1 IEV “स्वर्ग से परमेश्वर का शासन ऐसा होगा जैसा कि दस अविवाहित लड़कियों के साथ हुआ जो विवाह समारोह में जाने के लिए तैयार हो गईं। उन्होंने अपनी मशालें ले लीं और जा कर दूल्हे के आने की प्रतीक्षा करने लगीं। BSB BSB: “At that time the kingdom of heaven will be like ten virgins who took their lamps and went out to meet the bridegroom.
2 IEV अब इनमें पाँच लड़कियाँ मूर्ख थीं, और पाँच बुद्धिमान थीं। BSB BSB: Five of them were foolish, and five were wise.
3 IEV मूर्ख लड़कियों ने अपनी मशालें लीं, परन्तु उन्होंने उनके लिए कोई अतिरिक्त जैतून का तेल नहीं लिया। BSB BSB: The foolish ones took their lamps but did not take along any extra oil.
4 IEV परन्तु बुद्धिमान लड़कियों ने अपनी कुप्पियों में तेल और साथ ही मशालें भी लीं। BSB BSB: But the wise ones took oil in flasks along with their lamps.
5 IEV दूल्हे के आने में देरी हो रही थी, और बहुत रात हो गई थी। इसलिए सभी लड़कियों को नींद आ गई और वे सो गईं। BSB BSB: When the bridegroom was delayed, they all became drowsy and fell asleep.
6 IEV रात के मध्य में किसी ने चिल्लाकर उन्हें जगाया,‘वह यहाँ है! दूल्हा आ रहा है! निकल कर जाओ और उससे मिलो!’ BSB BSB: At midnight the cry rang out: ‘Here is the bridegroom! Come out to meet him!’
7 IEV इसलिए सभी लड़कियों ने उठकर जलाने के लिए अपनी मशालों को ठीक किया। BSB BSB: Then all the virgins woke up and trimmed their lamps.
8 IEV मूर्ख लड़कियों ने बुद्धिमानों से कहा,‘हमें अपना कुछ तेल दे दो, क्योंकि हमारी मशालें बुझ रही हैं!’ BSB BSB: The foolish ones said to the wise, ‘Give us some of your oil; our lamps are going out.’
9 IEV बुद्धिमान लड़कियों ने उत्तर दिया,‘नहीं, क्योंकि यहाँ हमारी और तुम्हारी मशालों के लिए पर्याप्त तेल नहीं हो सकता है। बेचने वालों के पास जाओ और तेल मोल लो! BSB BSB: ‘No,’ said the wise ones, ‘or there may not be enough for both us and you. Instead, go to those who sell oil and buy some for yourselves.’
10 IEV जब मूर्ख लड़कियाँ तेल मोल लेने के लिए रास्ते में ही थी, कि दूल्हा वहाँ आ पहुँचा। तब बुद्धिमान लड़कियाँ, जो तैयार थीं, उसके साथ विवाह के भवन में गईं, जहाँ दुल्हन प्रतीक्षा कर रही थी, तब द्वार बन्द हो गया। BSB BSB: But while they were on their way to buy it, the bridegroom arrived. Those who were ready went in with him to the wedding banquet, and the door was shut.
11 IEV बाद में, वे पाँच लड़कियाँ विवाह के भवन में आईं, और उन्होंने दूल्हे को बुलाया,‘महोदय, हमारे लिए द्वारा खोलो!’ BSB BSB: Later the other virgins arrived and said, ‘Lord, lord, open the door for us!’
12 IEV उसने उनसे कहा,‘मैं तुमसे सच कहता हूँ कि मैं तुम्हें नहीं जानता।’ BSB BSB: But he replied, ‘Truly I tell you, I do not know you.’
13 IEV फिर यीशु ने आगे कहा,“तुम्हारे साथ ऐसा न हो, इसलिए तैयार रहो क्योंकि तुम उस दिन और समय को नहीं जानते।” BSB BSB: Therefore keep watch, because you do not know the day or the hour.
