1 HGST अब्राहम हम यहूदियों का पूजनीय पूर्वज है। अत: इस बारे में विचार करो कि अब्राहम के साथ जो हुआ उससे हम क्या सीख सकते हैं। BSB BSB: What then shall we say that Abraham, our forefather according to the flesh, has discovered?
2 HGST यदि अब्राहम के द्वारा भले कामों को करने के कारण परमेश्वर ने उसे अपने साथ सही ठहराया, तो फिर अब्राहम के पास लोगों के सामने इस बारे में घमंड करने का कारण होता,(परन्तु ऐसा होने पर भी, उसके पास परमेश्वर के सामने इस बारे में घमंड करने का कोई कारण नहीं होता)। BSB BSB: If Abraham was indeed justified by works, he had something to boast about, but not before God.
4 HGST अब यदि हमें उस काम के लिये मजदूरी मिलती है जो हम करते हैं, तो उस मजदूरी को उपहार नहीं माना जाता। इसके बजाय, उन्हें वह माना जाता है जो हमने कमाया है। इसी रीति से, यदि हम परमेश्वर को हमारे प्रति दयालु होने के लिये बाध्य करने के लिये कुछ कर पाएँ, तो वह उपहार नहीं होगा। BSB BSB: Now the wages of the worker are not credited as a gift, but as an obligation.
5 HGST परन्तु वास्तव में, परमेश्वर उन लोगों को अपने साथ सही ठहराता है जिन्होंने पहले उसका आदर नहीं किया था। इसके बजाय, वे अब उस पर भरोसा करते हैं, और इसलिए परमेश्वर उन्हें अपने साथ सही मानता है। BSB BSB: However, to the one who does not work, but believes in Him who justifies the ungodly, his faith is credited as righteousness.
6 HGST इसी रीति से, यह वैसा ही है जैसा दाऊद ने भजन संहिता में किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में लिखा है जिसे इसे बिना कमाए परमेश्वर अपने साथ सही मानता है: BSB BSB: And David speaks likewise of the blessedness of the man to whom God credits righteousness apart from works:
7 HGST “वे लोग कितने भाग्यशाली हैं जिनके पाप परमेश्वर ने क्षमा कर दिए, और जिनके पापों पर वह अब ध्यान नहीं देता। BSB BSB: “Blessed are they whose lawless acts are forgiven, whose sins are covered.
8 HGST वे लोग कितने भाग्यशाली हैं जिनके पापों का वह अब लेखा नहीं रखता।” BSB BSB: Blessed is the man whose sin the Lord will never count against him.”
9 HGST इस प्रकार भाग्यशाली होना कुछ ऐसा नहीं है जिसे केवल हम यहूदी अनुभव कर सकते हैं। नहीं, यह कुछ ऐसा है जिसे गैर- यहूदी भी अनुभव कर सकते हैं। हम यह इसलिए जानते हैं, क्योंकि पवित्रशास्त्र में ऐसा लिखा है कि अब्राहम ने परमेश्वर पर भरोसा किया, इसलिए परमेश्वर ने उसे अपने साथ सही माना। BSB BSB: Is this blessing only on the circumcised, or also on the uncircumcised? We have been saying that Abraham’s faith was credited to him as righteousness.
10 HGST इस बारे में विचार करो कि परमेश्वर ने अब्राहम के लिये यह कब किया। उसने अब्राहम के खतना होने से पहले ऐसा किया, उसके बाद नहीं। BSB BSB: In what context was it credited? Was it after his circumcision, or before? It was not after, but before.
