1 IEV जब तू किसी देश के शासक के साथ भोजन के लिए बैठता है, सावधानी से सोच कि तेरे सामने क्या है। BSB BSB: When you sit down to dine with a ruler, consider carefully what is set before you,
2 IEV ऐसा कहा जाता है, कि यदि तू बहुत सारा भोजन खाने के विषय में सोचता है, तो“अपने गले में चाकू रख ले” क्योंकि इस तरह के महत्वपूर्ण अवसर पर बहुत अधिक खाना मूर्खता का कार्य होगा। BSB BSB: and put a knife to your throat if you possess a great appetite.
3 IEV शासक द्वारा आनन्द लिए जाने वाले विशेष और महँगे भोजन की लालसा न करे; भोजन तुझे धोखा देगा। BSB BSB: Do not crave his delicacies, for that food is deceptive.
4 IEV इतना कार्य न कर कि तू सदा थका रहे, जिससे कि तू धनवान बन सके; बुद्धिमान बन और जान कि तुझे कब रुकना चाहिए और विश्राम करना चाहिए। BSB BSB: Do not wear yourself out to get rich; be wise enough to restrain yourself.
5 IEV जैसे ही तू पैसों की ओर देखेगा, वह गायब हो जाएगा; यह ऐसा होगा जैसे मानों इसके अचानक पंख लग गए है, और ऊपर आकाश में उकाब के समान उड़ गए। BSB BSB: When you glance at wealth, it disappears, for it makes wings for itself and flies like an eagle to the sky.
6 IEV दुष्ट मनुष्य के साथ मत भोजन कर– वह तेरे भोजन पर लम्बे समय तक नजर रखेगा- उसके अच्छे भोजन की इच्छा न कर, BSB BSB: Do not eat the bread of a stingy man, and do not crave his delicacies;
7 IEV क्योंकि वह इसके विषय में सोचेगा कि तेरे भोजन उसे कितने मूल्य का पड़ा, और वह तुझे कहेगा,“खा और पी,” परन्तु वास्तव में वह यह नहीं सोच रहा होगा। BSB BSB: for he is keeping track, inwardly counting the cost. “Eat and drink,” he says to you, but his heart is not with you.
8 IEV जब तू जान जाता है कि वह वास्तव में क्या सोच रहा है, तो तू जो भी खा चुका है उसे उल्टी करना चाहेगा; और तूने बनाए गए अच्छे भोजन के विषय में की गई सभी प्रशंसाओं को नष्ट कर दिया होगा। BSB BSB: You will vomit up what little you have eaten and waste your pleasant words.
9 IEV एक मूर्ख से बात करने में समय नष्ट न कर; वह उन बुद्धि की बातों को तू कहता है; तुच्छ जानेगा। BSB BSB: Do not speak to a fool, for he will despise the wisdom of your words.
10 IEV फिर से, सीमाओं के प्राचीन पत्थर मत हटाओ। यह सम्पत्ति के सीमाओं के लिए एक चिन्ह है; और उस भूमि पर दावा न करो जो अनाथों के कार्य करने के लिए अलग की गई है, BSB BSB: Do not move an ancient boundary stone or encroach on the fields of the fatherless,
11 IEV क्योंकि जो उन्हें छुड़ाता है वह मजबूत है, और वह तुम्हारे विरुद्ध उनका मुकद्दमा लड़ेगा। BSB BSB: for their Redeemer is strong; He will take up their case against you.
12 IEV जो तू सीख रहा है उस पर ध्यान दे, और ज्ञान के शब्दों को सुन। BSB BSB: Apply your heart to instruction and your ears to words of knowledge.
13 IEV अपने बच्चों को अनुशासित करने से मना न कर; यदि तू उन्हें दण्डित करता है, तो वे मर नहीं जाएँगे, BSB BSB: Do not withhold discipline from a child; although you strike him with a rod, he will not die.
14 IEV और यदि तू उन्हें अनुशासन की छड़ी से मारता है, तो तू उनके जीवन को मृत्यु से बचा सकता है। BSB BSB: Strike him with a rod, and you will deliver his soul from Sheol.
15 IEV हे मेरे पुत्र, यदि तूने अपने भीतर गहरा ज्ञान ले लिया है, तो मैं बहुत आनन्दित होऊँगा, BSB BSB: My son, if your heart is wise, my own heart will indeed rejoice.
16 IEV और मैं निष्ठापूर्वक आनन्दित होऊँगा जब तू उचित बातें कहता है। BSB BSB: My inmost being will rejoice when your lips speak what is right.
17 IEV पापी लोगों से ईर्ष्या न कर; परन्तु पूरे दिन यहोवा को वह सम्मान दे जिसके वे योग्य हैं। BSB BSB: Do not let your heart envy sinners, but always continue in the fear of the LORD.
18 IEV यदि तू उनका सम्मान करता है, तो भविष्य में तेरे पास जीवन होगा, और यहोवा निश्चय ही तेरे लिए वह करेंगे जो तू आत्मविश्वास से उनसे करने की आशा कर रहा है। BSB BSB: For surely there is a future, and your hope will not be cut off.
19 IEV हे मेरे पुत्र, मेरी बात सुन जिससे कि तू बुद्धिमान हो जाए, और जिस प्रकार से तू अपना जीवन जीता है उसके विषय में सोच। BSB BSB: Listen, my son, and be wise, and guide your heart on the right course.
