1 IEV उन चीजों की इच्छा मत करना जो बुरे लोगों के पास है; उनकी मित्रता की इच्छा मत करना, BSB BSB: Do not envy wicked men or desire their company;
2 IEV क्योंकि वे हिंसा की योजना बना रहे हैं; वे परेशानी पैदा करने के विषय में बातें करते हैं। BSB BSB: for their hearts devise violence, and their lips declare trouble.
3 IEV घर बनाने के लिए बुद्धि चाहिए, और समझ के द्वारा बनाने वाला अपनी कारीगरी का कार्य करता है, और एक घर उसकी मजबूत नींव पर बनाया जाता है। BSB BSB: By wisdom a house is built and by understanding it is established;
4 IEV घर के कमरों को सुन्दर और महँगी सजावट के सभी सामान से भरने के लिए ज्ञान चाहिए। BSB BSB: through knowledge its rooms are filled with every precious and beautiful treasure.
5 IEV एक व्यक्ति जिसके पास ज्ञान है उसके पास सामर्थ्य है, और मजबूत व्यक्ति की तुलना में ज्ञान रखने वाला व्यक्ति शक्तिशाली है, BSB BSB: A wise man is strong, and a man of knowledge enhances his strength.
6 IEV क्योंकि बुद्धि के मार्गदर्शन से तू एक युद्ध में सफल और विजयी हो सकता है, और कई सलाहकारों की सलाह से जीत प्राप्त होगी। BSB BSB: Only with sound guidance should you wage war, and victory lies in a multitude of counselors.
7 IEV बुद्धि ऐसी वस्तु है जिसे मूर्ख समझ नहीं सकता; फाटक पर जहाँ बुजुर्ग इकट्ठे होते हैं, मूर्ख के पास कहने के लिए कुछ भी नहीं है। BSB BSB: Wisdom is too high for a fool; he does not open his mouth in the meeting place.
8 IEV एक ऐसा व्यक्ति है जो बुरा करता है और योजनाएँ बनाता है- उसे योजनाओं का स्वामी कहा जाता है। BSB BSB: He who plots evil will be called a schemer.
9 IEV एक मूर्ख की योजना केवल मूर्खता नहीं है, यह पाप है; जब लोग सच्चाई बताते हैं, तो वे उन लोगों से घृणा करते हैं जो अभिमानी हैं और हर किसी का मजाक उड़ाते हैं। BSB BSB: A foolish scheme is sin, and a mocker is detestable to men.
10 IEV जब परेशानी आती है, तू डरपोक के समान डर जाता है, तो तेरा बल कम है। BSB BSB: If you faint in the day of distress, how small is your strength!
11 IEV उनको बचाओ जिन्हें वध के लिए ले जाया जा रहा है; वे लड़खड़ाकर गिर पड़ते हैं- उनको उससे छुड़ा लो जो उन्हें मार देगा। BSB BSB: Rescue those being led away to death, and restrain those stumbling toward the slaughter.
12 IEV यदि तू कहता है,“मुझे नहीं पता था कि उन लोगों को किसी भी सहायता की आवश्यकता है,” तो इसके विषय में सोच: परमेश्वर जानते हैं कि हम सब कुछ क्यों करते हैं, इसलिए वह यह भी जानते हैं कि तूने क्यों कहा कि उन लोगों को किसी सहायता की आवश्यकता नहीं है। इस जीवन में जो कुछ भी तू करता है, परमेश्वर उसे देखते हैं, इसलिए वह निश्चय ही समझते हैं कि तूने उन लोगों के विषय में ऐसा क्यों कहा था। वह निश्चय ही तुझे वापस भुगतान करेंगे– और हर एक को भी, उनके द्वारा किए गए हानि के लिए। BSB BSB: If you say, “Behold, we did not know about this,” does not He who weighs hearts consider it? Does not the One who guards your life know? Will He not repay a man according to his deeds?
13 IEV हे मेरे पुत्र, शहद खा, क्योंकि यह अच्छा स्वाद देता है; शहद का छत्ता मीठा है। BSB BSB: Eat honey, my son, for it is good, and the honeycomb is sweet to your taste.
14 IEV बुद्धि शहद के छत्ते के समान है, यदि तू इसे पा सकता है तो यह तेरे जीवन को भोजन देती है। यदि तू इसे पा सकता है, तो तेरे पास भविष्य होगा, और तू आशा के साथ भविष्य में आ जाएगा जो कम नहीं किया जाएगा। BSB BSB: Know therefore that wisdom is sweet to your soul. If you find it, there is a future for you, and your hope will never be cut off.
15 IEV दुष्ट लोगों के समान मत बन जो छिप कर बैठते हैं और उचित कार्य करने वालों के घर पर आक्रमण करने की प्रतीक्षा करते हैं। उस स्थान पर हिंसक आक्रमण न करना जहाँ अच्छा व्यक्ति रहता है! BSB BSB: Do not lie in wait, O wicked man, near the dwelling of the righteous; do not destroy his resting place.
16 IEV भले ही अच्छे लोग सात बार गिर जाएँ, उनको सदा सहारा मिलता है, परन्तु जब दुष्टों पर विपत्ति आती है, वे इसके द्वारा नष्ट हो जाते हैं। BSB BSB: For though a righteous man may fall seven times, he still gets up; but the wicked stumble in bad times.