14 IEV “जब मनुष्य के पुत्र स्वर्ग से राजा के रूप में लौटते हैं, तो वह उस मनुष्य के जैसे होंगे जो लम्बी यात्रा पर जाने वाला था। उसने अपने कर्मचारियों को एक साथ बुलाया और उन्हें अपनी धन- सम्पत्ति में से कुछ निवेश करने और उसके लिए अधिक धन कमाई करने के लिए दिया। BSB BSB: For it is just like a man going on a journey, who called his servants and entrusted them with his possessions.
15 IEV उसने उन्हें पैसे का प्रयोग करने की उनकी क्षमता के अनुसार पैसा दिया। उदाहरण के लिए, उसने एक सेवक को सोने के पाँच थैले दिए, जिनका वजन लगभग 165 किलोग्राम था, उसने एक और सेवक को दो थैले दिए जिनका वजन लगभग छियासठ किलोग्राम था, और उसने एक और सेवक को एक थैला दिया, जिसका वजन लगभग तैंतीस किलोग्राम था। फिर वह अपनी यात्रा पर चला गया। BSB BSB: To one he gave five talents, to another two talents, and to another one talent—each according to his own ability. And he went on his journey.
16 IEV जिस दास को सोने के पाँच तोड़े मिले थे, वह तुरन्त चला गया और उस पैसे का प्रयोग करके पाँच और तोड़े कमाए। BSB BSB: The servant who had received the five talents went at once and put them to work and gained five more.
17 IEV इसी प्रकार, जिस दास को सोने के दो थैले मिले थे, उसने दो तोड़े और कमाए। BSB BSB: Likewise, the one with the two talents gained two more.
18 IEV परन्तु जिस दास को सोने का एक थैला मिला था उसने जा कर भूमि में एक गड्ढ़ा खोदा और उसे सुरक्षित रखने के लिए वहाँ छिपा दिया। BSB BSB: But the servant who had received the one talent went off, dug a hole in the ground, and hid his master’s money.
19 IEV एक लम्बे समय के बाद सेवकों का स्वामी लौट आया। उसने उन सबको एक साथ बुलाया और लेखा लेने लगा कि उन्होंने उसके पैसों के साथ क्या किया। BSB BSB: After a long time the master of those servants returned and settled accounts with them.
20 IEV जिस दास को सोने के पाँच तोड़े मिले थे, वह उसके पास दस तोड़े ले कर आया। उसने कहा,‘स्वामी, तूने मुझे पाँच सोने के तोड़े सौंप दिए थे। देख, मैंने पाँच और कमाए हैं!’ BSB BSB: The servant who had received the five talents came and presented five more. ‘Master,’ he said, ‘you entrusted me with five talents. See, I have gained five more.’
21 IEV उसके स्वामी ने उत्तर दिया,‘तू एक बहुत अच्छा सेवक है! तू मेरे लिए बहुत विश्वासयोग्य रहा है। तूने थोड़े पैसे को बहुत अच्छे से सम्भाला है, इसलिए मैं तुझे कई वस्तुओं का उत्तरदायित्व सौंपूँगा। आ और मेरे साथ आनन्द मना!’ BSB BSB: His master replied, ‘Well done, good and faithful servant! You have been faithful with a few things; I will put you in charge of many things. Enter into the joy of your master!’
22 IEV जिस दास ने सोने के दो थैले पाए थे, वह भी आया, और उसने कहा,‘हे स्वामी, तूने मुझे सोने के दो थैले सौंप दिए थे। देख, मैंने दो और कमाए हैं।’ BSB BSB: The servant who had received the two talents also came and said, ‘Master, you entrusted me with two talents. See, I have gained two more.’
23 IEV उसके स्वामी ने उत्तर दिया,‘तू एक बहुत अच्छा सेवक है! तू मेरे लिए बहुत विश्वासयोग्य रहा है। तूने थोड़े पैसे को बहुत अच्छे से सम्भाला है, इसलिए मैं तुझे कई वस्तुओं का उत्तरदायित्व सौंपूँगा। आ और मेरे साथ आनन्द मना।’ BSB BSB: His master replied, ‘Well done, good and faithful servant! You have been faithful with a few things; I will put you in charge of many things. Enter into the joy of your master!’
