1 UDB मैं पूछता हूँ, “यह कौन है जो एदोम के बोस्रा शहर से आ रहे हैं, जिसके कपड़ों पर लहू के लाल धब्बे लगे हैं? यह कौन है जो सुन्दर वस्त्र पहने हुए हैं?” उन्होंने उत्तर दिया, “यह मैं, यहोवा, हूँ जो यह घोषणा कर रहा हूँ कि मैंने तुम्हारे शत्रुओं को पराजित कर दिया है, और मैं तुमको छुड़ाने में सक्षम हूँ!” BSB BSB: Who is this coming from Edom, from Bozrah with crimson-stained garments? Who is this robed in splendor, marching in the greatness of His strength? “It is I, proclaiming vindication, mighty to save.”
2 UDB मैं उनसे पूछता हूँ, “आपके कपड़ों पर वह लाल धब्बे क्या हैं? ऐसा प्रतीत होता है कि आपने मदिरा बनाने के लिए अँगूरों को कुचला है।” BSB BSB: Why are Your clothes red, and Your garments like one who treads the winepress?
3 UDB उन्होंने उत्तर दिया, “मैंने अँगूर को नहीं, बल्कि मेरे शत्रुओं को कुचला है। मैंने इसे स्वयं किया; किसी ने मेरी सहायता नहीं की। मैंने उन्हें दण्डित किया क्योंकि मैं उनसे बहुत क्रोधित था, और उनके लहू से मेरे कपड़ों पर दाग लग गए। BSB BSB: “I have trodden the winepress alone, and no one from the nations was with Me. I trampled them in My anger and trod them down in My fury; their blood spattered My garments, and all My clothes were stained.
4 UDB मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि यह मेरे लिए बदला लेने का समय था; यह मेरे लोगों को उन लोगों से बचाने का समय था जिन्होंने उन पर अत्याचार किया था। BSB BSB: For the day of vengeance was in My heart, and the year of My redemption had come.
5 UDB मैंने किसी ऐसे व्यक्ति की खोज की जो मुझे अपने लोगों की सहायता करने में सक्षम करे, परन्तु मैं आश्चर्यचकित था कि मेरी सहायता करने के लिए कोई नहीं था। इसलिए मैंने अपने शत्रुओं को अपनी शक्ति से पराजित किया; मैं ऐसा करने में सक्षम था क्योंकि मैं बहुत क्रोधित था। BSB BSB: I looked, but there was no one to help; I was appalled that no one assisted. So My arm brought Me salvation, and My own wrath upheld Me.
6 UDB क्योंकि मैं अत्याधिक क्रोधित था, इसलिए मैंने राष्ट्रों को दण्डित किया; मैंने उन्हें नशे में धुत पुरुषों के समान लड़खड़ाने दिया, और मैंने उनके लहू को भूमि पर बह जाने दिया।” BSB BSB: I trampled the nations in My anger; in My wrath I made them drunk and poured out their blood on the ground.”
7 UDB मैं उन सभी कार्यों के विषय में बताऊँगा जो यहोवा ने अपने लोगों के लिए अपने निष्ठावान प्रेम के कारण किए हैं, और मैं उनके द्वारा किए गए सभी कार्यों के लिए उसकी प्रशंसा करूँगा। यहोवा ने इस्राएल के लोगों के लिए भले कार्य किए हैं; उन्होंने हमारे प्रति दया से कार्य किया है और उन्होंने स्थिरता से और ईमानदारी से हमें प्रेम किया है। BSB BSB: I will make known the LORD’s loving devotion and His praiseworthy acts, because of all that the LORD has done for us—the many good things for the house of Israel according to His great compassion and loving devotion.
8 UDB यहोवा ने कहा, “यह मेरे लोग हैं; वे मुझे धोखा नहीं देंगे;” इसलिए उन्होंने हमें छुड़ाया। BSB BSB: For He said, “They are surely My people, sons who will not be disloyal.” So He became their Savior.
9 UDB जब हमें कई परेशानियाँ थीं, वह भी उदास थे। उन्होंने हमें बचाने के लिए पहले अपने स्वर्गदूतों को अपनी उपस्थिति से भेजा। क्योंकि उन्होंने हमें प्रेम किया था और वह हमारे लिए दयालु थे, उन्होंने हमें बचाया; ऐसा लगता था कि मानों उन्होंने हमारे पूर्वजों को उठाया हुआ था और उन्हें उन सब वर्षों में उठाए फिरा था, जिस दौरान मिस्र में उन पर अत्याचार किया गया था। BSB BSB: In all their distress, He too was afflicted, and the Angel of His Presence saved them. In His love and compassion He redeemed them; He lifted them up and carried them all the days of old.
