1 UDB मेरे साथी विश्वासियों, मैं जो चाहता हूँ और जो मैं परमेश्वर से सच्ची प्रार्थना करता हूँ वह यह है कि वह मेरे लोगों को अर्थात् यहूदियों को बचाए। BSB BSB: Brothers, my heart’s desire and prayer to God for the Israelites is for their salvation.
2 UDB मैं सच्चाई से उनके विषय में घोषणा करता हूँ कि यद्यपि वे सच्चे मन से परमेश्वर के पीछे जाते हैं, तो भी नहीं समझते है कि उन्हें उनके पीछे सही रीति से कैसे जाना है। BSB BSB: For I testify about them that they are zealous for God, but not on the basis of knowledge.
3 UDB वे नहीं जानते कि परमेश्वर कैसे लोगों को अपने साथ उचित संबंध में लाते हैं। वे स्वयं को परमेश्वर के साथ सही संबंध में लाना चाहते हैं, इसलिए वे उन बातों को स्वीकार नहीं करते जो परमेश्वर उनके लिए करना चाहते हैं। BSB BSB: Because they were ignorant of God’s righteousness and sought to establish their own, they did not submit to God’s righteousness.
4 UDB मसीह ने व्यवस्था का पूरा पालन किया जिससे कि हर किसी को जो उन में विश्वास करते हैं, उन्हें परमेश्वर के साथ उचित संबंध में ले आएँ। इसलिए व्यवस्था अब आवश्यक नहीं है। BSB BSB: For Christ is the end of the law, to bring righteousness to everyone who believes.
5 UDB मूसा ने उन लोगों के विषय में लिखा था जिन्होंने परमेश्वर की व्यवस्था का पूर्ण पालन करने का प्रयास किया था: "जो लोग पूरी तरह से व्यवस्था की सब आज्ञाओं के अनुसार काम करते हैं वे ही सदा के लिए जीवित रहेंगे।" BSB BSB: For concerning the righteousness that is by the law, Moses writes: “The man who does these things will live by them.”
6 UDB परन्तु जिन लोगों को परमेश्वर ने मसीह में विश्वास के कारण अपने साथ उचित संबंध में लिया है उनसे मूसा कहता है, "किसी को भी स्वर्ग जाने का प्रयास नहीं करना चाहिए," अर्थात् मसीह को हमारे पास लाने के लिए। BSB BSB: But the righteousness that is by faith says: “Do not say in your heart, ‘Who will ascend into heaven?’ (that is, to bring Christ down)
7 UDB मूसा उनसे यह भी कहता है: "किसी को भी मरे हुओं के पास नीचे जाने का प्रयास नहीं करना चाहिए," अर्थात् मसीह को हमारे लिए मरे हुओं में से वापस लाने के लिए। BSB BSB: or, ‘Who will descend into the Abyss?’ (that is, to bring Christ up from the dead).”
8 UDB लेकिन इसकी अपेक्षा, जो मसीह में विश्वास करते हैं, वे मूसा द्वारा लिखे गए वचनों को दोहरा सकते हैं: "तुम परमेश्वर के संदेश के विषय में बहुत आसानी से खोज सकते हो। तुम इसके विषय में बात कर सकते हो और इसके विषय में सोच सकते हो।" इसी संदेश की हम घोषणा करते हैं: लोगों को मसीह में विश्वास करना चाहिए। BSB BSB: But what does it say? “The word is near you; it is in your mouth and in your heart,” that is, the word of faith we are proclaiming:
9 UDB यह वह संदेश है कि यदि तुम में से कोई यह पुष्टि करे कि यीशु ही प्रभु हैं, और यदि तुम वास्तव में विश्वास करते हो कि परमेश्वर ने उन्हें मरे हुओं में से जीवित किया है, तो वह तुमको बचाएँगे। BSB BSB: that if you confess with your mouth, “Jesus is Lord,” and believe in your heart that God raised Him from the dead, you will be saved.
10 UDB यदि लोग इन बातों पर विश्वास करते हैं, तो परमेश्वर उन्हें अपने साथ उचित संबंध में ले आएँगे और जो लोग सार्वजनिक तौर पर अंगीकार करते हैं कि यीशु ही प्रभु हैं- परमेश्वर उन्हें बचाएँगे। BSB BSB: For with your heart you believe and are justified, and with your mouth you confess and are saved.
11 UDB मसीह के विषय में धर्मशास्त्र में यह लिखा है, "जो उन पर विश्वास करते हैं, वह निराश या लज्जित नहीं होंगे।" BSB BSB: It is just as the Scripture says: “Anyone who believes in Him will never be put to shame.”
