1 UDB यहोवा ने यही कहा है: “मैं अपने लोगों को उत्तर देने के लिए तैयार था, परन्तु किसी ने भी मुझसे उनकी सहायता करने के लिए अनुरोध नहीं किया। मैं उन लोगों की भी सहायता करने के लिए तैयार था यहाँ तक कि उनकी भी जिन्होंने मुझे नहीं पुकारा था। मैंने यह कहता रहा, ‘मैं यहाँ तुम्हारी सहायता करने के लिए हूँ!’ BSB BSB: “I revealed Myself to those who did not ask for Me; I was found by those who did not seek Me. To a nation that did not call My name, I said, ‘Here I am! Here I am!’
2 UDB ऐसा लगता है कि मानों मैंने निरन्तर अपनी बाँहों को यह दिखाने के लिए फैलाए रखा था कि मैं अपने लोगों की सहायता करने के लिए तैयार था जिन्होंने मेरे विरुद्ध विद्रोह किया था, और जिन्होंने निरन्तर उन बुरे कार्यों को किया जो वे करना चाहते थे। BSB BSB: All day long I have held out My hands to an obstinate people who walk in the wrong path, who follow their own imaginations,
3 UDB वे साहसपूर्वक उन कार्यों को करना जारी रखते हैं जो मुझे क्रोधित करते हैं: वे अपने बगीचों में अपनी मूर्तियों के लिए बलि चढ़ाते हैं, और वे ईंटों और खपरों से बनी वेदियों पर उनके लिए धूप जलाते हैं। BSB BSB: to a people who continually provoke Me to My face, sacrificing in the gardens and burning incense on altars of brick,
4 UDB वे कब्रिस्तान में रात में जागते रहते हैं, और मरे हुए लोगों की आत्माओं के साथ बात करते हैं। वे सूअरों का माँस खाते हैं, और उनके बर्तन उस माँस के शोरबे से भरे हुए हैं जो मेरे लिए अस्वीकार्य है। BSB BSB: sitting among the graves, spending nights in secret places, eating the meat of pigs and polluted broth from their bowls.
5 UDB फिर वे दूसरों से कहते हैं, ‘मुझसे दूर रहो; मेरे निकट मत आना, क्योंकि मैं बहुत पवित्र हूँ, जिसके परिणामस्वरूप तुमको मुझे छूना नहीं चाहिए।’ ऐसे लोग मेरी नाक में निरन्तर जलती हुई आग के धुएँ के समान हैं। BSB BSB: They say, ‘Keep to yourself; do not come near me, for I am holier than you!’ Such people are smoke in My nostrils, a fire that burns all day long.
6 UDB मैंने उन सभी बुरे कार्यों का लेखा लिखा है जो उन्होंने किए हैं। और मैं उन सभी कार्यों के विषय में चुप नहीं रहूँगा; मैं निश्चित रूप से इन लोगों को BSB BSB: Behold, it is written before Me: I will not keep silent, but I will repay; I will pay it back into their laps,
7 UDB उन पापों के लिए दण्डित करूँगा जो उन्होंने और उनके पूर्वजों ने किए हैं। उन्होंने पर्वतों के शिखर पर अपनी मूर्तियों के लिए धूप जला कर मेरा मजाक उड़ाया है। इसलिए मैं उन्हें वह दण्ड दूँगा जिसके वे उन कार्यों को करने के कारण योग्य हैं।” BSB BSB: both for your iniquities and for those of your fathers,” says the LORD. “Because they burned incense on the mountains and scorned Me on the hills, I will measure into their laps full payment for their former deeds.”
8 UDB यहोवा ने यह भी कहा है: “जब एक बेल पर अच्छे अँगूरों का एक गुच्छा होता है, लोग उन्हें फेंक नहीं देते हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि उन अँगूरों में अच्छा रस है। इसी प्रकार, क्योंकि यहूदा में कुछ ऐसे लोग हैं जो ईमानदारी से मेरी सेवा करते हैं, मैं उन सबसे छुटकारा नहीं पाऊँगा। BSB BSB: This is what the LORD says: “As the new wine is found in a cluster of grapes, and men say, ‘Do not destroy it, for it contains a blessing,’ so I will act on behalf of My servants; I will not destroy them all.