10 UDB परन्तु हमने उनके विरुद्ध विद्रोह किया, और हमने उनके पवित्र-आत्मा को उदास कर दिया। इसलिए वह एक ऐसे शत्रु के समान बन गए जो हमारे विरुद्ध लड़ा। BSB BSB: But they rebelled and grieved His Holy Spirit. So He turned and became their enemy, and He Himself fought against them.
11 UDB तब हमने इस विषय में सोचा कि बहुत पहले क्या हुआ था, उस समय के दौरान जब मूसा हमारे पूर्वजों को मिस्र से बाहर निकाल ले आए थे। हम चिल्लाए, “वह कहाँ हैं, जो हमारे पूर्वजों को लाल समुद्र के माध्यम से लाए थे जब मूसा ने उनका नेतृत्व किया? वह कहाँ है जिन्होंने हमारे पूर्वजों के बीच निवास करने के लिए अपना पवित्र-आत्मा भेजा था? BSB BSB: Then His people remembered the days of old, the days of Moses. Where is He who brought them through the sea with the shepherds of His flock? Where is the One who set His Holy Spirit among them,
12 UDB वह कहाँ है जिन्होंने अपनी महिमामय शक्ति दिखाई थी और जब मूसा ने अपनी बाँह को पानी की ओर बढ़ाया तो उसे दो भाग कर दिया था, जिसके परिणामस्वरूप वह सदा के लिए सम्मानित किए जाएँगे? BSB BSB: who sent His glorious arm to lead them by the right hand of Moses, who divided the waters before them to gain for Himself everlasting renown,
13 UDB वह कहाँ है जिन्होंने हमारे पूर्वजों का नेतृत्व किया, जब वे समुद्र के किनारे-किनारे चले थे? वे एक साथ दौड़ने वाले घोड़ों के समान थे और उन्होंने कभी ठोकर नहीं खाई। BSB BSB: who led them through the depths like a horse in the wilderness, so that they did not stumble?
14 UDB वे मवेशियों के समान थे जो आराम करने के लिए घाटी में चले जाते थे, और यहोवा के आत्मा ने उन्हें उस स्थान पर जाने में सक्षम बनाया जहाँ वे आराम कर सकते थे। हे यहोवा, आपने अपने लोगों का नेतृत्व किया, और आपने स्वयं की प्रशंसा किए जाने के लिए यह किया।” BSB BSB: Like cattle going down to the valley, the Spirit of the LORD gave them rest. You led Your people this way to make for Yourself a glorious name.
15 UDB “हे यहोवा, स्वर्ग से नीचे देखिए; आपके पवित्र और गौरवशाली निवासस्थान से नीचे हम पर दृष्टि कीजिए। आप पहले हमारे विषय में बहुत चिन्तित थे, और आपने हमारी सहायता करने के लिए शक्तिशाली रीति से कार्य किया। परन्तु ऐसा लगता है कि आप अब हमारे लिए कोई भी दयालु और उत्साह से कार्य नहीं करते हैं। BSB BSB: Look down from heaven and see, from Your holy and glorious habitation. Where are Your zeal and might? Your yearning and compassion for me are restrained.
16 UDB आप हमारे पिता हैं, भले ही अब्राहम नहीं जानता हो कि हमारे साथ क्या हो रहा है, और या फिर, याकूब को हमारे विषय में चिन्ता नहीं हो, परन्तु हे यहोवा, आप हमारे पिता हैं; आपने हमें बहुत पहले छुड़ाया था। BSB BSB: Yet You are our Father, though Abraham does not know us and Israel does not acknowledge us. You, O LORD, are our Father; our Redeemer from Everlasting is Your name.
17 UDB हे यहोवा, आपने हमें अपने मार्ग से दूर भटकने क्यों दिया? आपने हमें हमारे अंतर्मन में हठीला क्यों होने दिया, जिसके परिणामस्वरूप हम अब आपका सम्मान नहीं करते? पहले के समान आप हमारी सहायता कीजिए, क्योंकि हम वे लोग ही हैं जो आपके हैं और आपकी सेवा करते हैं। BSB BSB: Why, O LORD, do You make us stray from Your ways and harden our hearts from fearing You? Return, for the sake of Your servants, the tribes of Your heritage.
18 UDB हम, आपके पवित्र लोग, केवल एक छोटे से समय के लिए आपके पवित्र मन्दिर के अधिकारी थे, और अब हमारे शत्रुओं ने इसे नष्ट कर दिया है। BSB BSB: For a short while Your people possessed Your holy place, but our enemies have trampled Your sanctuary.
19 UDB अब ऐसा लगता है कि मानों हम कभी आपके शासन के अधीन नहीं थे, जैसे कि हम कभी आपके लोग नहीं थे।” BSB BSB: We have become like those You never ruled, like those not called by Your name.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.