प्रशंसा करूँगा।” BSB BSB: so that the Gentiles may glorify God for His mercy. As it is written: “Therefore I will praise You among the Gentiles; I will sing hymns to Your name.”
10 HGST मूसा ने भी लिखा था,“हम परमेश्वर के लोगों के साथ, हे गैर- यहूदियों, तुम भी आनन्द मनाओ।” BSB BSB: Again, it says: “Rejoice, O Gentiles, with His people.”
11 HGST और दाऊद ने पवित्रशास्त्र में लिखा था,“हे सब गैर- यहूदियों, तुम प्रभु की स्तुति करो; सब लोग उसकी स्तुति करें।” BSB BSB: And again: “Praise the Lord, all you Gentiles, and extol Him, all you peoples.”
12 HGST { भविष्यवक्ता} यशायाह ने भी{ शास्त्रों में} कहा," जो{ दाऊद के पिता} यिशै का वंशज है, वह आएगा। वह अन्यजातियों पर शासन करना शुरू करेगा। राष्ट्र उसके कारण आश्वस्त होंगे।" BSB BSB: And once more, Isaiah says: “The Root of Jesse will appear, One who will arise to rule over the Gentiles; in Him the Gentiles will put their hope.”
13 HGST मैं प्रार्थना करता हूँ कि परमेश्वर तुम्हें भरोसे के साथ उससे यह अपेक्षा करने के लिये प्रेरित करे कि जो प्रतिज्ञा उसने की है उसे वह करे। मैं प्रार्थना करता हूँ कि तुम उस पर भरोसा करो तो वह तुम्हें पूर्णरूप से आनन्दित और शान्तिपूर्ण होने के लिये प्रेरित करे। पवित्र आत्मा तुम्हें अधिकाधिक भरोसे के साथ वह प्राप्त करने की अपेक्षा करने में सक्षम करे जिसकी परमेश्वर ने तुमसे प्रतिज्ञा की है। BSB BSB: Now may the God of hope fill you with all joy and peace as you believe in Him, so that you may overflow with hope by the power of the Holy Spirit.
14 HGST हे मेरे साथी विश्वासियों, मुझे स्वयं पूरा निश्चय है कि तुमने अपने आप दूसरों के प्रति पूर्णरूप से भले तरीके से काम किया है। तुमने ऐसा इसलिए किया क्योंकि तुमने पूर्णरूप से जान लिया है कि परमेश्वर क्या चाहता है कि तुम जानो और क्योंकि तुम एक दूसरे को शिक्षा देने में सक्षम हो। BSB BSB: I myself am convinced, my brothers, that you yourselves are full of goodness, brimming with knowledge, and able to instruct one another.
15 HGST हालाँकि, मैंने तुम्हें इस पत्री में कुछ बातों के बारे में खुले रूप से लिखा है ताकि तुम्हें उनके बारे में स्मरण दिला सकूँ। मैंने यह इसलिए लिखा क्योंकि परमेश्वर ने मुझे प्रेरित ठहराया है, यद्यपि मैं इसके योग्य नहीं था। BSB BSB: However, I have written you a bold reminder on some points, because of the grace God has given me
16 HGST { परमेश्वर ने ऐसा इसलिए किया} कि मैं गैर- यहूदी लोगों के बीच मसीह यीशु की सेवा करूँ{ परमेश्वर की ओर से सुसमाचार का प्रचार करके} मानो मैं एक याजक हूँ।{ मैं ऐसा इसलिए करता हूँ} कि गैर- यहूदी लोग{ जो यीशु पर भरोसा करते हैं} परमेश्वर को अर्पित की गई किसी चीज़ के समान हों जो} उसे प्रसन्न करती है, और जिसे पवित्र आत्मा ने{ उनके लिए} अलग रखा है BSB BSB: to be a minister of Christ Jesus to the Gentiles in the priestly service of the gospel of God, so that the Gentiles might become an offering acceptable to God, sanctified by the Holy Spirit.