11 HGST परमेश्वर ने अब्राहम को ग्रहण कर लिये जाने के कई वर्षों बाद उसका खतना किया जाने की आज्ञा दी। खतना वह छाप था जो दिखाता था कि अब्राहम पहले से ही परमेश्वर के साथ सही था। अत: हम यहाँ सीख सकते हैं कि परमेश्वर ने अब्राहम को उन सभी का पूर्वज माना जो उस पर भरोसा करते हैं, यहाँ तक कि उनका भी जिनका खतना नहीं हुआ है। इस रीति से, परमेश्वर इन सभी लोगों को अपने साथ सही मानता है। BSB BSB: And he received the sign of circumcision as a seal of the righteousness that he had by faith while he was still uncircumcised. So then, he is the father of all who believe but are not circumcised, in order that righteousness might be credited to them.
12 HGST इसी प्रकार, परमेश्वर अब्राहम को हम सभी का पूर्वज मानता है जो सच्चे यहूदी हैं, अर्थात्, वे सब यहूदी जिनके शरीरों पर न केवल खतने का छाप है, बल्कि— इससे भी अधिक महत्वपूर्ण— जो हमारे पूर्वज अब्राहम की तरह जीवन बिताते हैं, जब उनका खतना नहीं हुआ था, जब वह सामान्य रूप से परमेश्वर पर भरोसा करता था। BSB BSB: And he is also the father of the circumcised who not only are circumcised, but who also walk in the footsteps of the faith that our father Abraham had before he was circumcised.
13 HGST परमेश्वर ने अब्राहम और उसके वंशजों से प्रतिज्ञा की कि वे इस जगत के वारिस होंगे। परन्तु जब उसने यह प्रतिज्ञा की, तो यह इस कारण नहीं था कि अब्राहम किसी व्यवस्था का पालन कर रहा था। इसके बजाय, यह इस कारण थी क्योंकि अब्राहम को विश्वास था कि परमेश्वर वह करेगा जिसकी उसने प्रतिज्ञा की है। अत: परमेश्वर ने अब्राहम को अपने साथ सही ठहराया। BSB BSB: For the promise to Abraham and his offspring that he would be heir of the world was not given through the law, but through the righteousness that comes by faith.
14 HGST यदि लोग इस जगत के वारिस इसलिए हैं क्योंकि वे परमेश्वर की व्यवस्था का पालन करते हैं, तो फिर किसी भी बात के लिये परमेश्वर पर भरोसा करना बेकार है, और उसकी प्रतिज्ञा का कोई अर्थ नहीं है। BSB BSB: For if those who live by the law are heirs, faith is useless and the promise is worthless,
15 HGST स्मरण रखो कि वास्तव में, परमेश्वर अपनी व्यवस्था में कहता है कि वह ऐसे हर एक व्यक्ति को दण्ड देगा जो उसका पूरी तरह से पालन नहीं करता। हालाँकि, यह भी स्मरण रखो कि जिन लोगों के पास व्यवस्था नहीं है, उनके लिये इसकी अनाज्ञाकारिता करना असम्भव है। BSB BSB: because the law brings wrath. And where there is no law, there is no transgression.
16 HGST अत: यह इस कारण है क्योंकि हम परमेश्वर पर भरोसा करते हैं कि हम उन वस्तुओं को प्राप्त करेंगे जिनकी उसने हमें भेंट स्वरूप देने की प्रतिज्ञा इसलिए की है, क्योंकि वह बहुत दयालु है। वह ये वस्तुएँ हर उस व्यक्ति को देता है जिसे वह अब्राहम का सच्चा वंशज मानता है— अर्थात् हम यहूदी विश्वासियों को, जिनके पास परमेश्वर की व्यवस्था है और जो उस पर भरोसा करते हैं, और वे गैर- यहूदी भी जिनके पास परमेश्वर की व्यवस्था नहीं है, परन्तु जो अब्राहम के समान ही उस पर भरोसा करते हैं। क्योंकि परमेश्वर अब्राहम को हम सभी विश्वासियों का सच्चा पूर्वज मानता है। BSB BSB: Therefore, the promise comes by faith, so that it may rest on grace and may be guaranteed to all Abraham’s offspring—not only to those who are of the law, but also to those who are of the faith of Abraham. He is the father of us all.