9 UDB मैं याकूब के कुछ वंशजों को छोड़ दूँगा जो यहूदा की पहाड़ियों पर रह रहे हैं। मैंने उन्हें चुना है, और वे उस देश के अधिकारी होंगे; वे मेरी आराधना करेंगे, और वे वहाँ रहेंगे। BSB BSB: And I will bring forth descendants from Jacob, and heirs from Judah; My elect will possess My mountains, and My servants will dwell there.
10 UDB तब भूमध्य सागर के पास शारोन के मैदान की सारी भूमि और पूर्व में यरीहो के पास आकोर की घाटी चारागाह बन जाएगी, जहाँ उनके मवेशी और भेड़ें आराम करेंगे। BSB BSB: Sharon will become a pasture for flocks, and the Valley of Achor a resting place for herds, for My people who seek Me.
11 UDB परन्तु यह तुम्हारे लिए भिन्न होगा जिन्होंने मुझे छोड़ दिया है, तुम लोग जो मेरी पवित्र पहाड़ी सिय्योन पर मेरी आराधना नहीं करते हो, तुम जो गाद और मेनी की उपासना करते हो, वे देवता जिन्हें तुम कहते हो कि तुम्हारे लिए शुभकामनाएँ और अच्छा भाग्य लाएँगे। BSB BSB: But you who forsake the LORD, who forget My holy mountain, who set a table for Fortune and fill bowls of mixed wine for Destiny,
12 UDB यह मेनी नहीं, मैं हूँ, जो तय करेंगे कि तुम्हारे साथ क्या होगा; तुम सभी तलवारों द्वारा वध किए जाओगे। ऐसा होगा क्योंकि तुमने उत्तर नहीं दिया था जब मैंने तुमको पुकारा था। मैंने तुमसे बात की, परन्तु तुमने ध्यान नहीं दिया। इसके बजाए, तुमने ऐसे कार्य किए जिनको मैंने कहा कि वे बुरे हैं; तुमने उन कार्यों को करना चुना जो मुझे आनन्दित नहीं करते हैं। BSB BSB: I will destine you for the sword, and you will all kneel down to be slaughtered, because I called and you did not answer, I spoke and you did not listen; you did evil in My sight and chose that in which I did not delight.”
13 UDB मैं, यहोवा परमेश्वर, उन लोगों को खाने और पीने के लिए दूँगा जो मेरी आराधना करते हैं और मेरी आज्ञा मानते हैं, और वे आनन्दित होंगे; परन्तु तुम सभी बुरे लोग भूखे और प्यासे होओगे, और तुम उदास और अपमानित होओगे। BSB BSB: Therefore this is what the Lord GOD says: “My servants will eat, but you will go hungry; My servants will drink, but you will go thirsty; My servants will rejoice, but you will be put to shame.
14 UDB जो लोग मेरी आराधना करते हैं और मेरी आज्ञाएँ मानते हैं वे प्रसन्नता से गाएँगे, परन्तु तुम बुरे लोग ऊँची आवाज में विलाप करोगे क्योंकि तुम अपने अंतर्मन में पीड़ित हो रहे होओगे। BSB BSB: My servants will shout for joy with a glad heart, but you will cry out with a heavy heart and wail with a broken spirit.
15 UDB जिन्हें मैंने चुना है, वे लोगों को श्राप देते समय तुम्हारे नामों का उपयोग करेंगे; मैं, यहोवा परमेश्वर, तुमसे छुटकारा पाऊँगा। परन्तु मैं उन लोगों को नया नाम दूँगा जो मेरी आराधना करते हैं और मेरी आज्ञा मानते हैं। BSB BSB: You will leave behind your name as a curse for My chosen ones, and the Lord GOD will slay you; but to His servants He will give another name.
16 UDB इस देश के लोगों को कई परेशानियाँ हुई हैं, परन्तु मैं उन परेशानियों को और नहीं होने दूँगा। इसलिए जो लोग मुझसे उनको आशीर्वाद देने का अनुरोध करते हैं और जो गम्भीरता से कुछ करने का प्रतिज्ञा करते हैं उन्हें कभी नहीं भूलना चाहिए कि मैं परमेश्वर हूँ, जो विश्वासयोग्यता के साथ वह करता हूँ जो मैं करने का प्रतिज्ञा करता हूँ। BSB BSB: Whoever invokes a blessing in the land will do so by the God of truth, and whoever takes an oath in the land will swear by the God of truth. For the former troubles will be forgotten and hidden from My sight.
