1 IEV यह कहने के बाद, मैंने स्वयं से कहा,“मैं गुम्मट पर चढ़ जाऊँगा, और अपने देखरेख के गुम्मट पर खड़ा हो जाऊँगा। मैं यह जानने के लिए वहाँ प्रतीक्षा करूँगा कि यहोवा क्या कहेंगे, वे क्या उत्तर देंगे और मुझे किस प्रकार उत्तर देना चाहिए।” BSB BSB: I will stand at my guard post and station myself on the ramparts. I will watch to see what He will say to me, and how I should answer when corrected.
2 IEV तब यहोवा ने मुझे उत्तर दिया,“पटियाओं पर स्पष्ट रूप से लिख दे जो मैं तुझको इस दर्शन में बता रहा हूँ, और फिर इसे एक सन्देशवाहक को पढ़ने के लिए दे कि वह इसे अन्य लोगों को बताने के लिए सन्देश ले कर दौड़ सके। BSB BSB: Then the LORD answered me: “Write down this vision and clearly inscribe it on tablets, so that a herald may run with it.
3 IEV इस दर्शन में मैं भविष्य में होने वाली घटनाओं के विषय में बताऊँगा। अभी वह समय नहीं है जब यह होगा, परन्तु यह सब निश्चय ही होगा, और जब यह होगा, तब शीघ्र ही हो जाएगा, और उनके होने में देरी नहीं होगी। तुम चाहते हो कि यह घटनाएँ तुरन्त हो जाए, परन्तु ये नहीं हो रही हैं। उनके होने के लिए धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा करो! BSB BSB: For the vision awaits an appointed time; it testifies of the end and does not lie. Though it lingers, wait for it, since it will surely come and will not delay.
4 IEV घमण्डी लोगों के विषय में सोचो! वे निश्चय ही धार्मिक काम नहीं कर रहे हैं। परन्तु जो धर्मी हैं वे जीवित रहेंगे क्योंकि जो मैं चाहता हूँ वे उसे निष्ठापूर्वक करते हैं। BSB BSB: Look at the proud one; his soul is not upright—but the righteous will live by faith—
5 IEV यदि लोग अधिक दाखमधु पीने के लिए जीते हैं, तो वे स्वयं को धोखा देते हैं, और घमण्डी लोग कभी भी विश्राम करने में सक्षम नहीं होते। लालची लोग अपने मुँह को उस स्थान के समान चौड़ा खोलते हैं जहाँ मृत लोग पड़े हैं, और उनके पास कभी पर्याप्त नहीं होता, जैसे शवों का स्थान कभी भी मृत लोगों के लिए पर्याप्त नहीं होता है। बाबेल की सेनाएँ कई राष्ट्रों पर विजय प्राप्त करके उन पर अधिकार करती हैं, और वहाँ के सभी लोगों को बन्दी बना लेती है। BSB BSB: and wealth indeed betrays him. He is an arrogant man never at rest. He enlarges his appetite like Sheol, and like Death, he is never satisfied. He gathers all the nations to himself and collects all the peoples as his own.
6 IEV परन्तु शीघ्र ही जिन लोगों को उन्होंने बन्दी बना लिया है वे बाबेल के सैनिकों का उपहास करेंगे! वे उनका ठट्ठा उड़ा कर कहेंगे,‘तुम्हारे साथ भयानक बातें होंगी जिन्होंने अन्य देशों से वस्तुएँ चुरा ली हैं! तुमने लोगों को विवश करके कई वस्तुएँ प्राप्त कर ली हैं। परन्तु तुम निश्चय ही उन वस्तुओं को लम्बे समय तक नहीं रख पाओगे! BSB BSB: Will not all of these take up a taunt against him, speaking with mockery and derision: ‘Woe to him who amasses what is not his and makes himself rich with many loans! How long will this go on?’
7 IEV जिन लोगों को तुमने अन्याय से तुम्हारा ऋणी होने के लिए विवश किया, वे अचानक उठ खड़े होंगे और तुम्हें थरथरा देंगे, और वे उन सब वस्तुओं को ले जाएँगे जिन्हें तुमने उनके पास से चोरी करके ले लिया था। BSB BSB: Will not your creditors suddenly arise and those who disturb you awaken? Then you will become their prey.
8 IEV तुमने कई राष्ट्रों के लोगों से उनकी वस्तुएँ चुरा ली हैं। तुमने कई जाति समूहों के लोगों की हत्या की, और तुमने उनकी भूमि और उनके शहरों को नष्ट कर दिया। तब जो लोग अभी भी जीवित हैं वे तुम्हारी मूल्यवान वस्तुएँ चुरा लेंगे। BSB BSB: Because you have plundered many nations, the remnant of the people will plunder you—because of your bloodshed against man and your violence against the land, the city, and all their dwellers.
9 IEV बाबेल के लोगों तुम जो बड़े घरों का निर्माण करते हो पैसे के विषय में जो तुमने दूसरों को विवश करके पाया है। तुम गर्व करते हो, और तुमको लगता है कि तुम्हारे घर सुरक्षित होंगे क्योंकि तुमने उन्हें ऐसे स्थानों पर बनाया है जहाँ तुम सरलता से उनकी रक्षा कर सकते हो। BSB BSB: Woe to him who builds his house by unjust gain, to place his nest on high and escape the hand of disaster!