17 IEV जब तेरा शत्रु गिरता है, तो आनन्दित मत हो, और जब वह ठोकर खाए, तो आनन्दित मत हो, BSB BSB: Do not gloat when your enemy falls, and do not let your heart rejoice when he stumbles,
18 IEV क्योंकि यहोवा देखेंगे कि तू अपने शत्रु से कैसे व्यवहार करता है, और यदि वह इसे अस्वीकार करते हैं कि तू उसके साथ कैसे व्यवहार करता है, तो यहोवा अपने क्रोध को तेरे शत्रु से हटा कर तेरे ऊपर डाल सकते हैं। BSB BSB: or the LORD will see and disapprove, and turn His wrath away from him.
19 IEV उन लोगों के विषय में चिन्ता न कर जो बुराई करते हैं, और उनसे ईर्ष्या न कर, BSB BSB: Do not fret over evildoers, and do not be envious of the wicked.
20 IEV क्योंकि दुष्टों का कोई भविष्य नहीं है; वे एक दीपक के समान हैं जिसका प्रकाश शीघ्र ही बुझा दिया जाएगा। BSB BSB: For the evil man has no future; the lamp of the wicked will be extinguished.
21 IEV हे मेरे पुत्र, यहोवा को और राजा को वह सम्मान दे, जिसका उनमें से प्रत्येक हकदार है, और किसी ऐसे व्यक्ति का साथ मत दे जो यहोवा या राजा के विरुद्ध विद्रोह करता है; BSB BSB: My son, fear the LORD and the king, and do not associate with the rebellious.
22 IEV क्योंकि उन विद्रोहियों पर अचानक विपत्तियाँ आ जाएँगी, और कोई नहीं जानता कि वे विपत्तियाँ कितनी भयानक होगी जो यहोवा और राजा दोनों की ओर से आएँगी। BSB BSB: For they will bring sudden destruction. Who knows what ruin they can bring?
23 IEV यहाँ और अधिक बातें हैं जो बुद्धिमान लोगों ने कही हैं: न्यायधीशों का अनुचित रीति से निर्णय लेना गलत है। BSB BSB: These also are sayings of the wise: To show partiality in judgment is not good.
24 IEV यदि वे दोषी लोगों से कहते हैं,“तुम निर्दोष हो,” वे विदेशी लोगों द्वारा श्रापित होंगे, और राष्ट्रों से घृणा करेंगे। BSB BSB: Whoever tells the guilty, “You are innocent”—peoples will curse him, and nations will denounce him;
25 IEV परन्तु यदि न्यायधीश कहते हैं कि दोषी लोगों को दण्डित किया जाना चाहिए, तो सब बातें उन न्यायधीशों के लिए अच्छी होंगी, और वे भलाई के उपहार प्राप्त करेंगे। BSB BSB: but it will go well with those who convict the guilty, and rich blessing will come upon them.
26 IEV निष्ठापूर्वक उत्तर देना– यह वह सबसे अच्छा कार्य है जो व्यक्ति कर सकता है। BSB BSB: An honest answer given is like a kiss on the lips.
27 IEV सबसे पहले, जिस कार्य को बाहर करने की आवश्यकता है, उसे कर; और अपने खेतों को तैयार कर; और उसके बाद, अपना घर बना। BSB BSB: Complete your outdoor work and prepare your field; after that, you may build your house.
28 IEV यदि पड़ोसी के विरुद्ध गवाही देने का कोई कारण नहीं है तो गवाही मत दे, और जो तू जानता है, उसे बता कर लोगों को धोखा ना दे। BSB BSB: Do not testify against your neighbor without cause, and do not deceive with your lips.
29 IEV मत कह,“मैं उसके साथ वही करूँगा जो उसने मेरे साथ किया था; मैं उसे वापस भुगतान करूँगा जो उसने मेरे साथ किया था।” BSB BSB: Do not say, “I will do to him as he has done to me; I will repay the man according to his work.”
30 IEV मैं एक आलसी व्यक्ति के खेत के पास, और एक ऐसे व्यक्ति की दाख की बारी के आगे से निकला जो निर्बुद्धि था। BSB BSB: I went past the field of a slacker and by the vineyard of a man lacking judgment.
31 IEV वहाँ काँटे बढ़े हुए थे और पत्थर की दीवार गिर गई थी। BSB BSB: Thorns had grown up everywhere, thistles had covered the ground, and the stone wall was broken down.
32 IEV जब मैंने यह देखा, मैंने इसके विषय में सोचा, और मैंने यह सीखा: BSB BSB: I observed and took it to heart; I looked and received instruction:
33 IEV थोड़ी नींद, थोड़ी झपकी, विश्राम करने के लिए हाथों को थोड़ा सा बाँधना- और जब तुम विश्राम करते हो, BSB BSB: A little sleep, a little slumber, a little folding of the hands to rest,
34 IEV गरीबी तुम्हारे पास चोर के समान आएगी जो तुम्हारा सामान चुराता है, और गरीबी एक सशस्त्र सैनिक के समान आएगी जो तुम पर आक्रमण करता है। BSB BSB: and poverty will come upon you like a robber, and need like a bandit.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.