24 IEV फिर जिस दास को सोने का एक तोड़ा मिला था वह आया। उसने कहा,‘स्वामी, मैं तुझ से डर गया था। मुझे पता था कि तू कठोर मनुष्य जो बहुत पैसा कमाने की इच्छा रखता है, भले ही तू कुछ भी न निवेश करे, जैसे एक किसान जो उस खेत की कटाई करने का प्रयास करता है जिसमें उसने फसल नहीं बोई थी। BSB BSB: Finally, the servant who had received the one talent came and said, ‘Master, I knew that you are a hard man, reaping where you have not sown and gathering where you have not scattered seed.
25 IEV मुझे डर था कि तू क्या करेगा यदि मैंने तेरे द्वारा निवेश करने के लिए दिए गए पैसे को खो दिया, तो मैंने इसे भूमि में छिपा दिया। ये अब यहाँ है; कृपया इसे वापस ले- ले!’ BSB BSB: So I was afraid and went out and hid your talent in the ground. See, you have what belongs to you.’
26 IEV उसके स्वामी ने उत्तर दिया,‘तू दुष्ट और आलसी सेवक है! तू जानता था कि मैं पैसा कमाने की इच्छा रखता हूँ, चाहे मैंने कुछ निवेश नहीं किया है। BSB BSB: ‘You wicked, lazy servant!’ replied his master. ‘You knew that I reap where I have not sown and gather where I have not scattered seed.
27 IEV तो फिर, तुझे कम से कम मेरा पैसा किसी बैंक में एकत्र कर देना चाहिए था, कि जब मैं लौटाता तब मैं इसे कमाए गए ब्याज के साथ वापस ले लेता!’ BSB BSB: Then you should have deposited my money with the bankers, and on my return I would have received it back with interest.
28 IEV तब स्वामी ने अपने दूसरे सेवकों से कहा,‘उससे सोने का थैला ले लो और उस सेवक को दे दो जिसके पास दस थैले हैं। BSB BSB: Therefore take the talent from him and give it to the one who has ten talents.
29 IEV जो लोग प्राप्त की वस्तुओं का उत्तम उपयोग करते हैं, परमेश्वर उनको और अधिक देंगे, और उनके पास बहुत कुछ होगा। परन्तु उन लोगों से जो प्राप्त की हुई वस्तुओं का उपयोग नहीं करते हैं, तो जो पहले से उनके पास है, उनसे वह भी ले लिया जाएगा। BSB BSB: For everyone who has will be given more, and he will have an abundance. But the one who does not have, even what he has will be taken away from him.
30 IEV इसके अतिरिक्त, उस निकम्मे सेवक को बाहर अँधेरे में छोड़ दो, जहाँ वह उन लोगों के साथ होगा जो दर्द में चीख रहे हैं, और दाँत पीस रहे हैं।’ BSB BSB: And throw that worthless servant into the outer darkness, where there will be weeping and gnashing of teeth.’
32 IEV सभी लोगों के समूहों में से हर एक जन उनके सामने आएँगे। तब वह लोगों को एक दूसरे से अलग करेंगे, जैसे चरवाहा अपनी भेड़ों को अपनी बकरियों से अलग करता है। BSB BSB: All the nations will be gathered before Him, and He will separate the people one from another, as a shepherd separates the sheep from the goats.
33 IEV भेड़- बकरियों के समान वह धर्मी लोगों को अपनी दाएँ ओर और कुटिल लोगों को अपनी बाईं ओर रखेंगे।” BSB BSB: He will place the sheep on His right and the goats on His left.
34 IEV तब वह अपने दाहिनी ओर वालों से कहेंगे‘हे मेरे पिता से आशीष प्राप्त करने वाले लोगों, आओ! सब अच्छी वस्तुएँ जो वह तुम्हें देंगे, उन्हें प्राप्त करो, क्योंकि वह तुमको अपने शासन के आशीषें दे रहे हैं— वह वस्तुएँ जो वह संसार के बनाए जाने के समय से ही तैयार कर रहे हैं। BSB BSB: Then the King will say to those on His right, ‘Come, you who are blessed by My Father, inherit the kingdom prepared for you from the foundation of the world.
