1 UDB यहोवा कहते हैं, “तुम लोग जो महासागर में द्वीपों पर रहते हो, मेरे सामने चुप रहो, जब मैं तुमसे कुछ प्रश्न पूछता हूँ! तब तुम साहसी हो सकते हो और मुझसे बात कर सकते हो। हम एक साथ मिलेंगे और निर्णय करेंगे कि हम में से कौन सही है। BSB BSB: “Be silent before Me, O islands, and let the peoples renew their strength. Let them come forward and testify; let us together draw near for judgment.
2 UDB इस राजा को पूर्व से आने के लिए किसने उठाया है? वही हैं जो हर कदम पर सही कार्य करते हैं। वह राष्ट्रों को उसके हाथों में कर देते हैं और वह उन्हें पराजित करता है, और वह उनके राजाओं को अपने पैरों के नीचे कुचल देते हैं। वह अपने शत्रुओं को काटते हैं और वे नष्ट हो जाते हैं इसलिए वे धूल के समान हैं, और उसकी सेना उन्हें धनुष और तीर से मारती है इसलिए वे हवा उड़ने वाली भूसी के समान हों। BSB BSB: Who has aroused one from the east and called him to his feet in righteousness? He hands nations over to him and subdues kings before him. He turns them to dust with his sword, to windblown chaff with his bow.
3 UDB भले ही खतरे में होने पर भी अपने शत्रुओं का पीछा करते समय वे बहुत तेजी से जाते हैं, और कोई भी वस्तु उन्हें रोक नहीं पाती है। BSB BSB: He pursues them, going on safely, hardly touching the path with his feet.
4 UDB शासकों को ऐसे शक्तिशाली कर्म करने के लिए किसने सक्षम बनाया है? पीढ़ी दर पीढ़ी यह कार्य किसने किया है? यह मैं, यहोवा हूँ! मैं इस तरह के कार्यों को करने वाला पहला व्यक्ति था, और मैं उन्हें करने वाला अंतिम व्यक्ति होऊँगा। BSB BSB: Who has performed this and carried it out, calling forth the generations from the beginning? I, the LORD—the first and the last—I am He.”
5 UDB वे लोग देखते समय डरते हैं जो महासागर में द्वीपों पर रहते हैं। दूर के क्षेत्रों में रहने वाले लोग थरथराते हैं और एक साथ इकट्ठे होते हैं। BSB BSB: The islands see and fear; the ends of the earth tremble. They approach and come forward.
6 UDB वे एक-दूसरे को प्रोत्साहित करते हैं और एक-दूसरे से कहते हैं, ‘मजबूत बनो!’ BSB BSB: Each one helps the other and says to his brother, “Be strong!”
7 UDB लकड़ी के कारीगर सोने की चीजें बनाने वाले लोगों को प्रोत्साहित करते हैं, और धातु को बराबर करने वाले निहाई पर हथौड़ा मारने वालों को प्रोत्साहित करते हैं। वे सब कहते हैं, ‘मूर्ति अच्छी तरह से बनाई गई है!’ फिर वे सावधानीपूर्वक मूर्ति को कील से ठोंक देते हैं कि यह गिर न जाए!” BSB BSB: The craftsman encourages the goldsmith, and he who wields the hammer cheers him who strikes the anvil, saying of the welding, “It is good.” He nails it down so it will not be toppled.
8 UDB यहोवा कहते हैं, “तुम इस्राएली लोग मेरे दास हो; तुम मेरे चुने हुए याकूब के वंशज हो; तुम अब्राहम के वंशज हो, जिसे मैंने मेरा मित्र कहा था। BSB BSB: “But you, O Israel, My servant, Jacob, whom I have chosen, descendant of Abraham My friend—
9 UDB मैंने तुमको पृथ्वी पर बहुत दूर स्थानों से बुलाया, और मैंने कहा, ‘मैं चाहता हूँ कि तुम मेरी सेवा करो।’ मैंने तुमको चुना है, और मैं तुमको अस्वीकार नहीं करूँगा। BSB BSB: I brought you from the ends of the earth and called you from its farthest corners. I said, ‘You are My servant.’ I have chosen and not rejected you.
10 UDB मत डरो, क्योंकि मैं तुम्हारे साथ रहूँगा। निराश न हों, क्योंकि मैं तुम्हारा परमेश्वर हूँ। मैं तुमको मजबूत होने में सक्षम करूँगा, और मैं तुम्हारी सहायता करूँगा; मैं तुमको अपनी शक्तिशाली बाँह से पकड़े रहूँगा जिसके द्वारा मैं तुमको बचाऊँगा, और ऐसा करने मैं पूरी तरह से धर्मी होऊँगा! BSB BSB: Do not fear, for I am with you; do not be afraid, for I am your God. I will strengthen you; I will surely help you; I will uphold you with My righteous right hand.