17 UDB इस पर ध्यान दो: किसी दिन मैं एक नया स्वर्ग और एक नई पृथ्वी बनाऊँगा। वे बहुत ही अद्भुत होंगे, जिसके परिणामस्वरूप अब तुम पहले की सभी परेशानियों के विषय में नहीं सोचोगे। BSB BSB: For behold, I will create new heavens and a new earth. The former things will not be remembered, nor will they come to mind.
18 UDB जो मैं करूँगा उसके कारण आनन्दित रहो और सदा आनन्दित रहो: यरूशलेम एक ऐसी जगह होगा जहाँ लोग आनन्दित होंगे; वहाँ रहने वाले लोग सदा आनन्दित रहेंगे। BSB BSB: But be glad and rejoice forever in what I create; for I will create Jerusalem to be a joy and its people to be a delight.
19 UDB मैं यरूशलेम के विषय में आनन्दित हूँ, और मैं अपने लोगों से प्रसन्न होऊँगा। लोग अब परेशान होने के कारण रोएँगे नहीं या विलाप नहीं करेंगे। BSB BSB: I will rejoice in Jerusalem and take delight in My people. The sounds of weeping and crying will no longer be heard in her.
20 UDB बचपन के समय में ही कोई बच्चा नहीं मरेगा; सभी लोग तब तक जीते रहेंगे जब तक कि वे बहुत वृद्ध न हों। लोग इस बात पर विचार करेंगे कि कोई भी जो सौ वर्ष की आयु का है वह अभी भी युवा है; वे इस बात पर विचार करेंगे कि जो भी छोटेपन में मरता है उसे श्राप दिया गया है। BSB BSB: No longer will a nursing infant live but a few days, or an old man fail to live out his years. For the youth will die at a hundred years, and he who fails to reach a hundred will be considered accursed.
21 UDB मेरे लोग घर बनाएँगे और फिर उनमें रहेंगे। वे दाख की बारियाँ लगाएँगे और फिर उन दाख की बारियों से अँगूर खाएँगे। BSB BSB: They will build houses and dwell in them; they will plant vineyards and eat their fruit.
22 UDB जो वे घर बनाते हैं, कोई भी उन घरों को उनसे छीन उनमें नहीं रहेगा। कोई भी अपने स्वामी की दाख की बारी नहीं लेगा। मेरे चुने हुए लोग पेड़ों के समान लम्बे समय तक जीवित रहेंगे, और वे उन कार्यों का आनन्द लेंगे जो उन्होंने किए हैं— वे घर जो उन्होंने बनाए हैं और वे फसलें जो उन्होंने लगाई हैं। BSB BSB: No longer will they build houses for others to inhabit, nor plant for others to eat. For as is the lifetime of a tree, so will be the days of My people, and My chosen ones will fully enjoy the work of their hands.
23 UDB वे व्यर्थ में कड़ी परिश्रम नहीं करेंगे, और उनके बच्चे किसी विपत्ति से मर नहीं जाएँगे। मैं निश्चित रूप से उनके बच्चों और उनके नाती-पोते को आशीर्वाद दूँगा। BSB BSB: They will not labor in vain or bear children doomed to disaster; for they will be a people blessed by the LORD—they and their descendants with them.
24 UDB इससे पहले कि वे सहायता करने के लिए मुझे पुकारें, मैं उत्तर दूँगा; मैं उनकी प्रार्थनाओं का उत्तर उसी समय में दे दूँगा, जब वे मुझसे उनके लिए कुछ करने की प्रार्थना कर रहे हैं। BSB BSB: Even before they call, I will answer, and while they are still speaking, I will hear.
25 UDB मेरे पवित्र पर्वत सिय्योन पर कहीं भी किसी को हानि नहीं पहुँचाई जाएगी या घायल नहीं किया जाएगा: भेड़िए और मेम्ने एक साथ शान्तिपूर्वक घास खाएँगे; बैलों के समान शेर घास खाएँगे, और वे लोगों पर आक्रमण नहीं करेंगे। साँप किसी को भी चोट नहीं पहुँचाएँगे; वे भूमि पर पड़े रहेंगे और केवल मिट्टी खाएँगे। यह निश्चित रूप से ऐसा ही होगा क्योंकि मैं, यहोवा ने यह कहा है।” BSB BSB: The wolf and the lamb will feed together, and the lion will eat straw like the ox, but the food of the serpent will be dust. They will neither harm nor destroy on all My holy mountain,” says the LORD.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.