1 IEV राजा के उद्देश्य यहोवा द्वारा पानी की धारा के समान निर्देशित होते हैं; जैसे वह पानी के प्रवाह को निर्देशित करते हैं, वैसे ही जिस किसी मार्ग पर वह चाहते हैं वह राजा के मन को मोड़ देते हैं। BSB BSB: The king’s heart is a waterway in the hand of the LORD; He directs it where He pleases.
2 IEV जब कोई व्यक्ति अपने जीवन को देखता है, तो जो कुछ भी वह करता है वह उसको सही प्रतीत होता है, परन्तु यह मायने रखता है कि जो वह करता है उसके विषय में यहोवा क्या सोचते हैं। BSB BSB: All a man’s ways seem right to him, but the LORD weighs the heart.
3 IEV धर्म और न्याय के कार्य यहोवा के लिए अधिक स्वीकार्य हैं अपेक्षा इसके कि उसके लिए बलिदान चढ़ाना। BSB BSB: To do righteousness and justice is more desirable to the LORD than sacrifice.
4 IEV जब तू लोगों को दिखाता है कि तू उनसे उत्तम है, और साथ ही तेरे भीतर घमण्ड है- यह प्रकाश के समान चमकता है और दूसरों को बताता है कि तू एक दुष्ट व्यक्ति है— वे पाप के उदाहरण हैं। BSB BSB: Haughty eyes and a proud heart—the guides of the wicked—are sin.
5 IEV जो कठिन परिश्रम करते हैं और जो अपनी योजनाओं को लागू करते हैं वे सफल होंगे, परन्तु जो बहुत उतावली में और कम योजनाबद्ध रूप से कार्यवाही करता है, स्वयं को गरीब बनाता है। BSB BSB: The plans of the diligent bring plenty, as surely as haste leads to poverty.
6 IEV जब कोई झूठ बोलने के कारण धनवान हो जाता है, धुंध के समान उसका वह धन अदृश्य हो जाता है; वह धन उसे मार डालेगा। BSB BSB: Making a fortune by a lying tongue is a vanishing mist, a deadly pursuit.
7 IEV जब दुष्ट लोग हिंसा के कार्य करते हैं, तो वे अपनी ही हिंसा से नष्ट हो जाते हैं, क्योंकि वे उचित कार्य करने से मना करते हैं। BSB BSB: The violence of the wicked will sweep them away because they refuse to do what is just.
8 IEV दोषी व्यक्ति झूठ से ढँके रास्ते पर जाता है, परन्तु निर्दोष उचित कार्य करने का चुनाव करता है। BSB BSB: The way of a guilty man is crooked, but the conduct of the innocent is upright.
9 IEV घर की छत के कोने में अकेले रहना उत्तम है अपेक्षा इसके कि एक घर के भीतर एक ऐसी पत्नी के साथ रहना जो सदा आपके साथ विवाद करना चाहती है। BSB BSB: Better to live on a corner of the roof than to share a house with a quarrelsome wife.
10 IEV दुष्ट मनुष्य किसी भी वस्तु से बढ़कर बुराई को चाहता है; और जब वह अपने पड़ोसी को देखता है, तो दुष्ट व्यक्ति की आँखें प्रकट करती हैं कि वह अपने पड़ोसी के प्रति दयालु नहीं होने वाला है। BSB BSB: The soul of the wicked man craves evil; his neighbor finds no favor in his eyes.
11 IEV जब कोई ऐसा व्यक्ति दण्डित किया जाता है जो इस प्रकार का व्यवहार करता है कि वह अन्य लोगों की तुलना में उत्तम है, तो जो साधारण है– जो सही और गलत के विषय में नहीं जानता– उसे महत्वपूर्ण सबक सिखाया जाता है, और यदि तू बुद्धिमान व्यक्ति को सिखाता है, तो वह और भी अधिक सीख सकते हैं। BSB BSB: When a mocker is punished, the simple gain wisdom; and when a wise man is instructed, he acquires knowledge.
12 IEV जो धर्म के कार्य करता है वह उस घर को देखता है जहाँ दुष्ट लोग रहते हैं, और वह उनकी दुष्टता का सामना करता है और उन्हें न्याय के अंतर्गत लाता है। BSB BSB: The Righteous One considers the house of the wicked and brings the wicked to ruin.
13 IEV जब गरीब सहायता के लिए रोए, तो एक व्यक्ति था जिसने उनका रोना सुनने से मना कर दिया, परन्तु जब वह रोया, क्योंकि उसने अपने कानों को उनके रोते समय ढँक लिया था, किसी ने भी उसका रोना नहीं सुना। BSB BSB: Whoever shuts his ears to the cry of the poor, he too shall cry out and receive no answer.
14 IEV किसी ऐसे व्यक्ति को उपहार दे जो तुझ से क्रोध है, और यह उसका क्रोध दूर कर सकता है; एक गुप्त उपहार उस व्यक्ति को शान्त करने में सहायता कर सकता है जो तुझ से क्रोध है। BSB BSB: A gift in secret soothes anger, and a covert bribe pacifies great wrath.
15 IEV जब न्याय होता है, भले कार्यों से प्रेम करने वाले लोग आनन्दित होते हैं, परन्तु जब न्याय होता है, तो यह उन लोगों को बहुत डराता है जो बुरे कार्य करते हैं। BSB BSB: Justice executed is a joy to the righteous, but a terror to the workers of iniquity.