20 IEV उन लोगों के साथ न रहना जो दाखमधु पी कर नशे में धुत हो जाते हैं, या उन लोगों का साथ न रखना जो बहुत अधिक खाना खाते हैं, BSB BSB: Do not join those who drink too much wine or gorge themselves on meat.
21 IEV क्योंकि शराबी और खाऊ गरीब बन जाएँगे; और वे इतना सोएँगे कि उनके पास पहनने के लिए चिथड़ों के अतिरिक्त कुछ भी नहीं होगा। BSB BSB: For the drunkard and the glutton will come to poverty, and drowsiness will clothe them in rags.
22 IEV अपने पिता की ओर ध्यान दे जिसके कारण तू संसार में आया, और अपनी माँ से घृणा न कर जब वह बूढ़ी हो जाए। BSB BSB: Listen to your father who gave you life, and do not despise your mother when she is old.
23 IEV जब तू ज्ञान का अध्ययन करता है, तो उसे सच को मोल लेने जैसा मान, परन्तु इसे कभी भी बेचना नहीं; और इसी प्रकार से ज्ञान को भी, और अनुशासन के साथ, और समझ के साथ भी; ऐसा होने दे जैसे कि तू उन्हें इसलिए मोल ले रहा था जिससे कि तू उन्हें अपने बाकी जीवन के लिए रख सके। BSB BSB: Invest in truth and never sell it—in wisdom and instruction and understanding.
24 IEV सही कार्य करने वाले बच्चे का पिता बहुत आनन्दित होगा; कोई भी व्यक्ति जिसके पास बुद्धिमान पुत्र है, उसके कारण बहुत आनन्दित होगा। BSB BSB: The father of a righteous man will greatly rejoice, and he who fathers a wise son will delight in him.
25 IEV तेरे पिता और माता को तुझ पर गर्व हो, और तेरी माँ को आनन्दित होने दे। BSB BSB: May your father and mother be glad, and may she who gave you birth rejoice!
26 IEV हे मेरे पुत्र, जो कुछ मैं कहता हूँ उसे ले- ले और अपने मन के भीतर रख, और जिस प्रकार से मैं जीता हूँ उस पर ध्यान दे। BSB BSB: My son, give me your heart, and let your eyes delight in my ways.
27 IEV वेश्या बहुत गहरे गड्ढे के समान है, जिसमें गिरना सरल है, परन्तु बाहर निकलना कठिन है; किसी और व्यक्ति की पत्नी संकीर्ण गड्ढ़ा है; एक गहरे परन्तु एक अलग प्रकार के गड्ढे के समान खतरनाक। BSB BSB: For a prostitute is a deep pit, and an adulteress is a narrow well.
28 IEV वह अनैतिक स्त्री तुम्हारी प्रतीक्षा ऐसे कर रही है, जैसे एक डाकू अपने शिकार के लिए प्रतीक्षा करता है; और वे उनसे प्रेम करने वाले कई पुरुषों को झूठा और गद्दार बना देती हैं। BSB BSB: Like a robber she lies in wait and multiplies the faithless among men.
29 IEV ये कौन हैं जो परेशानी में हैं? जो दुखी हैं? जो संघर्ष और लड़ाईयों में हैं? जो झगड़े में हैं? जो बिना किसी कारण घायल हुए हैं? जिनकी आँखें सदा लाल हैं क्योंकि उन्होंने बहुत अधिक पी ली है या बहुत अधिक खा लिया है? BSB BSB: Who has woe? Who has sorrow? Who has contentions? Who has complaints? Who has needless wounds? Who has bloodshot eyes?
30 IEV ये वही हैं जो बहुत अधिक दाखमधु पीते हैं और जो मसाला मिली हुई दाखमधु पीते हैं। BSB BSB: Those who linger over wine, who go to taste mixed drinks.
31 IEV लाल दाखमधु की ओर प्रसन्नता से न देख जब यह प्याले में चमकती है, और यह गले से नीचे सरलता से चली जाती है। BSB BSB: Do not gaze at wine while it is red, when it sparkles in the cup and goes down smoothly.
32 IEV परन्तु, अन्त में, यह तुम्हें एक विषैले साँप के समान काटती है। BSB BSB: In the end it bites like a snake and stings like a viper.
33 IEV यह तुझे अजीब वस्तुएँ दिखाएगी, और तू अपने भीतर की भ्रष्ट बातों को कहता है, जब तू नशे में होता है। BSB BSB: Your eyes will see strange things, and your mind will utter perversities.
34 IEV तू सोचेगा कि तू एक ऐसे जहाज पर है जो समुद्र में हिचकोले खा रहा है; तू किसी ऐसे व्यक्ति के समान होगा जो नाव के सामान पर सोने का प्रयास कर रहा है। BSB BSB: You will be like one sleeping on the high seas or lying on the top of a mast:
35 IEV तू कहेगा,“मुझे लगता है कि किसी ने मुझे मारा, परन्तु उसने मुझे चोट नहीं पहुँचाई; उन्होंने मुझे मारा, परन्तु मुझे यह अनुभव नहीं हुआ। मैं कब उठूँगा जिससे कि मैं थोड़ी और दाखमधु पी सकूँ?” BSB BSB: “They struck me, but I feel no pain! They beat me, but I did not know it! When can I wake up to search for another drink?”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.