17 HGST यही बात परमेश्वर ने अब्राहम से पवित्रशास्त्र में कही थी:“मैं तुझे कई जातीय समूहों का पूर्वज बनाऊँगा।” अब्राहम ने इसे सीधे परमेश्वर से प्राप्त किया, जो मरे हुए लोगों को जीवित करता है और शून्यता से वस्तुओं की रचना करता है। BSB BSB: As it is written: “I have made you a father of many nations.” He is our father in the presence of God, in whom he believed, the God who gives life to the dead and calls into being what does not yet exist.
18 HGST अब्राहम ने आशाहीन लगने वाली परिस्थितियों के बावजूद परमेश्वर पर भरोसा करके परमेश्वर पर भरोसा किया। परिणामस्वरूप, वह अनेक लोगों के लिए आध्यात्मिक पूर्वज बन गया। यह वैसा ही हुआ जैसा परमेश्वर ने उससे शास्त्रों में वादा किया था:“तेरे वंश के लोग आकाश के तारों के समान अनगिनत हो जाएँगे।” BSB BSB: Against all hope, Abraham in hope believed and so became the father of many nations, just as he had been told, “So shall your offspring be.”
19 HGST अब्राहम ने संदेह नहीं किया कि परमेश्वर वह करेगा जो उसने प्रतिज्ञा की थी, भले ही अब्राहम जानता था कि उसका शरीर एक बच्चे का पिता बनने में सक्षम नहीं था(आखिरकार, वह लगभग सौ वर्ष की आयु का था), और वह जानता था कि सारा के कभी बच्चे उत्पन्न नहीं हुए थे, विशेष रूप से अब, क्योंकि वह बहुत बूढ़ी थी। BSB BSB: Without weakening in his faith, he acknowledged the decrepitness of his body (since he was about a hundred years old) and the lifelessness of Sarah’s womb.
20 HGST अब्राहम ने बिलकुल भी संदेह नहीं किया कि परमेश्वर वह करेगा जो उसने प्रतिज्ञा की थी। इसके बजाय, उसने परमेश्वर पर और अधिक दृढ़ता से भरोसा किया, और जो परमेश्वर करने जा रहा था उसके लिये उसने परमेश्वर को धन्यवाद दिया। BSB BSB: Yet he did not waver through disbelief in the promise of God, but was strengthened in his faith and gave glory to God,
21 HGST अब्राहम को यह भी भरोसा था कि परमेश्वर उसे करने में सक्षम है जो कुछ भी उसने प्रतिज्ञा की थी जो वह करने जा रहा था। BSB BSB: being fully persuaded that God was able to do what He had promised.
22 HGST और यही कारण है कि परमेश्वर ने अब्राहम को अपने साथ सही माना। BSB BSB: This is why “it was credited to him as righteousness.”
23 HGST पवित्रशास्त्र के ये शब्द,“परमेश्वर ने उसे अपने साथ सही इसलिए माना क्योंकि उसने उस पर भरोसा किया,” केवल अब्राहम के बारे में नहीं हैं। BSB BSB: Now the words “it was credited to him” were written not only for Abraham,
24 HGST वे हमारे बारे में भी लिखे गए हैं, जिन्हें परमेश्वर अपने साथ सही इसलिए मानेगा क्योंकि हम उस पर भरोसा करते हैं, जिसने हमारे प्रभु यीशु को मरने के बाद फिर से जीवित किया। BSB BSB: but also for us, to whom righteousness will be credited—for us who believe in Him who raised Jesus our Lord from the dead.
25 HGST परमेश्वर ने हमारे बुरे कामों के कारण लोगों को यीशु को मार डालने की अनुमति दी। और परमेश्वर ने यीशु को फिर से जीवित किया क्योंकि परमेश्वर हमें उसके साथ सही ठहराना चाहता था। BSB BSB: He was delivered over to death for our trespasses and was raised to life for our justification.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.