11 UDB यह निश्चित है कि वे सब लोग अपमानित होंगे जो तुम इस्राएली लोगों से क्रोधित हैं। तुम्हारा विरोध करने वाले लोगों को मिटा दिया जाएगा; वे सब मर जाएँगे। BSB BSB: Behold, all who rage against you will be ashamed and disgraced; those who contend with you will be reduced to nothing and will perish.
12 UDB यदि तुम उन लोगों की खोज करते हो जिन्होंने तुमको जीतने का प्रयास की थी, तो तुम उन्हें नहीं ढूँढ़ पाओगे, क्योंकि वे सब गायब हो जाएँगे। जिन्होंने तुम पर आक्रमण किया था अब वे अस्तित्व में नहीं होंगे, BSB BSB: You will seek them but will not find them. Those who wage war against you will come to nothing.
13 UDB क्योंकि यह ऐसा होगा जैसे मानों मैं तुमको अपने दाहिने हाथ से पकड़ लूँगा। मैं यहोवा, तुम्हारा परमेश्वर हूँ, और मैं तुमसे कहता हूँ, ‘मत डरो, क्योंकि मैं तुम्हारी सहायता करूँगा।’ BSB BSB: For I am the LORD your God, who takes hold of your right hand and tells you: Do not fear, I will help you.
14 UDB हालाँकि दूसरों ने तुम इस्राएली लोगों के साथ कीड़ों के समान व्यवहार किया है, अपने शत्रुओं से मत डरो, क्योंकि मैं तुम्हारी सहायता करूँगा!” यही है जो यहोवा गम्भीरता से कहते हैं– वह जो तुमको बचाते हैं, इस्राएल के एकमात्र पवित्र। BSB BSB: Do not fear, O Jacob, you worm, O few men of Israel. I will help you,” declares the LORD. “Your Redeemer is the Holy One of Israel.
15 UDB वह कहते हैं, “मैं तुमको बहुत धारदार और दोधारी एक नई दाँवने वाली छूरी के समान बना दूँगा। तुम अपने शत्रुओं को चकना चूर कर दोगे उन्हें पर्वतों की भूसी के समान चूरा बना दोगे। BSB BSB: Behold, I will make you into a threshing sledge, new and sharp, with many teeth. You will thresh the mountains and crush them, and reduce the hills to chaff.
16 UDB तुम उन्हें हवा में फेंक दोगे, और एक तेज हवा उन्हें दूर उड़ा ले जाएगी। जब ऐसा होता है, तो जो मैंने तुम्हारे लिए किया है उसके विषय में तुमको प्रसन्नता होगी; तुम मुझ, इस्राएल के एकमात्र पवित्र, यहोवा, की स्तुति करोगे। BSB BSB: You will winnow them, and a wind will carry them away; a gale will scatter them. But you will rejoice in the LORD; you will glory in the Holy One of Israel.
17 UDB जब गरीब और अभावग्रस्त लोगों को पानी की आवश्यकता होती है और उनके पास पानी नहीं होता है, और उनकी जीभें बहुत सूखी हुई हैं क्योंकि वे बहुत प्यासे हैं, मैं, यहोवा, आऊँगा और उनकी सहायता करूँगा। मैं, वह परमेश्वर जिसके तुम इस्राएली लोग हो, उन्हें कभी त्याग नहीं दूँगा। BSB BSB: The poor and needy seek water, but there is none; their tongues are parched with thirst. I, the LORD, will answer them; I, the God of Israel, will not forsake them.
18 UDB मैं बंजर पहाड़ियों पर उनके लिए नदियों को बहने दूँगा। मैं उन्हें घाटियों में सोते दूँगा। मैं रेगिस्तान को पानी के तालों से भर दूँगा। सोतों से पानी नदियों में बह जाएगा, और सूखी भूमि पर नदियाँ बहेंगी। BSB BSB: I will open rivers on the barren heights, and fountains in the middle of the valleys. I will turn the desert into a pool of water, and the dry land into flowing springs.
19 UDB मैं जंगल में देवदार, बबूल और मेंहदी उगाऊँगा– और मैं रेगिस्तानी मैदान में जैतून के पेड़– सनोवर, तिघारे, और सीधा सनोवर सब एक साथ रोपूँगा। BSB BSB: I will plant cedars in the wilderness, acacias, myrtles, and olive trees. I will set cypresses in the desert, elms and boxwood together,
20 UDB मैं ऐसा करूँगा कि जो लोग इसे देखते हैं, वे इसके विषय में सोचेंगे, और वे जान जाएँगे और समझ जाएँगे कि जिसने इसे किया है वह मैं, यहोवा, हूँ; यही है जो मैं, इस्राएल के एकमात्र पवित्र, ने किया है। BSB BSB: so that all may see and know, may consider and understand, that the hand of the LORD has done this and the Holy One of Israel has created it.”