16 IEV एक व्यक्ति जो सही और गलत नहीं समझता है, वह निर्णय लेने का प्रयास करते समय खो जाएगा, जब वह मर जाएगा केवल तब ही उसे विश्राम मिलेगा। BSB BSB: The man who strays from the path of understanding will rest in the assembly of the dead.
17 IEV भोग विलास से प्रेम करना तुझे गरीब बना देगा; तू दाखमधु पी कर और महँगा भोजन खा कर धनवान नहीं हो सकता। BSB BSB: He who loves pleasure will become poor; the one who loves wine and oil will never be rich.
18 IEV जो व्यक्ति धर्म के कार्य करता है उसे दुष्ट व्यक्ति से अधिक सम्मानित किया जाता है, और एक भला पुरुष उस व्यक्ति से अधिक मूल्यवान होता है जो कभी भी अपना प्रतिज्ञा पूरा नहीं करता है। BSB BSB: The wicked become a ransom for the righteous, and the faithless for the upright.
19 IEV रेगिस्तान में अकेले रहना उत्तम है अपेक्षा इसके कि एक ऐसी पत्नी के साथ रहना जो सदा झगड़ा करती है और कभी शिकायत करना बन्द नहीं करती है। BSB BSB: Better to live in the desert than with a contentious and ill-tempered wife.
20 IEV बुद्धिमानों के पास बहुत ही मूल्यवान खजाने होते हैं और वे बहुत अच्छी तरह जीवन जीते हैं, परन्तु मूर्ख लोग अपने पास का सब कुछ नष्ट कर देते हैं। BSB BSB: Precious treasures and oil are in the dwelling of the wise, but a foolish man consumes them.
21 IEV एक व्यक्ति जो धर्म के कार्य करता है और दयालु है, वह एक अच्छा जीवन जीता है, बुद्धिमानी भरे निर्णय लेता है, और दूसरों से सम्मान प्राप्त करता है। BSB BSB: He who pursues righteousness and loving devotion finds life, righteousness, and honor.
22 IEV जब एक बुद्धिमान अगुवा शक्तिशाली योद्धाओं के एक शहर के विरुद्ध चला जाता है, वह जानता है कि शहर की सुरक्षा को कैसे तोड़ना है और वह इसे जीत लेता है। BSB BSB: A wise man scales the city of the mighty and pulls down the stronghold in which they trust.
23 IEV सावधान रहे, यदि तू अपने मुँह और जीभ से निकलने वाले शब्दों पर ध्यान देने के लिए कवच रख सकता है, तो तू बहुत सारी परेशानियों से दूर रहेगा। BSB BSB: He who guards his mouth and tongue keeps his soul from distress.
24 IEV ठट्ठा करने वाला सोचता है कि वह अन्य लोगों की तुलना में उत्तम है, और उसके कार्य उसके घमण्ड और उसके अहंकार से आते हैं। BSB BSB: Mocker is the name of the proud and arrogant man—of him who acts with excessive pride.
25 IEV आलसी व्यक्ति जिन कार्यों को करने का चुनाव करता है वह उसे मार डालेंगे; वह कार्य करने से मना कर देता है। BSB BSB: The craving of the slacker kills him because his hands refuse to work.
26 IEV पूरे दिन वह चीजों की इच्छा रखता है– वह और चीजों की इच्छा नहीं कर सकता– परन्तु जो धर्म के कार्य करता है वह दूसरों को उपहार देता है, और वह किसी भी अच्छी वस्तु को पकड़ कर नहीं रखता है। BSB BSB: All day long he covets more, but the righteous give without restraint.
27 IEV जब दुष्ट व्यक्ति यहोवा को भेंट देने का निर्णय करता है, तो यहोवा इससे घृणा करता है, और यहोवा इससे और भी अधिक घृणा करता है, जब दुष्ट व्यक्ति कुछ पाने के लिए यहोवा की उपासना करने आता है। BSB BSB: The sacrifice of the wicked is detestable—how much more so when brought with ill intent!
28 IEV जो व्यक्ति अन्य लोगों के विषय झूठ बोलते हैं, वे मर जाएँगे, परन्तु वह जो सुनने के लिए समय लेता है– जब वह कुछ कहता है, तो लोग इसे स्मरण रखेंगे। BSB BSB: A lying witness will perish, but the man who listens to truth will speak forever.
29 IEV दुष्ट मनुष्य ऐसे व्यवहार करता है जैसे कि वह मजबूत था, परन्तु एक निष्ठावान व्यक्ति के पास किए जाने वाले कार्य के विषय एक सोच है और वह इसके विषय में निश्चित है। BSB BSB: A wicked man hardens his face, but the upright man makes his way sure.
30 IEV क्या कोई बुद्धि, कोई समझ, या कोई सलाह यहोवा से अधिक बुद्धिमान है? BSB BSB: There is no wisdom, no understanding, no counsel that can prevail against the LORD.
31 IEV युद्ध के दिन के लिए घोड़ा तैयार तो होता है, परन्तु युद्ध का परिणाम, विजेता या हारने वाला, यहोवा द्वारा निर्धारित किया जाता है। BSB BSB: A horse is prepared for the day of battle, but victory is of the LORD.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.