17 HGST इसका अर्थ यह है कि, मसीह यीशु के साथ मेरे सम्बन्ध के कारण, परमेश्वर के लिये मैं मेरे काम के विषय में प्रसन्न हूँ। BSB BSB: Therefore I exult in Christ Jesus in my service to God.
18 HGST मैं केवल उस काम के बारे में साहसपूर्वक बोलूँगा जो मसीह ने मेरे माध्यम से पूरा किया है ताकि गैर- यहूदी मसीह के बारे में संदेश पर ध्यान दें। ये उपलब्धियाँ वचनों और कामों के कारण BSB BSB: I will not presume to speak of anything except what Christ has accomplished through me in leading the Gentiles to obedience by word and deed,
19 HGST चिन्ह और अन्य काम दिखाने के द्वारा प्राप्त हुईं जो लोगों को भरोसा दिलाते हैं। मैंने वे काम किए हैं जिसके लिये परमेश्वर के आत्मा ने मुझे सक्षम बनाया। इस रीति से मैंने यरूशलेम से लेकर इल्लुरिकुम प्रांत तक की पूरी यात्रा की है, और मैंने उन स्थानों पर मसीह के बारे में सुसमाचार की घोषणा करने का अपना काम पूरा किया है। BSB BSB: by the power of signs and wonders, and by the power of the Spirit of God. So from Jerusalem all the way around to Illyricum, I have fully proclaimed the gospel of Christ.
20 HGST जब मैं उस संदेश की घोषणा करता हूँ, तो मैं सर्वदा उत्सुकतापूर्वक उन स्थानों पर इसकी घोषणा करने का प्रयत्न करता हूँ जहाँ लोगों ने पहले से मसीह के बारे में नहीं सुना है। मैं ऐसा इसलिए करता हूँ ताकि मैं केवल उस काम को जारी न रखूँ जो पहले ही किसी अन्य ने आरम्भ कर दिया है। मैं उस मनुष्य के समान नहीं बनना चाहता जो किसी और की नींव पर घर बनाता है। BSB BSB: In this way I have aspired to preach the gospel where Christ was not known, so that I would not be building on someone else’s foundation.
21 HGST इसके विपरीत, मैं गैर- यहूदियों को शिक्षा देता हूँ, ताकि जो कुछ घटित हो वह वैसा ही हो जैसा लिखा गया था:“जिन लोगों ने कभी मसीह के बारे में कोई समाचार नहीं सुना, वे उसे देखेंगे। जिन्होंने कभी उसके बारे में नहीं सुना वे उसके बारे में समझेंगे।” BSB BSB: Rather, as it is written: “Those who were not told about Him will see, and those who have not heard will understand.”
22 HGST क्योंकि मैंने उन स्थानों पर मसीह के बारे में संदेश का प्रचार करने का प्रयत्न किया जहाँ लोगों ने उसके बारे में नहीं सुना था, इसलिए मुझे कई बार तुम्हारे पास आने से रोका गया। BSB BSB: That is why I have often been hindered from coming to you.
23 HGST परन्तु अब इन क्षेत्रों में कोई भी ऐसा स्थान नहीं रहा जहाँ लोगों ने मसीह के बारे में नहीं सुना है। इसके अलावा, कई वर्षों से मैं तुम्हारे पास आना चाहता था। BSB BSB: But now that there are no further opportunities for me in these regions, and since I have longed for many years to visit you,
24 HGST अत: मैं इसपानिया जाने की आशा करता हूँ, और मुझे आशा है कि मेरी यात्रा में तुम मेरी सहायता करेंगे। और तुम्हारे साथ रहने का आनन्द लेने के लिये मैं कुछ समय के लिये अपनी यात्रा को रोकना चाहता हूँ। BSB BSB: I hope to see you on my way to Spain. And after I have enjoyed your company for a while, you can equip me for my journey.