35 IEV ये वस्तुएँ तुम्हारी हैं, क्योंकि जब मुझे भूख लगी थी तब तुमने मुझे खाने के लिए कुछ दिया था। जब मुझे प्यास लगी तो तुमने मुझे कुछ पीने के लिए दिया था। जब मैं तुम्हारे शहर में एक अजनबी था, तो तुमने मुझे अपने घरों में रहने के लिए आमन्त्रित किया था। BSB BSB: For I was hungry and you gave Me something to eat, I was thirsty and you gave Me something to drink, I was a stranger and you took Me in,
36 IEV जब मुझे कपड़ों की आवश्यकता थी, तो तुमने मुझे कुछ पहनने को दिया था। जब मैं बीमार था, तो तुमने मेरी देखभाल की थी। जब मैं बन्दीगृह में था, तुम मुझसे मिलने आए थे।’ BSB BSB: I was naked and you clothed Me, I was sick and you looked after Me, I was in prison and you visited Me.’
37 IEV तब लोग जिनको परमेश्वर ने अच्छा कहा है, वे उत्तर देंगे,‘हे प्रभु, आप कब भूखे थे, और हमने आपको देखा और आपको खाने के लिए कुछ दिया था? आप कब प्यासे थे और हमने आपको कुछ पीने के लिए दिया था? BSB BSB: Then the righteous will answer Him, ‘Lord, when did we see You hungry and feed You, or thirsty and give You something to drink?
38 IEV आप कब हमारे शहर में एक अजनबी थे और हमने आपको हमारे घरों में रहने के लिए आमन्त्रित किया था? आपको कपड़ों की आवश्यकता कब हुई और हमने आपको वस्त्र दिए? BSB BSB: When did we see You a stranger and take You in, or naked and clothe You?
39 IEV आप कब बीमार थे या बन्दीगृह में थे और हम आप से मिलने गए थे? BSB BSB: When did we see You sick or in prison and visit You?’
40 IEV राजा उत्तर देंगे,‘सच्चाई यह है कि जो कुछ तुमने अपने साथी विश्वासियों में से किसी एक के लिए किया था, यहाँ तक कि सबसे अधिक महत्वहीन के लिए किया था, वह तुमने निश्चय ही मेरे लिए किया है।’ BSB BSB: And the King will reply, ‘Truly I tell you, whatever you did for one of the least of these brothers of Mine, you did for Me.’
42 IEV तुम्हारे लिए यह सही है कि तुम वहाँ जाओ, क्योंकि जब मुझे भूख लगी थी तुमने मुझे खाने के लिए कुछ नहीं दिया था। जब मुझे प्यास लगी थी तो तुमने मुझे पीने के लिए कुछ नहीं दिया। BSB BSB: For I was hungry and you gave Me nothing to eat, I was thirsty and you gave Me nothing to drink,
43 IEV जब मैं तुम्हारे शहर में एक अजनबी था, तो तुमने मुझे अपने घरों में आमन्त्रित नहीं किया था। जब मुझे आवश्यकता थी तब तुमने मुझे कोई कपड़े नहीं दिए थे। जब मैं बीमार था या बन्दीगृह में था, तब तुमने मेरी देखभाल नहीं की।’ BSB BSB: I was a stranger and you did not take Me in, I was naked and you did not clothe Me, I was sick and in prison and you did not look after Me.’
44 IEV वे उत्तर देंगे,‘हे प्रभु, कब आप भूखे या प्यासे या अजनबी थे या कपड़ों की आवश्यकता में थे, या बीमार थे, या बन्दीगृह में थे, और हमने आपकी सहायता नहीं की?’ BSB BSB: And they too will reply, ‘Lord, when did we see You hungry or thirsty or a stranger or naked or sick or in prison, and did not minister to You?’
45 IEV वह उत्तर देंगे,‘सच्चाई यह है कि जब भी तुम मेरे लोगों में से किसी भी व्यक्ति की सहायता करने के लिए कुछ भी नहीं करते हो, चाहे वह सबसे अधिक महत्वहीन व्यक्ति हो, तो वह मैं था जिसके लिए तुमने ऐसा नहीं किया।’ BSB BSB: Then the King will answer, ‘Truly I tell you, whatever you did not do for one of the least of these, you did not do for Me.’