12 UDB इस प्रकार, परमेश्वर यहूदियों और गैर-यहूदियों के साथ एक सा व्यवहार करते हैं। क्योंकि वह उन पर विश्वास करने वाले सब लोगों के प्रभु है, और वह उन सब की सहायता करते हैं जो उनसे सहायता मांगते हैं। BSB BSB: For there is no difference between Jew and Greek: The same Lord is Lord of all, and gives richly to all who call on Him,
14 UDB अधिकांश लोग मसीह में विश्वास नहीं करते हैं, और कुछ लोग यह समझाने का प्रयास भी करते हैं कि उन्होंने विश्वास क्यों नहीं किया है। वे कह सकते हैं, "लोग निश्चय ही मसीह से सहायता नहीं मांग सकते हैं यदि उन्होंने पहले उन पर विश्वास नहीं किया है! और वे निश्चय ही उन पर विश्वास नहीं कर सकते हैं यदि उन्होंने उनके विषय में नहीं सुना है! और यदि कोई उनके लिए प्रचार नहीं करता हो तो वे निश्चय ही उनके विषय में नहीं सुन सकते! BSB BSB: How then can they call on the One in whom they have not believed? And how can they believe in the One of whom they have not heard? And how can they hear without someone to preach?
15 UDB और जो लोग मसीह के विषय में उनके लिए प्रचार कर सकते थे, निश्चय ही ऐसा नहीं कर सकते यदि परमेश्वर उन्हें न भेजे। परन्तु यदि कुछ विश्वासी उनमें प्रचार करें, तो वह धर्मशास्त्र के कहने के अनुसार होगा: 'जब लोग आकर सुसमाचार सुनाते हैं तो यह कितना अद्भुत होता है!'" BSB BSB: And how can they preach unless they are sent? As it is written: “How beautiful are the feet of those who bring good news!”
16 UDB मैं उन लोगों को जो ऐसी बातें कहते हैं, इस प्रकार उत्तर दूंगा: परमेश्वर ने निश्चय ही मसीह के विषय में संदेश का प्रचार करने के लिए लोगों को भेजा है। परन्तु इस्राएल के सब लोगों ने सुसमाचार पर ध्यान नहीं दिया! यह उसके जैसा है, जब यशायाह बहुत निराश था, "हे परमेश्वर, ऐसा लगता है कि किसी ने भी हमारे प्रचार को सुनकर विश्वास नहीं किया है!" BSB BSB: But not all of them welcomed the good news. For Isaiah says, “Lord, who has believed our message?”
17 UDB तो अब, मैं तुमको बताता हूँ कि लोग मसीह पर विश्वास कर रहे हैं क्योंकि वे उनके विषय में सुनते हैं, और लोग संदेश को सुन रहे हैं क्योंकि दूसरे लोग मसीह के विषय में प्रचार कर रहे हैं! BSB BSB: Consequently, faith comes by hearing, and hearing by the word of Christ.
18 UDB परन्तु यदि किसी ने उन लोगों से कहा, "नि:सन्देह इस्राएलियों ने यह सन्देश सुना है," मैं कहूंगा, "हाँ, निश्चय ही यह धर्मशास्त्र के कहने जैसा है: "पूरे विश्व में रहने वाले लोगों ने सृष्टि को देखा है और जो वह परमेश्वर के विषय में सिद्ध करती है उसे देखा है- यहाँ तक कि पृथ्वी की छोर के रहने वाले लोगों ने भी इसे समझ लिया है!" BSB BSB: But I ask, did they not hear? Indeed they did: “Their voice has gone out into all the earth, their words to the ends of the world.”
19 UDB इसके अतिरिक्त, यह सच है कि इस्राएलियों ने वास्तव में यह संदेश सुना था। उन्होंने इसे समझा भी था, लेकिन उन्होंने इस पर विश्वास करने से इन्कार कर दिया। याद रखें कि मूसा इस प्रकार के लोगों को चेतावनी देने वाला पहला व्यक्ति था। उसने उनसे कहा कि परमेश्वर ने कहा, "तुम सोचते हो कि गैर-यहूदी जातियां असली जातियां नहीं हैं, परन्तु उनमें से कुछ मुझ पर विश्वास करेंगे, और मैं उन्हें आशीष दूंगा। फिर तुम उनसे ईर्ष्या करोगे और उन पर क्रोधित होंगे, जिन के विषय में तुम सोचते हो कि वे मुझे नहीं समझते हैं।" BSB BSB: I ask instead, did Israel not understand? First, Moses says: “I will make you jealous by those who are not a nation; I will make you angry by a nation without understanding.”
20 UDB यह भी याद रखें कि परमेश्वर ने यशायाह के माध्यम से बहुत साहसपूर्वक कहा था, "गैर-यहूदियों ने मुझे जानने का प्रयास नहीं किया, परन्तु वे निश्चय ही मुझे ढूढ़ लेंगे! और जिन्होंने मुझसे नहीं माँगा था, मैं निश्चय ही से उन पर अपने आप को प्रकट करूंगा!" BSB BSB: And Isaiah boldly says: “I was found by those who did not seek Me; I revealed Myself to those who did not ask for Me.”
21 UDB परन्तु परमेश्वर इस्राएलियों के विषय में भी कहते हैं, "लंबे समय तक मैंने उन लोगों के लिए अपनी बाहों को पसारे रखा, जिन्होंने मेरी आज्ञा को नहीं माना और मुझसे विद्रोह किया, कि उन्हें मेरे पास वापस आने के लिए आमंत्रित करूँ।" BSB BSB: But as for Israel he says: “All day long I have held out My hands to a disobedient and obstinate people.”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.