25 HGST फिर भी, इस समय मैं यरूशलेम जा रहा हूँ ताकि परमेश्वर के लोगों की सेवा कर सकूँ। BSB BSB: Now, however, I am on my way to Jerusalem to serve the saints there.
26 HGST मकिदुनिया और अखाया के प्रांतों के विश्वासियों ने यरूशलेम के विश्वासियों की, जो परमेश्वर के अपने लोग हैं और जो निर्धन हैं, सहायता के लिये पैसे का योगदान करने का निर्णय लिया है। BSB BSB: For Macedonia and Achaia were pleased to make a contribution for the poor among the saints in Jerusalem.
27 HGST उन्होंने अपने आप ऐसा करने का निर्णय लिया, परन्तु वास्तव में वे यरूशलेम के परमेश्वर के लोगों के निमित्त कुछ कर्जदार हैं। गैर- यहूदी विश्वासियों को यहूदी विश्वासियों से आत्मिक लाभ मिला क्योंकि उन्होंने उनसे मसीह के बारे में संदेश सुना था, अत: गैर- यहूदियों को भी यरूशलेम के यहूदी विश्वासियों को भौतिक वस्तुएँ देकर उनकी सहायता करनी चाहिए। BSB BSB: They were pleased to do it, and indeed they owe it to them. For if the Gentiles have shared in their spiritual blessings, they are obligated to minister to them with material blessings.
28 HGST मकिदुनिया और अखाया के विश्वासियों ने जो पैसा दिया है, जब मैं उसे पहुँचाने का यह काम पूरा कर लूँगा, तो मैं यरूशलेम से निकलकर, इसपानिया जाते हुए रोम में तुम्हारे पास आऊँगा। BSB BSB: So after I have completed this service and have safely delivered this bounty to them, I will set off to Spain by way of you.
29 HGST और मैं जानता हूँ कि जब मैं तुम्हारे पास आऊँगा, तो मसीह हमें बहुतायत से आशीष देगा। BSB BSB: I know that when I come to you, I will come in the fullness of the blessing of Christ.
30 HGST क्योंकि हम अपने प्रभु यीशु मसीह के हैं और क्योंकि परमेश्वर का आत्मा हमें एक दूसरे से प्रेम करने के लिये प्रेरित करता है, इसलिए मैं तुम सब से आग्रह करता हूँ कि तुम मेरे लिये परमेश्वर से उत्साहपूर्वक प्रार्थना करके मेरी सहायता करो। BSB BSB: Now I urge you, brothers, by our Lord Jesus Christ and by the love of the Spirit, to join me in my struggle by praying to God for me.
31 HGST { प्रार्थना करो} कि परमेश्वर मुझे यहूदिया प्रांत के यहूदियों से बचाए जो{ यीशु में} विश्वास नहीं करते।{ प्रार्थना करें} कि यरूशलेम में परमेश्वर के लोग उस धन को स्वीकार करें जो मैं उन्हें{ वहाँ के गरीब विश्वासियों} के लिए देता हूँ। BSB BSB: Pray that I may be delivered from the unbelievers in Judea, and that my service in Jerusalem may be acceptable to the saints there,
32 HGST इन बातों के लिये प्रार्थना करो ताकि परमेश्वर प्रसन्न हो कि मैं तुम्हारे पास आऊँ, और मैं तुम्हारे बीच में विश्राम करने में सक्षम हो सकूँ— और तुम मेरे साथ— कुछ दिन विश्राम करो। BSB BSB: so that by God’s will I may come to you with joy and together with you be refreshed.
33 HGST मैं प्रार्थना करता हूँ कि परमेश्वर, जो हमें शान्ति प्राप्त करने के लिये प्रेरित करता है, तुम सब के साथ रहे और तुम्हारी सहायता करे। ऐसा ही हो! BSB BSB: The God of peace be with all of you. Amen.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.