10 IEV परन्तु क्योंकि तुमने दूसरों को नष्ट कर दिया है, तुम अपने परिवार के लिए और स्वयं के लिए लज्जा के पात्र हो गए हो! BSB BSB: You have plotted shame for your house by cutting off many peoples and forfeiting your life.
11 IEV तुम्हारे घरों की दीवारों के पत्थर तुमको दोष देने के लिए रोते हैं, और तुम्हारी छत की सारी कड़ियाँ भी वही बातें कहती हैं! BSB BSB: For the stones will cry out from the wall, and the rafters will echo it from the woodwork.
12 IEV बाबेल के लोगों, तुम्हारे साथ भयानक घटनाएँ होंगी, तुम शहरों के निर्माण के लिए लोगों को मार देते हो; ऐसे शहर जिन्हें तुम अपराध करके कमाए गए पैसे का उपयोग करके बनाते हो। BSB BSB: Woe to him who builds a city with bloodshed and establishes a town by iniquity!
13 IEV परन्तु स्वर्गदूतों की सेना के प्रधान, यहोवा ने यह घोषणा की है कि प्रत्येक वस्तु जिसे लोग ऐसे कार्य करके बनाते हैं, वह आग से नष्ट की जाएगी; वे व्यर्थ ही में कठोर कार्य करेंगे। BSB BSB: Is it not indeed from the LORD of Hosts that the labor of the people only feeds the fire, and the nations weary themselves in vain?
14 IEV परन्तु इसके विपरीत, जैसे महासागर पानी से भरे हुए हैं, धरती उन लोगों से भर जाएगी जो जानते हैं कि यहोवा बहुत महान है! BSB BSB: For the earth will be filled with the knowledge of the glory of the LORD as the waters cover the sea.
15 IEV बाबेल के लोगों तुम्हारे साथ भयानक घटनाएँ घटित होंगी, तुम जो समीप के देशों के लोगों से नशा करवाते हो। तुम उन्हें बहुत अधिक दाखमधु पीने के लिए विवश करते हो जब तक कि वे नशे में चूर न हों और फिर इधर उधर नंगे घूमें क्योंकि जब तुम ऐसा देखते हो तो तुम आनन्दित होते हो। BSB BSB: Woe to him who gives drink to his neighbors, pouring it from the wineskin until they are drunk, in order to gaze at their nakedness!
16 IEV परन्तु वह तुम ही हो जिसको सम्मानित करने की अपेक्षा शीघ्र ही अपमानित किया जाएगा। जब तक तुम नशे में लड़खड़ाते हुए इधर उधर न घूमों, यह ऐसा होगा जैसे तुमको बहुत दाखमधु पीने के लिए विवश किया गया। तुम दाखमधु पीओगे जो इस बात का लक्षण है कि यहोवा तुम्हें दण्ड देंगे, और वह दूसरों के द्वारा तुम्हें सम्मानित करने की अपेक्षा अपमानित करवाएँगे। BSB BSB: You will be filled with shame instead of glory. You too must drink and expose your uncircumcision! The cup in the LORD’s right hand will come around to you, and utter disgrace will cover your glory.
17 IEV तुमने लबानोन के लोगों के साथ हिंसक कार्य किए, और तुमने वहाँ जंगली पशुओं को मार डाला, परन्तु तुमको ऐसा करने के कारण गम्भीर रूप से दण्डित किया जाएगा। तुमने कई लोगों को मारा है और तुमने उनकी भूमि और उनके शहरों को नष्ट कर दिया है। BSB BSB: For your violence against Lebanon will overwhelm you, and the destruction of animals will terrify you, because of your bloodshed against men and your violence against the land, the city, and all their dwellers.
18 IEV बाबेल के लोगों तुमको यह जानने की आवश्यकता है कि तुम्हारी मूर्तियाँ व्यर्थ हैं, क्योंकि मनुष्य ही मूर्तियाँ बनाते हैं। नक्काशी की हुई या ढाल कर बनाई गई मूर्तियाँ तुमको धोखा देती हैं। जो मूर्तियों पर भरोसा करते हैं वे उन पर भरोसा कर रहे हैं जिन्हें उन्होंने स्वयं बनाया है, ऐसी मूर्ति जो बातें नहीं कर सकती हैं! BSB BSB: What use is an idol, that a craftsman should carve it—or an image, a teacher of lies? For its maker trusts in his own creation; he makes idols that cannot speak.
19 IEV तुम्हारे साथ भयानक बातें होंगी तुम जो लकड़ी से बनी हुई निर्जीव मूर्तियों से कहते हो,‘उठो!’ पत्थर की मूर्तियाँ निश्चय ही तुमको नहीं बता सकती कि तुमको क्या करना चाहिए; वे अच्छे दिखते हैं क्योंकि वे चाँदी और सोने से ढँके होते हैं, परन्तु वे जीवित नहीं हैं। BSB BSB: Woe to him who says to wood, ‘Awake!’ or to silent stone, ‘Arise!’ Can it give guidance? Behold, it is overlaid with gold and silver, yet there is no breath in it at all.”
20 IEV परन्तु यहोवा अपने पवित्र आराधनालय में है; पृथ्वी पर सब को उनकी उपस्थिति में चुप रहना चाहिए!” BSB BSB: But the LORD is in His holy temple; let all the earth be silent before Him.