21 UDB मैं, इस्राएल का राजा, यहोवा, तुम राष्ट्रों से बात कर रहा हूँ: आओ और मुझे बताओ कि तुम्हारी मूर्तियाँ तुम्हारे लिए क्या कर सकती हैं! उनके बचाव की विवाद में अपनी पूरी प्रयास करो। BSB BSB: “Present your case,” says the LORD. “Submit your arguments,” says the King of Jacob.
22 UDB उनको हमें यह बताने के लिए यहाँ लाओ कि क्या होने जा रहा है! उनको हमें यह बताने के लिए कहो कि बहुत पहले क्या बातें घटित हुई थीं, कि हम उन बातों के विषय में सोच सकें, और जान लें कि जिन बातों की उन्होंने भविष्यद्वाणी की क्या वे वास्तव में हुई थीं। या उन्हें भविष्य के विषय में हमें बताने के लिए कहो, कि हम यह जानें कि क्या घटित होगा। BSB BSB: “Let them come and tell us what will happen. Tell the former things, so that we may reflect on them and know the outcome. Or announce to us what is coming.
23 UDB हाँ, उन मूर्तियों को हमें बताना चाहिए कि भविष्य में क्या होगा। यदि वे ऐसा करती हैं, तो हम जान लेंगे कि वे वास्तव में देवता हैं। उन्हें कुछ करने के लिए कहो– या तो कुछ अच्छा या कुछ बुरा! उन्हें कुछ ऐसा करने के लिए कहो जो हमें आश्चर्यचकित और भयभीत कर दे! BSB BSB: Tell us the things that are to come, so that we may know that you are gods. Yes, do something good or evil, that we may look on together in dismay.
24 UDB परन्तु यह असम्भव है, क्योंकि मूर्तियाँ बिलकुल बेकार हैं; वे कुछ भी नहीं कर सकती हैं, और मैं उन लोगों से घृणा करता हूँ जो मूर्तियों की उपासना करने का निर्णय करते हैं।” BSB BSB: Behold, you are nothing and your work is of no value. Anyone who chooses you is detestable.
25 UDB “परन्तु मैंने एक शासक को उकसाया है जो अपनी सेना के साथ उत्तर से आएगा। मैंने उसे आने के लिए उसके देश से बुलाया है, जो इस्राएल के पूर्व में है, और वह सहायता के लिए मुझे पुकारेगा। मैं अन्य शासकों को जीतने में उसकी सेना को सक्षम करूँगा; वे उन अगुवों को ऐसे रौंद देंगे जैसे मिट्टी के बर्तनों को बनाने वाला मिट्टी को रौंदता है। BSB BSB: I have raised up one from the north, and he has come—one from the east who calls on My name. He will march over rulers as if they were mortar, like a potter who treads the clay.
26 UDB बहुत पहले तुम लोगों को किसने बताया था कि ऐसा होगा? किसने इसकी भविष्यद्वाणी की थी, जिसके परिणामस्वरूप हम कह सकते हैं, “उसने जो भविष्यद्वाणी की थी, वह सही थी!” किसी और ने नहीं कहा था कि ऐसा होगा। BSB BSB: Who has declared this from the beginning, so that we may know, and from times past, so that we may say: ‘He was right’? No one announced it, no one foretold it, no one heard your words.
27 UDB यरूशलेम के लोगों से कहने वाला पहला व्यक्ति मैं था: ‘इसे सुनो! मैंने तुमको शुभसमाचार बताने के लिए एक दूत नियुक्त किया है! BSB BSB: I was the first to tell Zion: ‘Look, here they are!’ And I gave to Jerusalem a herald of good news.
28 UDB तुम्हारी मूर्तियों में से किसी ने भी तुमको यह नहीं बताया है। और जब मैंने उनसे प्रश्न पूछा, तो उनमें से कोई भी मुझे कोई उत्तर देने में सक्षम नहीं था। BSB BSB: When I look, there is no one; there is no counselor among them; when I ask them, they have nothing to say.
29 UDB इस विषय में सोचो: वे सब मूर्तियाँ बेकार, तुच्छ चीजें हैं। वे हवा के समान अर्थहीन हैं।” BSB BSB: See, they are all a delusion; their works amount to nothing; their images are as empty as the wind.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.